चावल के पापड़ - How to Make Rice Papad - Rice papad recipe - Rice flour papad

📅 27 मार्च 2017 👁 5.4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.6 (1059)

स्वाद में बेहतरीन, बेहद कुरकुरे चावल के पापड़, भाप में पकाकर, सुखाकर तले हुए.

Read - How to Make Rice Papad - Rice papad recipe - Rice flour papad Recipe In Papad

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice flour papad

  • चावल का आटा- 1 कप
  • तेल- 1 से 2 टेबल स्पून
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- पापड़ तलने के लिए

विधि - How to make Rice papad

चावल के आटे का घोल बनाइए
किसी बड़े प्याले में चावल का आटा लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. गुठलियां खत्म होने के बाद, इसका पतला घोल बना लीजिए. 1 कप चावल के आटे का घोल बनाने  में  कुल 2 कप पानी का उपयोग हुआ है.  घोल में जीरा और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए और इसको 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.

पापड़ भाप में पकाइए
किसी बर्तन में 2 कप पानी डालिए और बर्तन को ढककर पानी उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर चावल के पापड़ को भाप में पकाने के लिए ऎसी प्लेट लीजिए जो उस बर्तन पर आसानी से आ जाए. इस प्लेट को चारों तरफ थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए. घोल को चमचे से चलाइए और प्लेट में 1 से 1.5 चमचा घोल डालकर एक जैसा फैला लीजिए. फिर, इस प्लेट को उबलते हुए पानी के बर्तन के ऊपर रख दीजिए और किसी ढक्कन से प्लेट को ढक दीजिए तथा पापड़ को 2 मिनिट तक भाप में पकने दीजिए. इस दौरान, गैस मध्यम रखिए जिससे पानी में भाप बनती रहे.

2 मिनिट बाद, ढक्कन हटाकर पापड़ चैक कीजिए. पापड़ के रंग में हल्का सा बदलाव आ गया है, पापड़ भाप में सिक गया है. प्लेट को चिमटे की सहायता से बर्तन से उतार लीजिए और पापड़ को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

पापड़ पॉलीथीन शीट पर सुखाइए
पापड़ को सुखाने के लिए, एक कपड़ा बिछाकर उस पर पॉलीथीन की शीट बिछा लीजिए. पापड़ के किनारों को चाकू की मदद से प्लेट से अलग कीजिए और फिर पापड़ को आसानी से हाथ से प्लेट पर से हटाकर पॉलीथीन शीट पर डाल दीजिए.

इसी तरह सारे पापड़ भाप में पकाकर सूखने के लिए डाल दीजिए. एक पापड़ 2 से 3 मिनिट के अंदर भाप में पक जाता है. 1 कप चावल के आटे से 12 पापड़ बनकर तैयार हो जाते हैं.

पापड़ धूप में सुखाइए
सारे पापड़ बनाने के बाद, पापड़ को सूखने के लिए धूप में रख दीजिए. प्रत्येक 2 घंटे बाद, पापड़ को पलट दीजिए. पापड़ को 1 से 2 दिन तक ऎसे ही धूप में सुखाइए.

पापड़ तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. अच्छे गरम तेल में एक-एक पापड़ डालकर पलट-पलटकर फ्राय कर लीजिए और प्लेट में निकालकर रख लीजिए.

चावल के क्रिस्पी और टेस्टी पापड़ को चाय, कॉंफी के साथ स्नैक्स की तरह सर्व कीजिए.

सुझाव

  • पापड़ को भाप में पकाते समय ध्यान दें कि पापड़ का रंग चारों ओर से हल्का बदल गया हो, वरना पापड़ को प्लेट से निकालना कठिन होगा और यह प्लेट से निकालते वक्त टूट भी जाएगा. 
  • एकदम गरम पापड़ को प्लेट से ना निकालें वरना वह टूट जाएगा. 
  • आप पॉलीथीन शीट न बिछाकर सीधे कपड़े पर भी पापड़ सुखा सकते हैं. 
  • प्रत्येक पापड़ बनाने के बाद, प्लेट को कपड़े से पौंछकर तेल से चिकना ज़रूर कर लें. 
  • प्लेट पर बैटर डालने से पहले एक बार चमचे से अवश्य चला लें. 
  • अगर पापड़ को बार-बार न पलटा जाए, तो वह सूखकर बहुत ज्यादा मुड़े हुए से बन जाते है. 
  • अगर आप पापड़ को थोड़ा मसालेदार बनाना चाहते हैं, तो तले हुए पापड़ों के ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला बुरक दें.

