आम की लौंजी - Aam ki Launji - Sweet And Sour Raw Mango Chutney

गुड़, मसालों से तैयार कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी, आपके भोजन को दे नायाब स्वाद.
Read - Aam ki Launji - Sweet And Sour Raw Mango Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet And Sour Raw Mango Chutney
- कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
- गुड़ -3/4 कप (200 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी दाना- 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Aam ki Launji
आम को अच्छे से धोकर, अच्छे से सूख जाने पर आम को छील लीजिए और इसका पल्प छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर निकाल लीजिए और गुठली को हटा दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर थोडा़ सा भून लीजिए. फिर, इसमें हल्दी पाउडर डालिए और थोड़ा सा भूनकर इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए.

इसके बाद, इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें सादा नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आम के टुकड़ों को ढककर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए और बाद में, चैक कर लीजिए. कच्चे होने पर इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए. आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं .
आम के टुकड़ों में बारीक़ किया हुआ गुड़ और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लौंजी को गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने तक पका लीजिए.
गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने पर इसे थोड़ा सा और पकाकर गाढा़ कर लीजिए. लौंजी के गाढ़े होते ही लौंजी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को प्याले में निकाल लीजिए.
कच्चे आम की खट्टी मीठी स्वादिष्ट लौंजी को आप चपाती, पूरी परांठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. इतना ही नही, इस लौंजी को फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाया जा सकता है.
Aam ki Launji - आम की लौंजी - Sweet And Sour Raw Mango Chutney
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
i love ur recipes.
निशा: दर्शा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, लौंजी कच्चे आम से ही बनाई जाती है.
निशा: निहारिका जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.