Sev Tamatar recipe | सेव टमाटर की सब्जी । Sev Tamatar ki sabji kaise banaye
एेसा कई बार होता है कि घर में सब्जीयां खत्म हो जाती है या फिर सब्जी बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता। इस समस्या को हल करने के लिए आज हम एेसी सब्जी बनाएगें जो झट-पट बनने के साथ-साथ टेस्टी भी है। सेव टमाटर की सब्जी जिसमें टमाटर के खट्टे पन के साथ-साथ सेव का कुरकुरा पन भी है जो सब्जी के स्वाद को ओर बड़ा देता है।
आवश्यक सामग्री
- बेसन- 1 कप
- टमाटर- 4 (बारीक कटे हुए)
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- काली सरसो के दाने- ½ छोटी चम्मच
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- हींग- ½ चुटकी
- हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच (ग्रेट किया हुआ)
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए
- तेल- तलने के लिए
विधि
सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम सेव बना लेगें सेव बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप बेसन ¼ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल ले कर सभी चीजो को अच्छे से मिला लीजिए। सभी चीजों को मिला लेने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सोफ्ट आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने में ¼ कप पानी लगा है।
अब सेव तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए।
तेल के गर्म हो जाने के बाद तेल में थोड़ा सा आटा डाल कर तेल का तापमान चेक कर लीजिए। अगर आटा डालने पर वो तल कर ऊपर आ जाता है तो सेव तलने के लिए तेल अच्छा गर्म हो गया है। अब एक कलछी ले कर उस पर थोडा-सा आटा डाल कर हाथ से दबाते हुए मल-मल कर कढ़ाई में सेव बना लीजिए। सेव को 1-2 मिनट बाद कलछी से अलग करते हुए गोल्डन ब्राउन हाेने तक तल लीजिए। बेसन के सारे आटे के इसी तरह से सेव बना लीजिए।
अब एक कढ़ाई में 2-3 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए।

तेल के हल्के गर्म हो जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच काली सरसो के दाने, ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर भून लीजिए। जीरा हल्का सा भुन जाने पर इसमें ½ चुटकी हींग, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक डाल कर मीडियम आंच पर हल्का सा भून लीजिए।
मसालो के भुन जाने के बाद इसमें 4 कटे हुए टमाटर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ¾ छोटी चम्मच नमक डाल कर टमाटर के नर्म होने तक पका लीजिए। अब टमाटर को ढक कर 3 मिनट तक नर्म होने तक पकने दीजिए।
3 मिनट बाद टमाटर को हल्का सा मैश करते हुए चला लीजिए। टमाटर के मैश हो जाने पर इसमे 1 कप पानी डाल कर उबाल लीजिए।
मसाले में उबाल आ जाने पर इसमें 1 कप सेव, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए और ढक कर 6-7 मिनट तक पकने दीजिए।
7 मिनट बाद सब्जी को किसी बर्तन में निकाल कर ऊपर से गार्निशिंग के लिए हरा धनिया डाल कर सर्व कर सकते है। आप इस सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते है।
सुझाव
हमने सब्जी के लिए सेव बनाए है आप चाहें तो बने हुए सेव भी ले सकते हैं।
आप सेव बनाने के लिए कलछी की जगह सेव मशीन भी ले सकते हैं।
आप अपने स्वाद के अनुसार सब्जी में नमक, मिर्च कम ज्यादा कर सकते हैं।
हमने सब्जी में टमाटर बारीक कटे हुए लिए है आप चाहे ताे टमाटर का पेस्ट भी ले सकते है।
Sev Tamatar recipe | सेव टमाटर की सब्जी । Sev Tamatar ki sabji kaise banaye
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।