दाना मेथी सब्जी - Dana Methi Ki Sabji - Fenugreek Seeds Curry

📅 1 मार्च 2017 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 9 कमेंट ★ 2.7 (742)

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, खासतौर पर सर्दियों में बनने वाली दाना मेथी की सब्जी, स्वाद में लगे मज़ेदार.

Read - Dana Methi Ki Sabji - Fenugreek Seeds Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fenugreek Seeds Curry

  • मेथी दाना - ¼ कप (2 घंटे भिगोकर ली हुई)
  • सरसों का तेल - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • छुआरे - 2 (भीगे हुए)
  • किशमिश - 10 से 12
  • हींग - 2 पिंच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Dana Methi Ki Sabji

भीगे हुए छुआरों को लंबाई में पतला-पतला काट लीजिए.

पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए. पैन में तेल डाल दीजिए. गरम तेल में हींग, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और हल्दी पाउडर डाल दीजिए. मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. इसके बाद, मसाले में भीगी हुई दाना मेथी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

फिर, इसमें नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी मसालों को मेथी के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिए. पैन में 1/2 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही, इसमें कटे हुए खजूर, किशमिश डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर के 5 से 6 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद सब्जी का ढक्कन हटाकर सब्जी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सब्जी को दोबारा से ढक कर 5 मिनिट और धीमी आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद सब्जी को चैक कर लीजिए. मेथी के दाने को कलछी पर रखकर अपनी उंगलियों से दबा कर देखिए. उंगलियों से दबाने पर वह नरम लग रही हैं. मेथी दाना की सब्जी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

अनोखे ज़ायके की गरमागरम दाना मेथी की सब्जी को साइड डिश के रूप में चपाती, पूरी, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं. दाना मेथी की सब्जी़ को फ्रिज में रखकर के 5 से 6 दिनों तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • छुआरे न हो, तो दुगुनी मात्रा में किशमिश ले सकते है. किशमिश की जगह छुआरे ही डालना चाहे, तो 1 से 2 और छुआरे भी डाल सकते हैं. 
  • अगर आपने मेथी के दाने को 1 घंटे भिगो कर रखा है, तो उसे कुछ मिनिट तक और पका लीजिए. इससे मेथी के दाने नरम हो जाएंगे. मेथी फूली हुई हो, तो जल्दी से पक जाती है. 
  • अधिक ग्रेवी वाली सब्जी बनाने के लिए आप सब्जी में पानी और डाल सकते हैं.

Dana Methi Ki Sabji - Fenugreek Seeds Curry

: https://indiangoodfood.com/1533-dana-methi-ki-sabji.html

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (742 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (9)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kaluram Jhala
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Kaluram Jhala
Soniya sharma
Mam my methi with keri ki sabji benati hu to methi ka SWAD thoda as kedva aata hai uska koi tip bataye
NishaMadhulika
सोनिया जी, मेथी मे थोडी़ बहुत कड़वाहट तो रहती ही है. आप इसे भीगो कर रखें उसके बाद इसे छान कर पानी फैंक दीजिए तब भी इसकी कड़वाहट कम हो जाती है.
kalpana saxena
Mri dana mathi ki sabji kadvi rahti h to mujhe btay ki ddana mathi ki kadwas na ho uske liye upye btye plz

निशा: कल्पना जी, मेथी को भीगो कर उपयोग में लाएं तो इससे मेथी की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है.
Sarita
I made methi curry but it was bitter.Can we add jaggery in this curry?

निशा: सरीता जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकती है.
Skumar
Makki & wheat ke soft frosted namkeen ka tarika
Ritu Chauhan
My mother used to make this sabzi. I was looking for its recipe. Thank you mam for this tasty and healthy recipe.

निशा: ऋतु जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaakanksha Aggarwal
Nice recipe. I will surely try this.

निशा: आकांक्षा जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिएगा.