पेठे के लड्डू - Petha Ladoo recipes - Mawa Pethe Ke Laddoo - Petha Ladu Recipe

पेठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन जब कभी आप इससे ऊब जाएं, तो पेठे के लड्डू बनाइए, ये आपको बेहद ज़ायकेदार लगेंगे.
Read - Petha Ladoo recipes - Mawa Pethe Ke Laddoo - Petha Ladu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Petha Ladu Recipe
- पेठा - 200 ग्राम
- मावा - 200 ग्राम (1 कप)
- इलाइची - 4 से 5
- पिस्ते - 10 से 12
- काजू - 10 से 12
- नारियल बुरादा - ⅓ कप
विधि - How to make Mawa Pethe Ke Laddoo
पैन में मावा डाल दीजिए और गैस जलाकर मावा को लगातार चलाते हुए मावा का रंग बदलने तथा इससे घी अलग होने तक भून लीजिए. मावा भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और भुने मावा को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए.
इसी बीच, पेठे को एक प्याली में कद्दूकस कर लीजिए. इसके बाद एक-एक करके मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और पिस्तों को बारीक-बारीक पतला काट लीजिए. छोटी इलाइची को भी छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए.

मावा के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इसमें कद्दूकस किया हुआ पेठा, काजू और इलाइची पाउडर डाल दीजिए. साथ ही थोड़े से पिस्ते गार्निंशिंग के लिए छोड़कर बाकी पिस्ते भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.
इसके बाद, हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लेकर अच्छे से बाइन्ड कीजिए और इसे गोल करते हुए मध्यम साइज का लड्डू बना लीजिए. लड्डू को नारियल के बुरादे से लपेट लीजिए और फिर से हाथों से गोल करके प्लेट में रख दीजिए. सारे लड्डू बिल्कुल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
प्रत्येक लड्डू के ऊपर 1 से 2 पिस्ते लगाकर इनकी गार्निशिंग कर दीजिए. बेहद उम्दा पेठे के लड्डू सर्व करने के लिए तैयार हैं. जितने ये देखने में अच्छे लग रहे हैं, खाने में उससे भी बेहतरीन है. आप इन लड्डुओं को फ्रिज में रखकर 8 से 10 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- लड्डू अपनी पसंदानुसार थोड़े छोटे या बड़े बना सकते हैं.
Petha Ladoo recipes - Mawa Pethe Ke Laddoo - Petha Ladu Recipe
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nice resapi mam mai apki her resapi follow karti hu aur
Sab he achchi banti hai mam plz angoori pethe ki resapi bhi btaea
निशा: महक जी, मैं जल्द ही इसे बनाने का प्रयास करूंगी.
निशा: मोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:राहुल जी, चावल के आटे का घेवर नहीं बनता.
निशा: मानसी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. ये आपकी लगन और मेहनत ही है जो आप इतना अच्छा खाना बना रही हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवीना जी, जो पेठा हम उपयोग में ला रहे हैं वो पहले से ही बहुत मीठा होता है इसलिए अलग से मीठा डालने की आवश्यकता नहीं होती है, पेठे की मिठास ही लड्डू को मीठा करने के लिये पर्याप्त है.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
निशा: यदुवंशी जी, हां, इसके लिए तैयार पेठा मिठाई का इस्तेमाल करना है.
निशा: वीना जी, हां यह पेठा मिठाई से ही बनाए गए हैं.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.