टमाटर की चटनी - Tomato Chutney Recipe - Red Tomato Chutney

📅 10 फरवरी 2017 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 3.8 (1331)

टमाटर की चटनी इडली, वड़े, पकौड़े, परांठे, पूरी किसी भी व्यंजन के स्वाद को दुगुना कर देती है, इस चटपटी चटनी को आप चटखारे लेते हुए खाएंगे.

Read - Tomato Chutney Recipe - Red Tomato Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Chutney Recipe

  • टमाटर - 4 (250 ग्राम) 
  • साबुत लाल मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हींग - 1 पिंच 
  • तेल - 1 से 2 टेबल स्पून
  • सरसों - ½ छोटी चम्मच 
  • मेथी दाना - ½ छोटी चम्मच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर 1.5 छोटी चम्मच 
  • काली मिर्च - 10 से 12
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 से 2 पिंच

विधि - How to make Red Tomato Chutney

टमाटरों को अच्छे से धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. अदरक को भी धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए.

पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर मेथी के दाने, जीरा डाल कर चटखा लीजिए. इसके बाद आधे सरसों के दाने डाल दीजिए. दाने भुन जाने पर हींग और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

मसाला भुन जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर, नमक, साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च, कटा हुआ अदरक और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. टमाटरों को ढककर मध्यम आंच पर 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए. टमाटरों को अच्छे से चला कर फिर से ढककर 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पककर तैयार हैं. अब टमाटरों को तेज आंच पर 1 से 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए खुला पका लीजिए. फिर गैस बंद कर दीजिए और टमाटरों को ठंडा होने दीजिए.

ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डाल दीजिए और पीसकर चटनी बना लीजिए. टमाटर की चटनी तैयार है. आप इसे ऎसे भी खा सकते हैं, लेकिन तड़के से गार्निशिंग के बाद चटनी का स्वाद बढ़ जाता है.

छोटे पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर राई के दाने डाल दीजिए. राई तड़कने पर गैस बंद कर दीजिए और इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. तड़के को चटनी के ऊपर डालिए. बहुत ही स्वादिष्ट टमाटर की चटनी बनकर तैयार है. चटनी को फ्रिज में रख कर के 6 से 7 दिनों तक खाया जा सकता है

टमाटर चटनी को आप इडली, वडा़, डोसा, समोसा या किसी के भी साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • आप च़ाहे, तो चीनी के बगैर भी चटनी बना सकते हैं.
  • टमाटरों को बीच-बीच में चलाना आवश्यक होता है. 
  • तड़के में करी पत्ते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

Tomato Chutney Recipe - Red Tomato Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (1331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mukesh
Very good respi
NishaMadhulika
मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhusmita
Thankyou so much for tomato chatni recipe

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Asha
Hura dhaniya tamatr ki chtnyi me dal sakte he Kay?

निशा: आशा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Bhupendra singh
Nisha ji ......
Esame goor or emali aid kr sakte h kya..?

निशा: भूपेन्द्र जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
shailendra upadhyay
agar chutney commercial banani ho or ek saal expiry badani ho to aisa kar sakte hain.
Shashi Prakash
Suns hai ki pyaj ka halwa bahut hi tasty hota hai .Kaise banega.
Sahil
Mixer me pisna zaruri hai kya

निशा: साहिल जी, चटनी को मिक्सर में पीस सकते हैं या आप अपनी सुविधा के अनुसार जैसे चाहें पिस सकते हैं.
sanjay chanderwal
I Like This Recipe

निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anil Trivedi
Can I use onion in this recipe.

निशा: अनील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Satyawati
Very nice recipe.

निशा: सत्यवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pramod sisodiya
nisha ji ise mixer me pise bina bhi kha sakte he??

निशा: प्रमोद जी, खा सकते हैं.
mala jaiswal
nishaj maine iss recipe ko banaya orr woh bohat tasty bani.Thank you for sharing this awesome recipe.

निशा: माला जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
prakash
very nice your presentation is very so good and useful thank you

निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RITU
hisha g hum jab meda guthtey hai toh bah soft nahi banta na hi hamara samosa market ki tarah banta hai aisa kyu

निशा: ऋतु जी, समोसे बनाने के लिए गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूंथिए,आटे को 15 से 20 मिनिट ढक्कर रखिए. फिर, इससे समोसे बेलकर भरकर तैयार कीजिए और इन्हें गरम तेल में मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.
Sunita
Thnx for such a nice receipie.. Nisha g curry leaves kitne or kab dalne h

निशा: सुनीता जी, इसमें 6 से 7 करी पत्ते राई तड़कने के बाद डाल सकते हैं.