खोया या मावा कैसे बनायें? – How to make mawa at home?

📅 3 अगस्त 2008 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 129 कमेंट ★ 3.0 (7198)

How to make mawa at home

कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.

खोया दूध से बनने वाला डेयरी प्रोडक्ट हैं, यह दूध का गाढ़ा रूप है. यह भारत में डेयरी और स्टोर्स पर आसानी से मिला जाता है, इससे कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं, सब्जियों की तरी बनाने में भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है.
बाजार में खोया तीन तरह का मिलता है.

Read -  How to make mawa at home? In English

बट्टी खोया (Batti Mawa)

यह खोया (mawa) काफी कड़ा, जमा हुआ रहता है.  इसमें दूध को अधिक गाड़ा किया जाता है, बना हुआ खोया दूध का करीब पांचवा हिस्सा रह जाता है. खोया बनने के बाद, कटोरे के आकार के मोल्ड में खोया जमा दिया जाता है. इस खोया को लड्डू और बर्फी  बनाने के काम में लिया जाता है.

how_to_make_khoya_849170234.jpgचिकना खोया (Chikna Mawa)
इस खोया (mawa) को दाव का खोया भी कहा जाता है, यह खोया (mawa) बट्टी खोया की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी खोया जितना गाढ़ा नहीं होने दिया जाता, यानी कि इसको थोड़ा पहले ही तैयार मान लिया जाता है.  खोया देखने में हलवा  जैसा गाढ़ा होता है.  यह खोया रसगुल्ले बनाने के काम मे आता है.

दानेदार खोया (Danedar Mawa)

यह खोया भी दूध से ही बनता है, लेकिन इसमें दूध में उबलते समय थोड़ा सा टार्टरिक पाउडर या नीबू का रस डालकर दाने दार बना लिया जाता है, जो खोया बनाने वाले कारीगर ही भली प्रकार बना पाते हैं. वैसे आप भी कोशिश कर सकते हैं. यह खोया कलाकन्द, लड्डू और दाने दार बर्फी बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है.

घर पर खोया कैसे बनाये - How to make mawa at home?

मावा बनाने के लिये भैंस का फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें.

किसी भारे तले के बर्तन में दूध डाल कर उबालने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में  चमचे से चलाते रहिये.  थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है,  दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, यानी आपका खोया बन चुका है, गैस बन्द कर दीजिये.  यह ठंडा होकर जमकर और अधिक गाढ़ा हो जाता है.

खोया तैयार हो गया है, खोया (mawa) को किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये  और अब आप इससे अपने मनपसन्द मिठाइयां बना कर खाइये.  खोये (mawa) को आप फिज में रखते हुये चार पांच दिन में प्रयोग कर लें.

How to make mawa at home? Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7198 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (129)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Seema Agarwal
निशा mam आप दुनिया की सबसे अच्छी कुक और कुकिंग सिखाने वाली टीचर हैं। प्लीज मुझे बताएं कि गाजर के हलवे के लिए कैसा खोया उसे होगा?
आप की वजह से मुझे कुकिंग में ििinterest आने लगा है इसके लिए बहुत thanks।????????
NishaMadhulika
Seema Agarwal जी, आप नरम या सख्त दोनों तरह के मावा का उपयोग हलवे के लिए कर सकती हैं.
Prabodh dimri
Medom sudh mawa ki pahchan kaise kare
Please
NishaMadhulika
प्रबोध जी, आप घर पर मावा बनाएं यही आपके लिए सबसे शुद्ध होगा.
prakash jha
hi mam,
Malpua banane ke liye kon si khoya ka use Karna chahiye?
NishaMadhulika
प्रकाश जी, मालपूआ बनाने के लिये कोई भी मावा लिया जा सकता है.
Nandini jain
Mawa fridge me rakhne se tight ho jata h, toh use soft kaise kare taki ache se istamal kar sake ? Please bataye mam.... khoye ( mawe) ko soft kase kare jo fridge me rakhne se tight ho jata hai

निशा: नंदनी जी, आप खोए को उपयोग करने से पहले हल्का सा गरम कर लीजिए यह नरम हो जाएगा.
Nahid Israr
Dear Nisha Madhulika ji, i tried your moong daal halwa recipe which is appreciated by my family . I want to thank you for guiding us in cooking .

निशा: नाहीद जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए और इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
niraj
Thank's !!!!!!!!!! nice tips

निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
khushbu
Kya khoya ko gugare me bharne k liye istamal kar sakte hai?

न्सिहा: खुश्बू जी, कर सकते हैं.
sahebramverma
Madam 1kg khowa per kg Price please
Nitesh
Hi Mam. Maine bahut kuchh banana seekha hai aapse..thnx alot.

