आम का चटपटा छुंदा - Instant Raw Mango Chunda - Quick Spicy Sweet Mango Chunda

📅 17 जून 2017 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 4.1 (572)

सबको पसंद आने वाला, कच्चे आम, गुड़ और मसालों से तैयार आम का चटपटा छुंदा, टिफिन में पूरी, परांठे या चपाती के साथ पैक करने के लिए उत्तम.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Spicy Sweet Mango Chunda

  • कच्चे आम- 3 (500 ग्राम)
  • चीनी- 1 कप (250 ग्राम)
  • गुड़- 1 कप (250 ग्राम) (बारीक टूटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • काला नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Instant Raw Mango Chunda

एक-एक करके सभी आम को छील लीजिए. आम को छीलने के बाद, एक प्याले में इन्हें कद्दूकस कर लीजिए. आम कद्दूकस करने के बाद 2 कप के लगभग पल्प निकलेगा.

कद्दूकस किए हुए आम को पैन में डालिए. साथ ही चीनी, बारीक टूटा हुआ गुड़ भी डाल दीजिए. धीमी आंच पर गैस अॉन कीजिए और आम व गुड़-चीनी को मिक्स कीजिए. इसके बाद, आम में काला नमक, नमक, हल्दी पाउडर डाल दीजिए और सारी चीजों को मिला लीजिए. कुछ ही देर में इसमें से जूस निकलने लगेगा. इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए 3 से 4 मिनिट तक पका लीजिए.

छुंदा में गुड़ और चीनी मिल जाने के बाद, गैस तेज कर लीजिए और इसे गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

जैसे ही छुंदा गाढ़ा हो जाए, इसे चैक कर लीजिए. थोड़ी सी चाशनी एक प्याली में गिराइए और अपनी उंगली पर इसे चिपकाएं, एक तार बनता नजर आएगा. छुंदा के लिए एक तार की चाशनी चाहिए. एक तार की चाशनी तैयार होते ही, गैस बंद कर दीजिए.

छुंदा में भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सारे मसालों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. तैयार छुंदा इस समय थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन ठंडा होने के बाद यह गाढ़ा होकर तैयार हो जाएगा.  इसे प्याले में निकाल लीजिए, आम का चटपटा छुंदा बनकर तैयार है

चटपटे और मसालेदार आम के छुंदे को टिफिन में पूरी, परांठे या चपाती के साथ रखकर ले जा सकते हैं. इसे ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए, यह पूरे साल या 2 साल तक खाने योग्य रहता है.

सुझाव

  • परंपरागत तौर पर आम का छुंदा बनाते समय कद्दूकस किए हुए आम में मसाले, चीनी या गुड़ मिलाकर कांच के कन्टेनर में भरकर धूप में रख देते हैं. 8 से 10 दिन तक रोजाना इसे चलते हैं और 10 दिन में सारे मसाले और चीनी आम में अच्छे से मिल जाते है और छुंदा बनकर तैयार हो जाता है. 
  • छुंदा में चीनी और गुड़ दोनों डाल सकते हैं या सिर्फ चीनी या सिर्फ गुड़ से भी छुंदा बना सकते हैं. 
  • अगर ज्यादा चटपटा छुंदा बनाना चाहते हैं. तो थोड़ी सी लाल मिर्च और डाल सकते हैं. 
  • छुंदा को बनाते समय ध्यान रखें कि जब यह गाढ़ा हो जाए, तब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं. छुंदा को चैक कीजिए. जैसे ही चाशनी में एक तार आ जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए.

Instant Raw Mango Chunda - आम का चटपटा छुन्दा - Quick Spicy Sweet Mango Chunda

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (572 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vibha doshi
nisha ji chhunda ptla krne kya krna chahiye
NishaMadhulika
विभा जी, थोड़ा सा पानी उबाल कर छुन्दा में मिला दीजिये, छुन्दा सोफ्ट और पतला हो जायेगा
Komal
Hmara chunda bnya lekin sirf 1or half hour take rkaha or voh ekdam gada ho gya .usme hmne chini hi milake rkhi thi.to ab kiya kr sakte he jise voh toda patla ho plz help me..bad me hi sab masala dala tha hmne nisha mam..plz help kijiye...
NishaMadhulika
कोमल जी, छुंदा में थोडा़ पानी डाल कर उसे पका लीजिए यह ठीक हो जाएगा.
Hemlata Suvarna
Your style of explaining the receipe is nice mam

निशा: हेमलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anshika sharma
Gud mrng mam
Nisha mam Maine B.SC (home science )me ki h aap se Maine bht recipes Sikh li h or Sb guest ye bolte h kaha sika itna Sb Kuch thanku so much mam
निशा: अंशिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sunil choudhry
Thnx mam .
Mene hostal me khud bnayaya h and boht hi acha bna h. Sab dost puch rahe h ki kese bnaya toh btaya ki nisha mam ka margdarshan h
...thnx once again mam

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपका कमेन्ट पढकर बहुत खुशी हुई आप इसी तरह स्वादिष्ट खाना बनाते रहें मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है.
Ritu Arora
Thankyou NIsha ji, Kya isme ilaichee aur dry fruits bhi daal sakte hain

निशा: रितू जी, हांं अवश्य डाल सकती हैं.
Jyoti
Thank you Mam for yummy recipes.
Agar isse sirf mitha bnana ho tb b sugar and gud ki qty same rhegi
Aur kya ise bahar hi rakh skte hai

निशा: ज्योती जी, शुगर की मात्रा सेम रहेगी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर मीठा छुन्दा बनाने की रेसिपी भी उपलब्ध है, आप उसे देख सकरे हैं, जी हां और इसे बाहर रख कर ही यूज करते हैं.
Usha
Isme gud aur chini dono q dalte hai...

निशा: उषा जी, दोनों का उपयोग इसके स्वाद को बढा़ने वाला होता है आप चाहें तो कोई एक चीज से भी इसे बना सकती हैं.
Geeta
Sooji ki rasmalai recipe video plz
निशा: गीता जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Tashu Chauhan
Bahut hi umda recipe hai nishaji. Muje ye bahut pasand hai. Mai try karoongi is weekend. Sirf gud use karke banaye to garmiyo mei bhi kha sakte hai kya?

निशा: जी बिलकुल खा सकते हैं.
Rakhi Bajaj
Ise dhoop mei rakhne ki jaroorat padegi kya?

निशा: राखी जो, इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं है.