टमाटर के जूस भरा स्पाइसी आलू बोन्डा । Aloo Bonda Tomato Stuffed | Crispy Aloo Bonda
मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड आलू बाेंडा। नॉर्मल आलू बाेंडा तो आपने खाया होगा लेकिन स्टफ्ड आलू बाेंडा शायद ही आप ने सुना हाेगा। आलू की स्पाइसी स्टफिंग के साथ टमाटर का जूसी टेस्ट की बात ही कुछ अलग होगी। तो आइए बनाते हैं भरवां टमाटर आलू बाेंडा।
आवश्यक सामग्री
- बेसन- 1.5 कप 150 ग्राम
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- अजवायन- ½ छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- आलू- 3 (उबले हुए आलू)
- हरी मिर्च- 3-4 बारीक कटी
- अदरक- 1 इंच ग्रेट किया हुआ
- धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- हरा धनिया- 3-4 बड़े चम्मच
- तेल तलने के लिए
विधि
आलू बाेंडा बनाने के लिए एक बर्तन में 1.5 कप बेसन ले कर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना घोल बना लीजिए। अब इस चिकने घोल में ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच अजवाइन और ¼ छोटी चम्मच से कम बेकिंग सोडा डाल कर सभी चीजो काे अच्छे से मिला लीजिए। बाेंडा कर घाेल बन कर तैयार है। इस घोल को 10 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए।
अब 3 उबले हुए आलू ले कर उसे बारीक तोड़ लीजिए। अब इन मैश आलू में 3 से 4 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 इंच ग्रेट किया हुआ अदरक, 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला, ½ छोटी पाउडर लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¾ छोटी चम्मच नमक और 2-3 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। आलू की स्टफिंग बन कर तैयार है।
अब 3 टमाटर ले कर उसके मोटे-मोटे टुकड़े (स्लाइस) काट लीजिए। अब एक टमाटर का पीस ले कर उसके आगे पीछे आलू की स्टफिंग लगा कर दोनो हाथों से दबा दबा कर बोंडा तैयार कर लीजिए। इसी तरीके से सारे टमाटर को आलू से कवर कर के रख दीजिए।

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने के बाद तेल में थोड़ा सा बेसन डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। तेल में बेसन डालने पर अगर बेसन तल कर ऊपर आ रहा है तो तेल अच्छा गर्म हो गया है। हमे बोंडा तलने के लिए तेल तेज गर्म ही चाहिए।
अब बेसन में बोंडा डाल कर डुबो दीजिए ताकि बोंडा पर बेसन पूरी तरह से लग जाए। बोंडा को बेसन से कवर कर लेने पर उसे तेल में डाल कर मीडियम आंच पर तल लीजिए। बाेंडा के नीचे की ओर से हल्का सा सिक जाने पर उसे पलट कर दूसरी ओर से भी सेक लीजिए। बाेंडा को दोनो ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
बाेंडा के दाेनो ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने पर एक प्लेट में निकाल लीजिए। भरवां टमाटर आलू टमाटर बाेंडा बन कर तैयार है। इसी तरीके से सारे बोंडा तल कर तैयार कर लीजिए । एक बार के भरवां टमाटर आलू बाेंडा तलने में 6 से 7 मिनट लग जाते हैं। ये बाेंडा क्रिस्पी के साथ साथ जूसी भी है। आप इन्हें घर पर छोटी-माेटी पार्टी में बना कर सर्व कर सकते है।
टमाटर के जूस भरा स्पाइसी आलू बोन्डा । Aloo Bonda Tomato Stuffed | Crispy Aloo Bonda
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।