कद्दू का रायता (Pumpkin Raita – Kaddu ka Raita)
कद्दू का रायता (Kaddoo ka Raita) हर रायते की तरह खाने को पचाने में भी सहायता करते है. आज हम कद्दू का रायता (Kaddu ka Rayta, Pumpkin Raytaया Sitaphal ka rayta) बनाते हैं.
Read - Pumpkin Raita – Kaddu ka Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pumpkin Raita
- कद्दू - 200 ग्राम
- दही - 1 कप से ज्यादा (250 ग्राम) (फैंटा हुआ)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- भुना हुआ जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच से आधा या स्वादानुसार
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
विधि - How to make Pumpkin Raita
कद्दू को छील कर धोइये और छोटे-छोटे लगभग 1/2-1/2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.
कद्दू को उबालने के लिए, एक बर्तन में 1 कप पानी डालिए और कद्दू को डाल दीजिए. इसे ढककर कद्दू को उबाल लीजिए. थोड़ी देर बाद, कद्दू का एक टुकड़ा निकालकर चैक कीजिए, यह दब रहा है, यानी कि कद्दू उबल गया है, गैस बंद कर दीजिए. इसे उबलने में कुल 12 मिनिट लग जाते हैं.
कद्दू को पानी में से निकालकर प्याले में रख लीजिए. इसे चमचे से मैश कर लीजिए.
फैंटे हुए दही में चीनी, नमक, काला नमक, आधा भुना जीरा और हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. इसके बाद, इसमें कद्दू भी मिला दीजिए.
रायते के ऊपर बचा हुआ भुना जीरा और हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. कद्दू का खट्टा मीठा रायता तैयार है. इसे खाने के साथ परोसिए और खाने के ज़ायके को और बढ़ाइए.
सुझाव
- पके हुए यानिकि पीले कद्दू से रायता अधिक स्वादिष्ट बनता है.
- हरे धनिये की जगह पुदीना भी ले सकते हैं.
- लाल मिर्च पाउडर के बदले 1 हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल सकते हैं. रायते में ज्यादा मिर्च अच्छी नही लगती.
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नफीसा जी, निशा कुकर में पका सकते हैं, लेकिन ये तो कढ़ाई में भी जल्दी पक जाता है.
निशा: सुधांशु जी, हींग से एक अच्छा फ्लेवर और महक आती है, आप इसे बिना हिंग डाले भी बना सकते हैं.
निशा: राकेश जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: सुनीता, जी अवश्य.
निशा: रश्मि, मैं कोशिश करूगी.
thanks a lot.
where i found and what is the cost.