वेज नूडल्स बॉल्स - वेज चाउमिन पकौड़ा । Noodles Balls । Noodles Veg Pakora | Left Over Recipe
अंदर से क्रिस्पी बाहर से सोफ़्ट वेज नूडल्स बॉल्स । यह एक फैमस इंडो चाइनीज रेसिपी है तो इंडिया में आसानी से किसी भी रेस्टोरेंट पर मिल जाती है। नूडल्स और नूडल्स से बनी चीजें बच्चों को बहुत ही पसंद होते हैं लेकिन बाहर से आई खाने की चीजें हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती इसलिए कई मां अपने बच्चों को बाहर की चीजें खाने नहीं देती। तो उन्ही खास मौम्स के लिए आज हम लाए है घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा वेज नूडल्स बॉल्स की रेसिपी। आप इसे घर पर ही बनाए बच्चें बाहर का खाना भूल जाएगें।
आवश्यक सामग्री
- नूडल्स - 2 पैकेट
- आलू - 2 150 ग्राम
- मैदा - 4 बड़ी चम्मच
- शिमला मिर्च - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2 से 3 बड़ी चम्मच
- नूडल्स मसाला - 2 पैकेट
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल तलने के लिए
विधि
वेज नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए। पानी में उबाल आ जाने पर उसमें 2 पैकेट नूडल्स ले कर थोड़े से नूडल्स बचा लीजिए और बाकि नूडल्स को पानी में डाल कर 2 मिनट हल्का नर्म होने तक पकने दीजिए। 2 मिनट बाद नूडल्स के हल्का नर्म हो जाने पर उसे छान कर पानी से अलग कर लीजिए।
अब 2 उबले आलू ले कर उसे मैश कर लीजिए। मैश किए हुए आलू और उबले हुए नूडल्स को एक बर्तन में डाल कर मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में 1/2 कप शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच अदरक, 2 पैकेट नूडल्स मसाला, 1/2 छोटी चम्मच नमक और 2-3 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। एक बर्तन में 4 बड़ी चम्मच मैदा ले कर उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर चिकना पतला घोल बना लीजिए। अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए।

नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए थोड़ा सा नूडल्स मिश्रण हाथ में ले कर उसे दबाते हुए गोल आकार दे दीजिए। नूडल्स का गोल आकार हो जाने के बाद उसे मैदा के घोल में डुबो कर नूडल्स के सूखे टुकड़े मे लपेट लीजिए और हल्के हाथ से दबाते हुए एक प्लेट में रख दीजिए। इसी तरीके से सारे मिश्रण के बॉल्स बना कर तैयार कर लीजिए।अब बॉल्स को तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर थोड़ा सा नूडल्स मिश्रण डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। नूडल्स सिक कर ऊपर आने लगे तो तेल बॉल्स तलने के लिए तैयार है। हमे बॉल्स तलने के लिए तेज गर्म तेल ही चाहिए।
तेल के गर्म हो जाने पर तेल में सबसे पहले बनाई हुए बॉल्स डाल कर मध्यम-धीमी आंच पर एक मिनट तक तल लीजिए।एक तरफ से बॉल्स के ब्राउन हो जाने पर उसे पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। बॉल्स को चारों ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलना हैं।
बॉल्स के अच्छा गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे तेल से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिए और इसी तरीके से सारे नूडल्स बॉल्स तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार के बॉल्स तलने में 5 से 6 मिनट का समय लग जाता है। क्रिस्पी नूडल्स बॉल्स बन कर तैयार है हम इसे हरे धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करे।
सुझाव
- नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए आप सेवइयां, बचे हुए नूडल्स या चाऊमीन भी ले सकते हैं।
- आप आलू को मैश करने की जगह ग्रेट भी कर सकते हैं।
वेज नूडल्स बॉल्स - वेज चाउमिन पकौड़ा । Noodles Balls । Noodles Veg Pakora | Left Over Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।