नवरात्रि के लिये अरबी के कटलेट्स और पकौडे । Farali Arbi (Colocasia) Cutlets and Pakoda
नवरात्रि व्रत में अगर आप रुखा सूखा खा कर बोर हो गए है तो घर पर ही फलहारी में ट्राय करे अरबी के क्रिस्पी पकौडे और कटलेट। अरबी के कटलेट और पकौडे बहुत ही स्वादिष्ट और जल्दी बन जाते है| व्रत में खाने के लिए बहुत ही अच्छा स्नैक्स है| आप इसे व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करे ये उसके साथ बहुत ही स्वादिष्ट है।
आवश्यक सामग्री
अरबी के पकौडे
- कुट्टू का आटा- ¾ कप (100 ग्राम)
- अरबी उबली हुई- 6 से 7 (200 ग्राम)
- हरा धनिया- 1 से 3 बड़ी चम्मच
- हरी मिर्च- 2 से 3
- अदरक- 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच
- सेंधा नमक- 1 छोटी चम्मच
- तेल तलने के लिए
अरबी के कटलेट्स
- सिंघाड़े का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
- अरबी- 6 से 7 (200 ग्राम)
- मूंगफली - ½ कप
- हरा धनिया- 1 से 2 बड़ी चम्मच
- हरी मिर्च- 2 से 3
- अदरक- 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच
- सेंधा नमक- 1 छोटी चम्मच
- तेल- 4 बड़ी चम्मच
विधि
अरबी के पकौडे बनाने के लिए एक बर्तन में ¾ कप कुट्टू का आटा ले कर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े के जैसे चिकना घाेल बना लीजिए। मिश्रण तैयार हो जाने पर उसे कुछ देर के लिए फूलने के लिए रख दीजिए।
अब 6-7 उबली हुई अरबी ले कर उसे छील कर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लीजिए। अब इन अरबी के टुकड़ो में ½ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला दीजिए।
मिश्रण के फूल जाने पर उसमें ½ छोटी चम्मच सेंधा नमक ,¼ छोटी चम्मच काली मिर्च, 2-3 हरी मिर्च ,1 छोटी चम्मच अदरक और 1-2 चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला दीजिए।
अब पकौडे तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसे थोड़ा सा पकौड़े का मिश्रण डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। हमे पकौडे तलने के लिए मध्यम- तेज गर्म तेल चाहिए।
तेल के गर्म हो जाने पर अरबी के टुकड़ो को आटे के मिश्रण में डाल कर मिला दीजिए और एक एक टुकड़े को मिश्रण में से निकाल कर तेल में डाल कर मध्यम आंच पर सिकने दीजिए। पकौडों को मध्यम आंच पर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। पकौडों के अच्छे गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरीके से बाकि अरबी को भी मिश्रण में डाल कर पकौडे तल लीजिए।

अरबी के कटलेट्स
अरबी के कटलेट्स बनाने के लिए 7-8 उबली हुई अरबी ले कर छील लीजिए। अब इन अरबी को अच्छे से मैश करके इसमें ½ कप सिंघाडे का आटा, 2 हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच अदरक, ½ छोटी चम्मच काली मिर्च, और 1 छोटी चम्मच सेंधा नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए।
सभी चीजों के मिला लेने के बाद इसमें ½ कप मूंगफली का दरदरा पिसा हुआ पाउडर और 1-2 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर हाथ से अच्छे से मिला कर डो तैयार कर लीजिए। अब हाथ पर हल्का सा तेल लगा कर थोड़ा सा मिश्रण ले लीजिए ।अब इसे गोल करते हुए चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए। इसी तरीके से सारे डो के कटलेट बना लीजिए।
कटलेट का फ्राय करने के लिए एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर पैन में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कटलेट लगा दीजिए और धीमी आंच पर सिकने दीजिए। कटलेट को पैन में लगा देने के बाद उसे ढ़क कर 2-3 मिनट सिकने दीजिए।
3 मिनट बाद कटलेट को पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। कटलेट को पलट कर उसमें 1-2 बड़ी चम्मच तेल ओर डाल कर उसे ढ़क कर दौबारा 2-3 मिनट तक सिकने दीजिए। 3 मिनट बाद पैन की आंच हल्की सी तेच कर के कटलेट को पलट पलट कर चारों ओर से गाेल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए।
कटलेट के दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर पैन से एक प्लेट में निकाल लीजिए। एक बार के कटलेट सिकने में 12 मिनट का समय लग जाता है।व्रत के लिए अरबी के क्रिस्पी पकौडे और कटलेट बन कर तैयार है आप इसे व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करे से फलहारी के लिए बहुत ही स्वादिष्ट है।
नवरात्रि के लिये अरबी के कटलेट्स और पकौडे । Farali Arbi (Colocasia) Cutlets and Pakoda
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।