ज्यादा देर तक कुरकुरे बने रहने वाले आलू रिंग समोसा । Street Food - Aloo Stuffed Crispy Ring Samosa

📅 7 अक्टूबर 2019 👁 32 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आलू रिंग समोसा हर बाइट में मसाले दार आलू के साथ क्रिस्पी पापडी का स्वाद। ज्यादा देर तक कुरकुरे रहने वाले आलू भरे रिंग समोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है इन का आकर देख कर ये बनाने में बहुत ही मुश्किल लगते है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है ये बनने में बहुत ही आसान होते है और बहुत ही जल्दी बन कर  तैयार हो जाते है आप एक बार ये रिंग समोसा घर पर बनाए घर में बच्चे, बूढ़े और जवानों सभी इन्हे इतना पसंद करेंगे की बहार के समोसे खाना भूल जाएंगे। 

आवश्यक सामग्री 

डो के लिए 

  • मैदा- 2 कप 250 ग्राम 
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच 
  • तेल- ¼ कप 50 ग्राम 
  • नमक- ½ छोटी चम्मच 

स्टफिंग के लिए 

  • आलू - 4 400 ग्राम 
  • हरी मटर- ¼ कप 
  • हरा धनिया- 2-3 बड़ी चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2-3 
  • अदरक- 1 छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच 
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच 
  • तेल तलने के लिए  

विधि 

रिंग समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप मैदा ले कर उसमें ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच अजवाइन और ¼ कप तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा तैयार कर लीजिए। इतने आटे को गूंथने में ½ कप से भी कम पानी का इस्तेमाल किया गया है। अब इस आटे को ढ़क कर 20-25  मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए। 

स्टफिंग बनाने के लिए 4 उबले आलू ले कर उसे छील कर मैश कर लीजिए। अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च और ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर डाल कर भून लीजिए। 

मसाले भुन जाने पर इसमें ¼ कप हरी मटर और 1 बड़ी चम्मच पानी डाल दीजिए और पैन को ढ़क कर 2 मिनट तक पकने दीजिए। मटर के नरम हो जाने पर इसमें मैश किए हुए आलू, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, ½ छोटी चम्मच गरम मसाला और ¾ छोटी चम्मच नमक डाल कर सभी चीजों को मिलाते हुए 2-3 मिनट तक भून लीजिए। 

/images/Ring-Samosa.jpg

3 मिनट बाद स्टफिंग में थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए। 20 मिनट बाद आटे को निकाल कर उसे अच्छे से मसल कर उसे छोटे-छोटे हिस्से में बांट दीजिए। 

अब आटे का एक टुकड़ा ले कर उसे गोल करके चौकोल आकार देते हुए पतला बेल लीजिए।अब लोई के एक किनारे पर स्टफिंग की पतली सी लेयर रख कर उसे हल्का सा रोल कर दीजिए। अब लोई के एक साइड के सिरे को काट कर अलग कर दीजिए और बाकि बचे हुए हिस्से पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कट लगा दीजिए ध्यान रखिए कि लोई काे पूरे अंत तक नहीं काटना है उसे आख़िरी में जुडा रहने देना हैं।

लोई पर कट लगा देने के बाद लोई को पूरा रोल कर दीजिए। अब रोल के दोनो सिरे पर मैदा का घोल लगाकर उसे आपस में चिपका दीजिए और लोई के काटे हुए सिरे को चिपकाई हुई जगह पर रख दीजिए। रिंग समोसा बन कर तैयार है। सारे समोसे इसी तरीके से बना कर तैयार कर लीजिए।

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें छोटा सा आटे का डो डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। डो के डालने पर अगर बबल आ रहे है तो समोसे तलने के लिए तेल तैयार है। हमें समोसे तलने के लिए कम गर्म तेल और आंच भी धीमी ही चाहिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें समोसा तलने के लिए डाल दीजिए। 

शुरू में समोसो को धीमी आंच पर ही पकने दीजिए। समोसे के तल कर तेल के ऊपर आ जाने पर समोसे का पलट कर मिडियम आंच पर पकने दीजिए। समोसे के दोनेा ओर  से गाेल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कढ़ाई से निकाल लीजिए और दूसरी बारी के समोसे तलने के लिए पहले 1 मिनट के लिए आंच को बंद कर दीजिए ताकि तेल थोड़ा कम गर्म हो जाए और फिर समाेसे तेल में डाले और इसी तरीके से समोसे गोल्डन ब्राउन होने तक तले। एक बार के समोसे तलने में 14 से 15 मिनट का समय लग जाता है। 

ज्यादा देर तक कुरकुरे बने रहने वाले आलू रिंग समोसा । Street Food - Aloo Stuffed Crispy Ring Samosa

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।