आलू की पापडी मठरी - चाट और नमकीन के लिये । Papdi recipe। Aloo Papdi Mathri

📅 3 जुलाई 2019 👁 33.4 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट

 टेस्टी-टेस्टी आलू पापड़ी। खुद भी खाए और घर में बच्चों को भी खिलाए।

आवश्यक सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • आलू- ½ कप (ग्रेट किया हुआ)
  • नमक- ½ छोटा चम्मच
  • अजवायन- ½ छोटा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • तेल - तलने के लिए

विधि

एक बर्तन में 1 कप मैदा  में ½ कप आलू, ½ छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच अजवायन  और 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और एक चम्मच पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए (आटे में बहुत कम पानी का इस्तेमाल करना है अगर आप को आटा सूखा लग रहा है तो उसमें आप थोड़ा सा पानी मिला सकते है पर पानी काफी नाप-तोल कर डाले)। आटे के गूंथ जाने के बाद उसे 15-20 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए।

15-20 मिनट बाद आटे के सेट हो जाने के बाद उसे अच्छे से मसल लीजिए। अब आटे में से छोटी- छोटी लोईयां बना लीजिए। अब इस लोई को गोल कर के सूखे आटे में लपेट कर उसे गोल करके चपटा कर लीजिए। सारी लोई को इसी तरह से चपटा बना लीजिए।

/images/Aloo-matari-recipe.jpg

अब एक पैन में तेल डाल कर उसे गर्म करने के लिए रख दीजिए। अब एक लोई ले कर उसे 2-2.5 इंच के ब्यास में बेल लीजिए। अब एक कांटा चम्मच से लाेई के दोनो साइड निशान बना दीजिए। इसी तरीके से सभी लोई तैयार कर लीजिए। अब थोड़ा-सा डो तेल में डाल कर तेल का तापमान चेक की लीजिए। पापडी तलने के लिए हमें तेल मीडियम गर्म चाहिए। 

तेल के मीडियम गर्म हो जाने के बाद उसमें लोई डाल कर मीडियम आंच पर सेक लीजिए। पापड़ी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिएं। पापड़ी के गाेल्डन ब्राउन होने पर उसे पैन से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सभी पापड़ी सेक लीजिए। इतने में 20 पापड़ी बन जाती है और एक बार की पापड़ी सिकने में 5 से 10 मिनट लग जाते है। 

Papdi recipe । आलू की पापडी मठरी - चाट और नमकीन के लिये । Aloo Papdi Mathri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anuradha Narang
Recipe is nice but please mention boiled potato rather than potato..
Thank u for sharing
NishaMadhulika
Anuradha Narang, it was boiled potato