एगलेस चॉक्लेट कप केक, बिना बेक किये  Egg less Chocolate Cup Cake Recipe

📅 10 दिसंबर 2021 👁 35.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बच्चों को केक या कप केक खाने का बहुत शौक होता है, लेकिन बाहर का रोज़-रोज़ खिलाना भी उनकी सेहत के लिए सही नहीं होता है.  इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं चॉक्लेट कप केक.  ये बहुत ही कम सामग्री से और बहुत ही कम समय में हम बना कर तैयार करेंगे.  तो इस आसान विधि के साथ आप भी ये कप केक बनाएं और खुद भी खाएं और अपने बच्चों को भी खिलाएं.

चॉक्लेट कप केक के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Cupcake

मैदा - Refined Flour - 1/4 कप (35 ग्राम)

कॉर्नफ्लोर - Corn flour - 1 बड़े चम्मच

कोको पाउडर - Cocoa Powder - 1 बड़े चम्मच

चीनी पाउडर - Sugar Powder - 1/4 कप (35 ग्राम)

बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1/8 छोटी चम्मच

बेकिंग पाउडर - Baking Powder - 1/2 छोटी चम्मच

जैतून का तेल - Olive Oil - 1 बड़े चम्मच

दूध - Milk - 3.5 बड़े चम्मच

सिरका - Vinegar - 1/2 छोटी चम्मच

वैनिला एसेंस - Vanilla Essence - 1/4 छोटी चम्मच

बादाम कतरन - Almond Flakes - थोड़ा सा

बैटर बनाने की विधि Process of making batter

बाउल में छलनी रख कर इसमें ¼ कप (35 ग्राम) मैदा, 1 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर, 1 बड़े चम्मच कोको पाउडर, ¼ कप (35 ग्राम) चीनी पाउडर, ½ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और ⅛ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालिए.  इनको मिलाते हुए छानिए, फिर चम्मच से अच्छे से मिलाएं.

अब दूसरे बाउल में 1 बड़े चम्मच जैतून का तेल (इसकी जगह मक्खन या रिफाइन्ड ओइल ले सकते हैं), 3 बड़े चम्मच दूध (उबाल कर नॉर्मल टेम्प्रेचर पर कर लिया है), ½ छोटी चम्मच सिरका और ¼ छोटी चम्मच वैनिला ऐसेन्स डालिए.  इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर इसे सूखे इंग्रीडिएंट्स में डाल कर सबको अच्छे से मिलाएं.  अगर ये ज़्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें ½ बड़े चम्मच दूध डाल कर वापस अच्छे से मिलाएं.  इस तरह बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

केक स्टीम करने की विधि Process of steaming cake

कप केक के साँचे में थोड़ा-थोड़ा बैटर डालिए, साँचे की जगह कटोरी में एल्यूमिनियम फोइल लगाकर भी ले सकते हैं.  साँचे को पूरा नहीं भरना है क्योंकी ये फूलेंगे.  भरकर इन्हें थोड़ा टैप करके एक जैसा कीजिए, फिर इनपर थोड़े बादाम कतरन डालिए.

अब एक स्टीमर लीजिए, या कढ़ाही में 2 कप पानी डाल उसपर छलनी रख कर ले सकते हैं.  पानी में उबाल आने दीजिए, फिर छलनी पर कप केक के साँचें रखिए.  ढक्कन पर कपड़ा लगा कर उसे अच्छे से बांधिए, फिर इससे छलनी को ढाक दीजिए.  ऐसा करने से जो भाप बनेगी वो कपड़ा सोक लेगा और केक पर पानी नहीं गिरेगा.

लो-मीडियम फ्लेम पर इन्हें 20 मिनट तक स्टीम होने दीजिए.  समय पूरा होने पर ये बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें उतार कर ठंडा कीजिए.  ठंडा होने पर केक को साँचे से निकाल कर प्लेट पर रखिए, इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

बैटर में सारी सामग्री नाप कर डालनी है.

इन्हें लो-मीडियम फ्लेम पर ही स्टीम करना है.

इन्हें फ्रिज में रख कर 7 दिन तक खा सकते हैं.

एगलेस चॉक्लेट कप केक, बिना बेक किये  Egg less Chocolate Cup Cake Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।