काजू कतली खास क्रंची स्वाद वाली । Kaju Katli Recipe with Wonderfulls Chunkies

काजू कतली को गुडे वन्डरफुल के साथ बनाएं जो कतली को एक अलग क्रन्ची सा स्वाद देता है
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Katli Recipe
चीनी - 250 ग्राम
काजू - 250 ग्राम
दूध - 200 मीली.
ब्रिटानिया गुड डे बिस्कुट - 1 पैकट (क्रश किया हुआ)
घी
विधि - How to make Kaju Katli Recipe
काजू कतली बनाने के लिए मिक्सर जार में काजू, चीनी और दूध डाल कर इनका पेस्ट तैयार कर लीजिए. पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए.

पैन को गैस पर रखें और पैन में काजू के पेस्ट को डाल दीजिए. मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पकाना है. मिश्रण के थोड़ा सा गाढा़ होने पर इसमे क्रश किया हुआ गुड डे वन्डर फुल बिस्कुट का मिश्रण डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
काजू कतली का पेस्ट बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. पेस्ट को हल्का ठंडा होने दीजिए. कतली जमाने के लिए शीट तैयार कर लीजिए. शीट को थोड़े घी से चिकना कर लीजिए. अब हाथ को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए और पेस्ट को हाथ में उठाकर गोल बनाकर बटर पेपर पर रख दीजिए. इसे हाथ से ही थोड़ा सा बढ़ा लीजिए. फिर, बेलन की मदद से काजू कतली को धीरे-धीरे कम दबाव देते हुए 1/4 से.मी. मोटा बेलकर तैयार कर लीजिए.

शीट बेलने के बाद, इसे एक स्केल की मदद से निशान लगाते हुए काजू कतली को डायमंड के आकार में काट लीजिए. स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है. काजू कतली को परोसिये और खाइये
सुझाव
मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाना होता है ताकि यह पैन के तले पर न लगे.
काजू कतली खास क्रंची स्वाद वाली - दीपावली के लिए । Kaju Katli Recipe with Wonderfulls Chunkies
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।