मसालेदार आलू पूरी मक्का वाली । Potato Poori l Aloo Masala Cornmeal Puri

📅 1 दिसंबर 2017 👁 48 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.0 (238)

सर्दियों के मौसम में सुबह और शाम के खास नाश्ते के लिए खस्ता और ज़ायकेदार मसालेदार आलू पूरी मक्का वाली.

Read - Potato Poori - Aloo Masala Cornmeal Puri

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Masala Cornmeal Puri

  • मक्के का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • उबले आलू - 3 (250 ग्राम)
  • हरा धनिया - 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बीज हटाई हुई और बारीक कटी)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Potato Poori

प्याले में मक्की का आटा और गेहूं का आटा डाल लीजिए. उबले आलू को छीलकर आटे में कद्दूकस कर लीजिए. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को मिला लीजिए. साथ ही 2 छोटी चम्मच तेल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पूरियों के जैसा सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए. इतना आटा लगाने में ½ कप से 1 टेबल स्पून ज्यादा पानी लगा है. आटे को ढककर 20 से 25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

20 मिनिट बाद, आटे के सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को थोड़ा सा और मसलकर चिकना कर लीजिए. आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. पूरी आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी छोटी या बड़ी बना सकते हैं. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर लोइयों को मसलकर गोल कर लीजिए.

पूरियां बेलने के लिए चकले और बेलन को भी थोड़े से तेल से चिकना कर कीजिए. लोई को उठाकर चकले पर रहिए और हाथ से हल्का सा दबाकर चपटा कर लीजिए. पूरी को हल्का दबाव देते हुए थोड़ा सा मोटा बेलिए.

पूरियां तलने के लिए तेल गरम कीजिए. थोड़ा सा आटा तेल में डालकर तेल चैक कर लीजिए कि गरम हुआ या नही. आटा अच्छी तरह से सिक रहा है, तेल पर्याप्त गरम है. कढ़ाही में पूरी डाल दीजिए. पूरी के तेल के ऊपर आते ही इसे कलछी से हल्का सा दबा दीजिए और इसके फूलने पर पूरी को पलट दीजिए. मीडियम हाई आंच पर पूरी को पलट पलटकर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए. पूरी के गोल्डन ब्राउन होते ही इसे कलछी पर कढ़ाही के किनारे पर रोक लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पूरी को निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सारी पूरियां इसी तरीके से बेलकर सेककर तैयार कर लीजिए.

गरमागरम खस्ता मक्का की आलू मसाला पूरी बनकर तैयार हैं. इन्हें चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोस सकते हैं.

14 पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री

सुझाव

  • मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. 
  • आटे में तेल डालने से पूरियां खस्ता बनती है. 
  • लोइयां बनाते समय हाथ पर तेल ज़रूर लगाकर चिकना कर लीजिए ताकि मक्की का आटा हाथ में ना चिपके और लोइया भी चिकनी तैयार हो. 
  • धनिया की जगह बारीक कटी मेथी या बथुआ डाल सकते हैं. 
  • आटा बहुत ज्यादा नरम या अधिक सख्त ना लगाएं. 
  • पूरियां हल्के हाथ से बेलें और चकले पर तेल ज़रूर लगा लें ताकि पूरियां चिपके ना. 
  • पूरियों को अच्छे गरम तेल में तलें.

Potato Poori l मसालेदार आलू पूरी मक्का वाली । Aloo Masala Cornmeal Puri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (238 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha
Mam thanks for the masaledar jaykedar recipes ,ek sawaal he ki agar isme gehu ka atta nahi milaye to chal sakta he kya
NishaMadhulika
रेखा जी, मक्का अच्छे से गूंथ नहीं पाएगा और बाइंडिंग नहीं आएगी. इसे गूंथने के लिए ही इसमें आटा मिलाया गया है.
Punam
Bahut hi vdhia.... apki sbhi recipes special hoti h .. love you mam
NishaMadhulika
पूनम जी, आपके इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti pawar
very nice aloo masala puri
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bandevi singh
Bhut hi achhi aur paustik recipe,thank you very much Ma'am, Ma'am aapse request hai ki Bina oil wali Sabji batane ki kripa kriye

निशा: बनदेवी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shilpi srivastava
VERY NICE RECIPE

निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.