काजू कतली | Kaju Katli Recipe | Kaju ki Barfi Recipe | Cashew Nut Katli

📅 13 अक्टूबर 2017 👁 73.7 हज़ार बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 4.3 (359)

इस दीपावली घर पर ही काजू कतली बनाकर सभी का मुंह मीठा कराएं. आइए देखें इसकी आसान सी विधि.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew Nut Katli

  • काजू- 2 कप (टुकड़े)
  • चीनी- ¾ कप
  • इलाइची पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • घी- 4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Kaju Katli

काजू का पाउडर बनाइए
आधे काजू को मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए. तैयार पाउडर को एक प्याले में निकाल लीजिए. बचे हुए काजू भी इसी तरह पीसकर पाउडर बना लीजिए.
थोड़ा-थोड़ा काजू पाउडर छलनी में डालकर छानते जाइए ताकि इसके मोटे टुकड़े आसानी से अलग हो जाएं. मोटे टुकड़ों को अलग प्याली में रखते जाएं.
मोटे टुकड़ों को फिर से पीसकर छानकर पाउडर को इसी में डाल लीजिए. इसके अतिरिक्त इसे ऎसे ही हलवा, खीर इत्यादि में डाला जा सकता है.

पेस्ट तैयार कीजिए
पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डाल दीजिए. गैस जला दीजिए और चीनी को पानी में घुलने दीजिए. इसे थोड़ा सा चला लीजिए. चीनी के पानी में घुलते ही, इसमें काजू का पाउडर डाल दीजिए. इसे धीमी आंच पर जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए. जैसे ही काजू का पेस्ट गाढ़ा लगने लगे, वैस़े ही इसमें इलाइची पाउडर और 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. इसे मिक्स करते हुए जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए. काजू के पेस्ट के गाढ़ा और जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक आने पर इसे चैक कर लीजिए. गैस धीमी कर दीजिए. चम्मच में बिल्कुल जरा सा पेस्ट निकाल लीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. फिर, ठंडे किए हुए पेस्ट की गोली बनाकर देखिए, अगर गोली बन रही है, तो पेस्ट जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पहुंच गया है. गैस बंद कर दीजिए और पेस्ट को थोड़ा चला दीजिए क्योंकि कढ़ाही गरम है.

थाली में थोड़ा सा घी लगाकर इसे चिकना कर लीजिए और तैयार पेस्ट को थाली में निकाल लीजिए जिससे ये जल्दी से ठंडा हो जाए. थाली में पेस्ट निकालने के बाद, पेस्ट को हल्का सा पलटते रहिए ताकि जल्दी ठंडा हो जाए.

काजू कतली बनाइए
बर्फी जमाने के लिए बटर पेपर लीजिए और इसे थोड़े घी से चिकना कर लीजिए. पेस्ट को बीच-बीच में पलट दीजिए ताकि यह जल्दी ठंडा हो जाए और पपड़ी भी न जमे.
जब पेस्ट हल्का गरम रह जाए, तब हाथ को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए और् पेस्ट को हाथ में उठाकर गोल बनाकर बटर पेपर पर रख दीजिए. इसे हाथ से ही थोड़ा सा बढ़ा लीजिए. फिर, बेलन को चिकना करके धीरे-धीरे कम दबाव देते हुए 3 से 4 से.मी. मोटा बेलकर तैयार कर लीजिए. बटर पेपर को घुमा-घुमाकर इसे चौकोर बेलने की कोशिश कीजिए. शीट बेलने के बाद, इसे एअर कन्डीशनर के सामने रख दीजिए या किसी प्लेट में रखकर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लीजिए ताकि ये सैट हो जाए.

ठंडा होने के बाद, एक स्केल की मदद से 1.5 इंच पर निशान लगाते हुए काजू कतली को हीरे के आकार में चाकू से काट लीजिए. इसे ऎसे ही हवा में खुला छोड़ दीजिए और खुश्क होने दीजिए.
खुश्क होने के बाद, काजू कतली को बटर पेपर से चाकू की मदद से अलग कर लीजिए. सबकी मनपसंद स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है. काजू कतली को फ्रिज में रखकर 1 महीने तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • काजू को बहुत ज्यादा मत पीसिए वरना इनका पेस्ट बन जाएगा. 
  • काजू का पेस्ट पकाते समय उसकी कन्सिस्टेन्सी का पूरा ध्यान रखें. जैसे ही वो गाढ़ा हो जाए, उसे चैक ज़रूर कर लें. 
  • काजू कतली एक दिन खुला रखने के बाद भी सैट नही होती यानी कि नरम रह जाती है, तो उसे फिर से कढ़ाही में डालकर धीमी आग पर 1 से 2 मिनिट पकाएं और फिर शीट पर बेलकर रखें. 
  • अगर पेस्ट अधिक गाढ़ा बन जाए, यानी कि कढ़ाही से निकालते ही जमने लगे, तब उसे वापस कढ़ाही में डालें और 1 चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनिट पकाकर शीट पर ठंडा करके बेल लें. 
  • काजू कतली पर सिल्वर वर्क नही लगाया है, क्योंकि वह सिर्फ शो के लिए होता है और स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी नही होता.

Kaju Katli Recipe | काजू कतली | Kaju ki Barfi Recipe | Cashew Nut Katli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (359 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Raju ram. Chordia
Verizon nice
NishaMadhulika
Raju ram. Chordia जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shakuntla ojha
many many thanks nishji.i prepared dry kaju powder burfi.very ...tasty.we may use sugar accordingly our taste .
NishaMadhulika
shakuntla ojha जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसमें अपनी स्वाद के अनुसार चीनी का उपयोग कम या ज्यादा कर सकते हैं.
Anita
Burfi jme na to kya kre

निशा: अनीता जी, काजू कतली एक दिन खुला रखने के बाद भी सैट नही होती यानी कि नरम रह जाती है, तो उसे फिर से कढ़ाही में डालकर धीमी आग पर 1 से 2 मिनिट पकाएं और फिर शीट पर बेलकर रखें.
archana agnihotri
Nisha ji kaju ko bhigona hai ya n Ki dry kaju use karna hai plz bataiye

निशा: अर्चना जी, काजू को भिगोना नहीं है,सूखे ही पाउडर से काजू पाउडर तैयार करना है.
Shilpi mehrotra
Hello Nisha Ji
Happy Diwali
निशा: शिल्पी जी, आपको भी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं.
san uike
Thank y mam sweet reicpe ke liy. or es diwali me jarur banaugi

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashika Jain
Nishaji kaju katli ko kitne din use kar sakte hai. aur ise kaise store kare. Abhi se banakar rakhenge to diwali tak theek rahegi na.
निशा: राशिका जी, काजू कतली को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.
अनुश्का रानी
वाह निशा आंटी जी देखते ही मुंह में पानी आ गया. मम्मी के साथ मिलकर मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी. हमारे पास टूटा काजू नही है. साबुत वाले है, वही यूज कर सक्ते हैं ना कोई दिक्कत तो नही होगी.

निशा: अनुश्का जी, आप साबुत काजू ले सकती हैं, काजू कतली अच्छी बनेगी.