साबुत मूंग की दाल । Sabut Moong Dal Recipe | Whole Moong Dal Curry | Green Moong Curry

📅 2 अप्रैल 2018 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 2.5 (16)

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर साबुत हरी मूंग की दाल तड़के के साथ बनाइए. रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ इस स्वादिष्ट दाल को खाइए और  सेहत बनाइए.

Read- Sabut Moong Dal Recipe | Whole Moong Dal Curry | Green Moong Curry

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabut Moong Dal Recipe

  • साबुत हरी मूंग- ½ कप (100 ग्राम)
  • टमाटर- 1 (60 से 70 ग्राम)
  • हरी मिर्च- 2
  • घी-2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- ½ पिंच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • लौंग- 2
  • काली मिर्च- 6 से 7
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Green Moong Curry

साबुत मूंग को साफ करके धोकर 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए.
टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर रख लीजिए.

साबुत मूंग उबालिए
कुकर में भीगे हुए मूंग, 1.5 कप पानी और नमक डालकर मिला दीजिए. दाल को 1 सीटी आने तक पका लीजिए. सीटी आने के बाद, दाल को धीमी आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए. बाद में गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर का खत्म होने तक इसे कुकर में ही रहने दीजिए.

तड़का तैयार कीजिए
पैन में घी डालकर गरम कीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भुनने दीजिए. जीरा के बाद हींग डाल दीजिए और धीमी गैस करके पैन में हल्दी पाउडर, साबुत मसाले (साबुत लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च) और धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही अदरक का पेस्ट भी डाल दीजिए. मसाले में टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले से घी अलग होने तक इसे भूनते रहिए.

मसाला भुन जाने पर दाल को चैक कर लीजिए. दाल गाढ़ी लग रही है, तो मसाले में ½ कप पानी डालकर मिला लीजिए. इसमें उबाली हुई दाल डालकर मिक्स कर दीजिए. दाल को धीमी आंच पर पकने दीजिए. इसमें गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए और मिला दीजिए. दाल को 1 मिनिट तक उबलने दीजिए. बाद में, इसे प्याले में निकाल लीजिए.

साबुत हरे मूंग की स्वादिष्ट दाल बनकर तैयार है. इसे कतरे हुए हरे धनिये और थोड़े से घी से गार्निश कर दीजिए और गरमागरम ही रोटी, नान, पराठे, पूरी, चावल इत्यादि के साथ परोसिए.

सुझाव

  • लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं.
  • देसी टमाटर से दाल का स्वाद अच्छा आता है.
  • गरम मसाले की रेसिपी हमारे चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
  • दाल को पतला या गाढ़ा रख सकते है.

Sabut Moong Dal Recipe | साबुत मूंग की दाल । Whole Moong Dal Curry | Green Moong Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.5 / 5 (16 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nilam Todkar
Very nice test
NishaMadhulika
नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kapil
its realy yami mam thanks
NishaMadhulika
कपिल जी, आपको रेसिपी पसंद आई इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Geetika tarun
मसाला छाछ recipe video plz
NishaMadhulika
गीतिका जी, मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करुंगी.
Geetika abort
Pan shot,pan shake,pan kulfi recipe video plz
NishaMadhulika
गीतिका जी, आपके सुझाव के लिए धन्यवाद. मै कोशिश करुंगी की जल्द से जल्द इन रेसिपी को बनाऊं.