निशा: नितेश जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita kumari.
1 लिटर के लिए कितना समय लगेगा और कितना मावा आयेगा निशा मैम ।please बतायें।

निशा: अनिता जी, 1 लीटर दूध से मावा बनाने में लगभग 1 घंटा लग जाता है और करीब 200 -250 ग्राम मावा बन जाता है.
Alka
Thank you Nisha ji ,
For your lovely and Delicious recipes .
As I am your new fan but I love your recipes and I love you lots for your kindness for solving our problem's in kitchen .
Regards
Alka

निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
M.R
1kg dhudh ma mava kitana banta ha dhudh kiska kona chay

निशा: एम. आर. जी, मावा के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए. 1 कि.ग्रा. दूध में 200 से 250 ग्राम मावा बन जाता है.
Parul
Thank you so much.Mawa easily made but it turned brown in color.Please tell how to maintain the white color as in market mawa?

निशा: पारुल जी, खोया ब्राउन होने का कारण दूध है, भैस के दूध का खोया सफेद और गाय के दूध का खोया ब्राउन बनता है, डेयरी के दूध मिक्स दूध होते हैं इसलिये भी खोया का कलर डार्क हो सकता है.
Lekha
In one of your posts, you have given a tip to refrigerate the khoya and then add sugar. What can be done if the mixture has melted because of adding sugar into warm khoya mix? Please help.
निशा: लेखा जी, आप इसमें डेसीकोकोनट डालकर मिलायें और बर्फी या लड्डू जो भी पसन्द करें बना लीजिये, मिश्रण गाढ़ा हो जायेगा, और टेस्टी मिठाई बन कर तैयार होगी.
Lekha
I have made khoya at home but it is sticky even after refrigeration. Any tips to harden it by adding something??
निशा: लेखा जी, मावा थोड़ा और पकाने की आवश्याता है आप इसे कढ़ाई में डालें और मीडियम आग पर कलछी से लगातार चलाते हुये भूनें, मावा गाढ़ा हो जायेगा.
Ana
Nisha mam, aapne condensed milk banane ki recipe mein bataya hai ki baking soda daalne par doodh daanedar nahi hota. Kya isi method ko use karke chikna mawa banaya ja sakta hai ghar par?
Thank you

निशा: आना जी, घर पर बना मावा दानेदार ही बनता है, दूध को अधिक देर तक रखने के लिए, इसमें बहुत थोड़ा बेकिंग सोड़ा मिला दिया जाता है और यदि बेकिंग सोडा मिले हुए दूध से मावा बनाए तो मावा चिकना बनता है.
Ana
Ghar pe jab mawa banaate hain wo danedar banta hai. Ghar pe market jaisa chikna mawa kaise banaa sakte hain?
Thank you.
निशा: अना जी, घर पर बना मावा ज्यादा अच्छा होता है.
Bhadrapal
Kya soydrymilk se mawa ban sakta hai
akhlesh kumar
1 kg mawa kitna milk me banta hai Plz tell me.

निशा: अखलेश जी, लगभग 4-5 किलो दूध की आवश्यकता होगी.
parul
hlo aunty plz tell hw to make white mawa?I prepared bt its colour was golden

निशा: पारूल जी, खोया ब्राउन होने का कारण दूध है, भैस के दूध का खोया सफेद और गाय के दूध का खोया ब्राउन बनता है.
priyanka
Hi aunty namste mai jb v mawa bnati hu to wo danedar ho jate h kyu pls help me

निशा: प्रियंका जी, दाने दार खोया अच्छा लगता है, आप अच्छा खोया बनाती हैं.
pawansahlot
gond ke laddu

निशा: पवन जी, मेरी वेबसाईट पर रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
rahul
Mem kya tofu (soya panir) ko or safed Colr me laya ja skta he kya..white ak dam
निशा: राहुल जी, टोफू का कलर क्रीम ही होता है.
harjit singh
Nisha ji mava store kaise kare kauki ham jab mava store karte hai to ushme pappri aur gudhlie par jati hai
निशा: हरजीत जी, मावा को अधिक दिन तक स्टोर नहीं कर सकते हैं, फ्रिज में 3-4 दिन तक रखा जा सकता है, अगर आप इसे डिब्बे में बन्द करके फ्रिजर में रख दें तब इसे 1 महिने बाद भी यूज कर सकते हैं.
Rakesh
Awesome recipe he! Thanx for this

निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashok pooniya
mave me चीनी कब मिलाये

निशा: पर इसमें चीनी क्यों मिलानी है.
Pooja srivastav
Hello nisha ji, khoya banate samye wo thoda sa jal gya aor jala huwa poore me mix ho gya aap batye kya karu mujhe us khoye ki gujhiya banani thi ,please suggest me
sidharth kothari
How Much milk required for making mawa?

निशा: सिद्धार्थ जी, सामान्यतया एक किलो दूध से 250 ग्राम मावा बन जाता है. यदि दूध में पानी की मात्रा अधिक हो तो मावा का अनुपात भी कम हो जाता है.
preety
Plz tell me kya bhains ke milk ke alawa kisi or milk ka mawa ban sakta hai bcoz main Australia me rehti hu or yha bhais ka milk nhi milta ......

निशा: प्रीती जी, गांय के दूध से बना सकते हैं.
saleha sabreen
mam kya mai is mawa ko gulab jamun banane me use kkar sakti hun

निशा: सलिहा जी, बिलकुल आप इससे गुलाब जामुन बना सकती हैं.