पंजाबी दम आलू | Punjabi Dum Aloo | Easy Dum Aloo Recipe

📅 10 अगस्त 2018 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.2 (18)

दम आलू रिच ग्रेवी सब्जी को आप किसी भी पार्टी या फंशन में बनाएं, यह एक बेहतरीन रेसिपी होगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Dum Aloo Recipe

उबले आलू - 11 (300 ग्राम)

टमाटर - 4 (250 ग्राम)

हरी मिर्च - 1

अदरक - ½ इंच टुकडा़

काजू - 8-10

हरा धनिया - टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

तेल - 3 टेबल स्पून

जीरा - ¼ छोटी चम्मच   

हींग - ½ पिंच

दालचीनी - 1

बडी़ इलायची - 1

लौंग - 2

काली मिर्च - 4-5

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - छोटी चम्मच

नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make  Dum Aloo Recipe

दम आलू बनाने के लिए छोटे किस्म के आलू लीजिए. इन्हें उबाल लीजिए. आलू को बहुत अधिक नहीं उबालना है. बस कुकर में 1 सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और आलू निकाल लीजिए.

उबले आलू को छील लीजिए. छीले आलू को फार्क कर लीजिए जिससे की आलू के अंदर मसाले अच्छे से जा सकें. आलू में ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए.

टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लीजिए.

आलू को तलने के लिए पैन को गैस पर रखें इसमें 2-3 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें आलू डाल कर चारों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए. आलू के ऊपर अच्छा ब्राउन क्रिस्पी रंग आ जाने पर इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.

rich gravy dum aloo recipes

अब पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा, दालचीनी टुकडा़, लौंग, काली मिर्च, बडी इलायची के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें हींग, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर हल्का सा भून लीजिए.

मसाले में टमाटर काजू का पेस्ट डाल दीजिए साथ ही इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले पर से तेल न अलग होने लगे. मसाले में 1 कप पानी डाल कर मिक्स कीजिए. ग्रेवी अगर गाढी़ लग रही है तो इसमें ½ कप पानी मिला सकते हैं. ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी में सिके हुए आलू को डाल कर मिला दीजिए. सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर 4-5 मिनिट पकने दीजिए इसके बाद चैक कीजिए.

5 मिनिट बाद सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. हरा धनिया डाल कर सजाएं  इन मन ललचाने वाले ज़ायके से भरपूर दम आलू सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए.

सुझाव

  • आलू को डिप फ्राय करना हो तो उसमें मसाले पहले न मिलाएं.
  • मसाले को अच्छे से भूनने पर ही ग्रेवी का रंग अच्छा आता है.
  • ग्रेवी आप अपनी पसंद अनुसार जैसी चाहें वैसी बना सकते हैं आप ग्रेवी में बादाम, खसखस, खरबूजे के बीज से या सिर्फ टमाटर और प्याज से भी ग्रेवी बना कर तैयार कर सकते हैं.

Easy dum aloo recipe । दम आलू , ईजी ग्रेवी के साथ, जिसे रोजाना भी बना सकें

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ram choudhary
Gjb resipi h mam.
thanks.
Ham single larko ko bahut madad milti h.
NishaMadhulika
Ram choudhary जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Parmod kavi
V nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Parmod kavi