आटे के जीरा बिस्किट्स । Eggless Whole Wheat Biscuits । Jeera & Atta Biscuits

चाय या कॉफी बिस्किट्स के बिना अधूरी सी लगती है. बच्चे अलग-अलग तरह के बिस्किट्स खाना पसंद करते हैं. इसलिए आज हम बहुत ही उम्दा ज़ायके के आटे के जीरा बिस्किट्स की रेसिपी लाए है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera & Atta Biscuits
- गेहूं का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मैदा - 1/2 कप (75 ग्राम)
- दूध - 1/4 कप
- घी - 1 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- पाउडर चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Whole Wheat Biscuits
बिस्किट बनाने के लिए जमा हुआ मक्खन ले लीजिए और इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
मैदा और आटे को एक प्याले में निकाल लीजिये और इसमें बारीक कटा हुआ मक्खन भी डाल लीजिए. मक्खन को आटे और मैदा मे अच्छे से मिक्स होने तक इसे हाथों से अच्छे से मिलाते रहिये. अब इस मिश्रण में जीरा, पाउडर चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये.
इस मिश्रण में ठंडा दूध डालकर अच्छे से मिला लीजिये. मैदे को आटे की तरह मसल- मसल के चिकना नही करना है, बस मिश्रण को मिक्स करते हुये इकट्ठा बाँध लेना है. आटा गूंथने में 3 टेबल स्पून दूध लगा है.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए. बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिए.
इसके बाद, किसी भी बोर्ड को लेकर या रसोई के प्लेटफार्म पर ही थोड़ा सा सूखा मैदा या आटा डालिये और तैयार आटे को रखिये और हाथ से थपथपा कर (उंगलियों से दबादबा कर) डोह को 1/4 से.मी. की मोटाई में गोलाकार बेल लीजिए.

इसे किसी भी कटिंग वाले सांचे, कटोरी या गिलास से काट लीजिये. सांचे को गोलाकार डोह पर रखिये और हल्के से दबाइये. फिर बिस्किट निकालकर प्लेट पर बेकिंग ट्रे पर रख लीजिये. इसी प्रकार बचे हुये बिस्किट्स भी सांचे से तैयार करके बेकिंग ट्रे पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा दीजिये.
ट्रे को पहले से गरम किये (प्रीहीट) ओवन की मध्यम रैक पर रखिये और 15 मिनिट के लिये 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद इसे चैक कीजिए.
बाकी के बचे आटे से भी बिस्किट्स काटकर तैयार कर लीजिए. बिस्किट को चैक कीजिए. अगर बिस्किट नहीं बने हैं तो थोड़ा समय और बढा़ते हुए इन्हें हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिए. लगभग 25 मिनिट में बिस्किट बेक होकर तैयार हैं.
हमने ये बिस्किट माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनाए हैं लेकिन ओवन में इन्हें बनाने के लिए ओवन को 150 या 160 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक करेंगे.
आटे जीरा बिस्किट को ऐसे ही खुले 1-2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये और 1 महीने तक रखकर कभी भी निकालिये और खाइये.
सुझाव
- इसके लिए बिना नमक का मक्खन इस्तेमाल कर सकते हैं
- बिस्किट्स को सिर्फ आटे या सिर्फ मैदा से भी बनाया जा सकता है.
- विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये.
Eggless Whole Wheat Biscuits | आटे के जीरा बिस्किट्स । Jeera & Atta Biscuits
कमेंट (10)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
if yes then ghee kitna dalna padega
निशा: बिजय जी, ओवन 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट होने के लिए जितना समय लेगा उतने पर कर लीजिए.
निशा: प्रीती जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सरिता जी, बटर की जगह ओयल यूज किया जा सकता है और इसे कुकर या भारी तले के बर्तन में बनाया जा सकता है.
Dhanyawad.
निशा: अनीता जी, आप इसे बिना ओवन के भी बना सकते हैं. आप इसे किसी भारी और समतल तले के बर्तन में इन्हैं बना सकती हैं जैसे केक बनाया जाता है.
निशा: शीना जी, आप इन्हें सिर्फ आटे से भी बना सकती हैं.
निशा: रवीना जी, आप इसे बिना ओवन के भी बना सकते हैं. आप इसे किसी भारी और समतल तले के बर्तन में बना सकती हैं जैसे केक बनाया जाता है.