लौकी कोफ्ता करी । Lauki kofta Curry | Bottle Gourd Kofta Curry

📅 19 जून 2018 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 2.6 (29)

लौकी से बने कोफ्ते की सब्जी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. चपाती, चावल, परांठे किसी के साथ भी आप इसके स्वाद का भरपूर मजा ले सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki kofta Curry 

लौकी - 300 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया हुआ)

बेसन - 1 कप (100 ग्राम)

टमाटर - 3 (250 ग्राम)

हरी मिर्च - 1

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई

अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट

जीरा - ¼ छोटी चम्मच

हींग - ½ पिंच

हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच

अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से कम

लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच

गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच

तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Lauki kofta Curry 

लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.  एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी निकाल लीजिए. लौकी को दबा कर इसका जो जूस है उसे निकाल लीजिए. अब इस लौकी में आधा कप  बेसन डाल दीजिए, 1 हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच अदरक पेस्ट, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच से कम नमक, ¼ छोटी चम्मच अजवायन और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. बैटर बनाने में ¾ कप बेसन का उपयोग हुआ है. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कोफ्ते तलने के लिए कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. 10 मिनिट बाद बैटर तैयार है. कोफ्ते तलने के लिए बैटर में से थोड़ा थोडा़ मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाय डाल दीजिये. कोफ्ते तलने के लिए तेल मध्य्म गरम हो और आंच मध्यम तेज ही रखें. कोफ्ता पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. इतने मिश्रण से 9 कोफते बनकर तैयार हुए हैं. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.

Kofta Curry Lauki

ग्रेवी बनाएं

कोफ्ता ग्रेवी बनाने के कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. 1/2 छोटी चम्मच  जीरा, हींग, 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दीजिये. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर हल्का सा भून लीजिए.अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, मसाला भून जाने के बाद इसमें कसूरी मेथी ओर 1 टेबल स्पून बेसन डाल कर मसाले को और 2 मिनिट भून लीजिए.

मसाला भुनने के बाद इसमें 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए अब इसमें नमक, गरम मसाला हरा धनिया लौकी का जूस डाल कर मिक्स कीजिए.  ग्रेवी को ढककर 3-4 मिनिट पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद ग्रेवी पक कर तैयार है, इसमें कोफ्ते डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब इसे फिर से ढक कर 3-4 मिनिट पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए. 4 मिनिट बाद सब्जी बन कर तैयार है इसे प्याले में निकाल दीजिए, सब्जी में हरा धनियां डाल कर इसे सजाएं.

लौकी के कोफ्ते की सब्जी तैयार है. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये. 

सब्जी परिवार के 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.

सुझाव

कोफ्ते तलने के लिए तेल बहुत अधिक गरम नहीं होना चाहिए. अगर अधिक गरम तेल में कोफ्ते तलने के लिए डालते हैं तो वह जल्दी से जल सकते हैं.  कोफ्ते तलने के लिए तेल मध्यम-तेज गरम ही होना चाहिए.

Lauki kofta Curry लौकी के नर्म मुलायम कोफ्ते की मसालेदार करी | Bottle Gourd Kofta Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.6 / 5 (29 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sadhana yadav
aj maine louki kofta kari banaya bahut hi testy hai...ek change kiya ye ki oil me nahi tale kofte ko steam kar k banaya ...bahut testy bane hai or oily b kam hai.. thank you nisha mam. apki recepee ko dekh k banane k sath sath innovative ideas b ane lage hai...thank you so much ye nishamadhukila channel banane k liye..wrna ham jaise logo ka kya hota,,
NishaMadhulika
साधना जी, आपके इस प्यार ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करती रहें.
Sadhana jetley
This is very good recipe! Do you have the recipe for baked kofta. If yes, please share!

Thanks
Sadhana
NishaMadhulika
Sadhana jetley सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Arjunsing
yammmiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii
NishaMadhulika
Arjunsing जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Sunil Kumar
बहुत ही अच्छी रेसिपी है और मुझे आपसे बहुत ही इंस्पिरेशन मिलती है. मैं घर से दूर रहता हूं 500 किलोमीटर दूर और जब भी मम्मा की याद आती है या कोई उनके हाथ का कुछ खाने का दिल करता है तो बस आपका YouTube चैनल देख लेता हूं और कुछ बनाने के लिए वहां से सीख लेता हूं और बहुत ही अच्छा लगता है.
sunil choudhary
WWW.Technosunil.in
NishaMadhulika
सुनील जी, मेरे काम को पसंद करने और सराहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.