Methi Puri – Methi Poori मैथी की पूरी

छुट्टी के दिन सुबह का नाश्ता कुछ अलग तो होना चाहिये. आईये आज मैथी पूरी (Methi Puri - Methi Poori) बनायें.
Read - Methi Puri – Methi Poori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Puri
- गेहूं का आटा- 2 कप
- मैथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए)
- बेसन- ½ कप
- तेल- 1 टेबल स्पून (आटा गूंथने के लिए)
- हींग- 1 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अज़वायन- ¼ छोटी चम्मच
- तेल- पूरियां तलने के लिए
विधि - How to make Methi Poori
आटे में बेसन, कटी हुई मेथी, हींग, नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए. फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लीजिए. इतना आटा लगाने में 3/4 कप पानी लग जाता है. गुथे हुये आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे के सैट होने पर, चिकने हाथ से आटे को थोड़ा और मसल लीजिए.
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़कर पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए. कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. पेड़े पर थोड़ा सा तेल लगाकर 3.5-4 इंच के व्यास के आकार की पूरी बेल लीजिए.
तेल गरम होने पर थोड़ा सा आटा डालकर चैक कर लीजिए. अच्छे गरम तेल में इसे डालने से यह तुरंत सिककर ऊपर आ जाता है. अच्छे गरम तेल में पूरी तलने डाल दीजिए. पूरी के सिककर ऊपर आने पर इसे कलछी से हल्का सा दबाकर फुला लीजिए. फूलने पर पलट दीजिए और ब्राउन होने तक तल लीजिए. ब्राउन होने पर पूरी को प्लेट में निकाल कर रखे लीजिए. एक एक करके सारी पूरियां तल लीजिए. मैथी की पूरी (Methi Puri) तैयार हैं.
ये गरमागरम मैथी की (Methi ki Puri - Methi Poori) खस्ता नमकीन पूरी को दही, अचार चटनी या अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भाग्यश्री जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. दोसा फैलाते समय तवा थोड़ा ठंडा होना चाहिए, तवे को पहले चिकना कीजिए और गरम करने के बाद गैस कम करके तवे को ठंडा कीजिए, हल्के गरम तवे पर दोसा फैलाइए, गैस को तेज करके दोसा को सेकिए, दूसरा दोसा फैलाने के लिए, दोसा तवे से उतार कर गीले कपड़े से पोंछ लीजिए, तवा थोड़ा ठंडा जाएगा.
निशा: दीप्ती जी, आप सूजी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: रीमा जी, मेरे वेबसाइट पर सादी रोटी की रेसिपी और वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, आटे को गूथने के बाद आधा घंटे के लिये रख दीजिये, गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम हो तभी पूरी डाल कर तलिये. कलछी से हल्का सा दबाव देते हुए इसे फुलाने की कोशिश करें अच्छी बनेगी. आटे में मैथी के पत्ते अधिक होने से भी पूरी नहीं फूलती है.
Mai ye poochna chahti hu ki hm bathua ki puri bhi isi tarike se bna skte hai kya???
निशा: नाज़ जी, बिलकुल बना सकती हैं.
निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: दीपिका, आटा ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त न हो, पूरियां एक जैसी बैलें, कही से मोटी कहीं से पतली न हों, पूरियां तलते समय तेल अच्छा गर्म हो, पूरी को तेल में डालें और कलछी से दबाकर फुलायें, पूरियां अवश्य फूलेंगी.
निशा: विधि, जी हां कसूरी मेथी यूज कर सकते हैं, 1 कप आटे में 1 - 1 1/2 टेबल स्पून कसूरी मेथी यूज कीजिये.
mujhe aapse ek salah leni thi ki garmiyo mein hari methi nahi milti to me kasuri methi use kar satki hn.
निशा: रितु, कसूरी मेथी डालकर भी अच्छी पूरी बनती हैं.
aap soyabean [nutrela} ki recipe bhi bataiye
good work nisha ji..........why dont u try
italian and thai recepies........very useful site for
nisha ji.
please muzhe kasuri methi ke bare me kuch batao. apni dishes me iska kis tarah use kar sakte hai.
निशा: कुमुदिनी, कसूरी मैथी को सब्जियों में मेथी का फ्लेवर के लिये प्रयोग किया जाता है, कसूरी मेथ मिस्सी रोटी या परांठे बनाइये, कसूरी मेथी की पूरी या मठरी भी बनाइये.
mai appki site par kal first time aaye. mainay Yam vegaetable banayee aapki receipe say. First Time bnayee time. really bahut acchi banee. sab nay bahut tarif kee. mainaye bataye aapki site say lee. wel thanks a lot.
Sonia
निशा: मैथी की पूरी तीन दिन तक खा सकते हैं.
aap ko chakhana hain..
निशा: प्रमिला जी आप सच कह रही हैं.
निशा : आटे को गूथने के बाद आधा घंटे के लिये रख दीजिये, गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम हो तभी पूरी डाल कर तलिये.