How to Make Rice Papad - Rice papad recipe video - Rice flour papad

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (1059 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nandini
mem papad ke ghol ko bhap me hi pakate hai
NishaMadhulika
Yes nandini
NishaMadhulika
Yes nandini
Khushi
Agar chawal raat ke bache hue hai to papad kaise banaye
NishaMadhulika
Khushi जी, पके हुए चावलों को थोड़ा सा मैश करके उन्हें पालीथिन शीट पर बेल कर बनाया जा सकता है और या फिर चकली के रुप में भी बना सकते हैं. इन्हें धूप में सुखा कर तल कर खाएं आपको ये बहुत पसंद आएंगे.
Supriya
Bahut acha
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Supriya
कुसुम
बहुत बढिया
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद कुसुम
Merary bala
Aap ki radhe asha lagi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Merary bala
Aman
Bahut badhiya
NishaMadhulika
अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepika
idli cooker mai dhokla plets aati hai usme bhi bana skte hai kya
निशा: दीपिका जी हां अवश्य बना सकते हैं.
sona sharma
Thanks for is recipe .

निशा: सोना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Riya
Nisha ji humne isko try kiya ye itne lajaawaab baney ki me apko express bhi nahi kr sakti.
Aap meri inspiration h or me apki har recipe ko try krti rehti hu sab kuch acha hi banta h

निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jahur ali
papad sekte wakat fat kayo jate hai

निशा: पापड़ अधिक पतला होने से एसा हो सकता है.
Sunitha
Aapka bohot dhanyavad Nisha ji papad bohot tasty Hai.kya hum isme masale daal sakte hai

निशा: सुनीता जी, आप इसमें अपनी पसंद अनुसार मसालों का उपयोग कर सकते हैं.
anamika mukherjee
kya chawal k papad me papad khar daal skte h.....thanks for d recipe
निशा:अनामिका जी, इसमें पापड़ खार डालने की आवश्यकता नहीं है.
MANJU SHARMA
Hi Nishaji your recipeGulabjamun very best. I will definitely make on the sunday. Thanks for this recipe nishaji
निशा: मंजू जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Geetika Khatri
मैंने चावल के पापड़ बनाए है मगर तलने के बाद टूूट जाते है सबूत नही रहते है ऐसा क्यों हुआ।
निशा: गीतिका जी, पापड़ अधिक पतला होने से एसा हो सकता है.
Swarna
It's very fantastic and yummy .

निशा: स्वर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjeev
Want to purchase these rice papad so please help me to sent my pin code is 144211, I m ready to pay the Amount
tanushee
Nisha mam namaste. I tried cake in cooker recipe.. it was very nice... thank you

निशा: तनुश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushbukumari
Thaks for the recipe.... pls aaloo ki bari banane ki recipe v bataye.... pls

निशा: खुश्बु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इस लिंक पर जाकर आलू के बरी बनाने के लिये आलू को उबालें, बारीक फोड लें और पोलीथिन पर डालकर फैला कर धूप में रख कर सुखा लें, दूसरा आलू को बारीक करके अपने मन पसन्द मसाले डालें और बरी तोड़ कर सुखा लें, सूख जाने पर किसी डिब्बे में स्टोर करके रखलें और बाद में जब भी सब्जी बनानी हो आप इन्हैं पानी आधा घंटे के लिये भिगायें और सब्जी बनायें.
vimla shrma
nic.mam m bhe bnaaunge or fer. apk sath shr krunge

निशा: विमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद. जी ज़रूर.
pooja
Ateko patla banana ki roti ki atekesaman banana
mary
thank's for recipe

निशा:मैरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Hi,
I have made dhokla but yeah proper spunch nhi hua.
निशा:नेहा जी, आप ये कमेन्ट ढोकला रेसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी रहेगी.
monika gupta
bhot tasty lg rha h mai aaz hi is try krti hu.. fhir aaapko btaungi ki kaise bne

निशा: मोनिका जी, ज़रूर बताइगा. धन्यवाद.
Riyaz
Wah maza aa gya. Chawal ke papad., bahut hi umda

निशा: रियाज़ जी, धन्यवाद.
Vartika Dutt
Thanks for the recipe nishaji. I will definitely try try this.

निशा: वर्तिका जी, ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर भी कीजिए. धन्यवाद.