तवे पर सिके स्पाइसी केले Spicy and Crispy Banana Tawa Fry

📅 23 नवंबर 2021 👁 10.3 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बनाना फ्राइस बहुत ही ज़्यादा स्वादिष्ट और चटपटे होते हैं.  ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं.  इन्हें चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर या खाने के साथ भी परोसा जाता है.  इसका स्वाद काफी अलग और अच्छा होता है.  इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और ये बनने में ज़्यादा वक्त भी नहीं लेते हैं.  तो अगर आप एक अलग और चटपटा स्वाद चाहते हैं तो इसे ज़रूर बनाएं और परिवार वालों और मेहमानों को ये परोस कर उन्हें चटपटे चटकारे दें.

तवा रोस्ट केले के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Raw Banana Tawa Fry

कच्चे केले - Raw Banana - 2 (300 ग्राम)

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच‌

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच

जीरा पाउडर - Cumin Powder - 1/2 छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - 1/4 छोटी चम्मच

नींबू का रस - Lemon Juice - 1.5 छोटी चम्मच

चावल का आटा - Rice Flour - 3-4 बड़े चम्मच

तेल - Oil - 2-3 छोटी चम्मच

केले के फ्राइस बनाने की विधि Process of making Spicy Banana Fries

2 कच्चे केले धो कर छील कर लम्बाई में काट कर स्लाइस बनाएं.  बाउल में सभी केले के स्लाइस, ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और 1.5 छोटी चम्मच नींबू का रस डालिए.  अब इन्हें अच्छे से मिलाते हुए केले की स्लाइस पर कोट कीजिए.  फिर ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.

समय पूरा होने पर एक प्लेट में चावल का आटा निकालिए.  अब केले की सभी स्लाइस को आधा-आधा काट कर चावल के आटे में लपेट कर एक प्लेट में रखिए.  अच्छे से चावल के आटे से कोट करने हैं सभी स्लाइस.  इसके बाद तवा गरम करके इसपर 2-3 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.

फिर तवे पर उतनी ही स्लाइस रख कर जितनी आ पाएं, इन्हें 2 मिनट के लिए लो- मीडियम फ्लेम पर सेकिए.  समय पूरा होने पर ऊपर से इनपर थोड़ा-थोड़ा तेले डाल कर इन्हें पलट कर वापस 2 मिनट के लिए सेकिए.  दोनों ओर से इन्हें हल्का कुरकुरा होने तक सेकिए, फिर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह सेक लीजिए.  केले के तीखे और चटपटे फ्राइस बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

केले के स्लाइस सेकते समय फ्लेम लो-मीडियम रखें और दोनों ओर से पलट-पलट कर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.

तवे पर सिके स्पाइसी केले Spicy and Crispy Banana Tawa Fry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।