अॉरेन्ज केक - Eggless Orange Cake - Eggless Cake Recipes

📅 24 जनवरी 2017 👁 98.7 हज़ार बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.4 (813)

केक देखते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं, तो आइए आज बच्चों को सरप्राइज करने के लिए बनाते हैं अनोखे स्वाद से भरा अॉरेन्ज केक.

Read - Eggless Orange Cake - Eggless Cake Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipes

  • मैदा- 1 कप
  • कीनू/ संतरा- 1
  • रिफाइन्ड अॉयल- ½ कप
  • पाउडर चीनी- ½ कप
  • अलसी का पाउडर- 2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Orange Cake

केक बनाने की शुरूआत कीनू का ज़ैश्ट निकालने से कीजिए. इसके लिए कीनू को कद्दूकस करके ½ छोटी चम्मच ज़ैश्ट निकालकर रख् लीजिए.

इसके बाद, मैदा में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर इसे 2 बार छान लीजिए ताकि ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.

मैदा छानकर तैयार करने के बाद, कीनू का जूस निकाल लीजिए. जूस निकालने के लिए, कीनू को बीच में से 2 भागों में काट लीजिए. फिर, कीनू को हाथ से ही प्याले पर रखी छलनी में निचोड़ लीजिए. जूस तैयार है. केक के लिए बस ¼ कप ही कीनू का जूस चाहिए.

बैटर बनाइए
एक बड़े प्याले में जूस और साथ में अलसी पाउडर डाल दीजिए. दोनों सामग्रियों को आपस में मिक्स कर दीजिए. फिर, इसमें तेल और ज़ैश्ट डालकर भी मिला दीजिए. इनके बाद, मिश्रण में पाउडर चीनी भी डाल दीजिए और इसे अच्छी तरह से फूलने तक फैंट लीजिए. मिश्रण के फ्लफी होने के बाद, इसमें मैदा डालकर मिला दीजिए. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. सारी सामग्रियों के अच्छे से मिक्स होते ही बैटर तैयार है.

केक के कन्टेनर को चारों ओर से तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और तले पर बटर पेपर लगा दीजिए. अब, इसमें केक का पेस्ट डाल दीजिए. कन्टेनर को थोड़ा सा खटखटा लीजिए ताकि बैटर चारों ओर एक जैसा हो जाए. केक को ऊपर से भी चम्मच से एक समान कर दीजिए. केक बेक होने के लिए तैयार है.

केक बेक कीजिए
केक बेक करने के लिए ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रीहीट कर लीजिए. प्रीहीट किए हुए ओवन में सबसे नीचे वाली रैक पर केक कन्टेनर रख दीजिए और ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 25 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए.

25 मिनिट बाद, केक चैक कर लीजिए. ऊपर से केक ब्राउन दिख रहा है. अंदर से केक चैक करने के लिए इसमें चाकू गढ़ाकर देखिए. अगर चाकू साफ निकल आए, तो केक अंदर से भी अच्छे से बेक हो गया है. केक को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

ठंडा होने के बाद, कन्टेनर से केक निकाल लीजिए. केक निकालने के लिए, पहले केक के चारों ओर चाकू लगाकर केक को कन्टेनर से अलग कर लीजिए. फिर, प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रख दीजिए और इसे उलट दीजिए.

अॉरेन्ज स्पंज केक बनकर तैयार है. मन ललचाने वाले इस केक को काटकर सर्व कीजिए. आप इसे फ्रिज में रखकर 20 से 25 दिनों तक खा सकते हैं.

सुझाव

  • आप रिफाइन्ड तेल के बदले बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अलसी के पाउडर की जगह कन्डेन्सड मिल्क या मिल्क पाउडर भी लिया जा सकता है.
  • अलग-अलग ओवन के बेकिंग समय में थोड़ा सा अंतर होता है. इसलिए, पहले केक को 25 मिनिट के लिए बेक होने के लिए सैट कर दीजिए. फिर, बाद में केक निकालकर चैक कर लीजिए और 5 – 5 मिनिट का समय आगे बढ़ाते हुए केक को अच्छा ब्राउन क्रस्ट आने तक बेक कर लीजिए. 
  • अगर आप इस केक पर क्रीम लगा देते हैं, तो इसकी लाइफ सिर्फ 3 दिन ही रह जाती है.

Eggless Orange Cake - Eggless Cake Recipes

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (813 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chinki
Mam aapne alsi powder ko kaise banaya alsi ko direct grind kar ke powder banya h ya pehle alsi ko roast kiya fir grind kar ke powder banaya h
NishaMadhulika
Chinki , mene market se aalsi ka powder liya hai aap market se kisi bhi grocery market se le skte hai
Mousumi Biswas
I love baking cakes (I bake eggless cakes) n keep experimenting with flavours . But I don't want to use maida . Is it possible that I use atta to bake all my cakes .
NishaMadhulika
Mousumi Biswas सभी केक को आटे से बनाना शायद संभव न हो पाए. सभी केक की अलग-अलग विधि होती है.
Chinki
Hello mam maine aap ke cakes ke recipe try ke h bohot aache bhi bane hai cakes ghar mai sab pasand bhi karte h aap strawberry cake aur fondant cake ke bhi recipe share kare
NishaMadhulika
Chinki जी, बहुत बहुत धन्यवाद रेसिपी पसंद करने के लिए और आपके सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Anuja
Nisha ji want to ask one thing. .. .cake ko oven me bake krne k ly neche k rods ki heat hi kafi h ya upper rods ki heat ki bhi jarurat hoti h
निशा: अनुजा जी, केक बेक करने के लिये दोंनो तरफ के रोड ओन करने होते हैं.
cake delivery in
Really a nice and flavored recipe, it's highly touched to my heart and I don't have any word to say.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Manju jain
Nisha ji backing powder aur backing soda dono ka kya role hota h cake me dono hi kyon daal te hai please bataye
निशा: मंजू जी,बेकिंग पाउडर को अकेले ही डालने से केक अच्छे बनते हैं, लेकिन दोंनो को डालने से केक थोड़ी सोफ्टनैस और पफीनैस बढ़ जाती है.
Shivam
What a lovely cake!!! Really it can be the best gift for my father at father’s day, which is coming soon!!!!.

निशा: शिवम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Daxa Pandya
Hello Nishaji,
Backing soda cake me use karte hai to khane ka Jo soda ata hai vo use kare?? Backing soda or backing powder same hai??bajar me backing soda ka packet milta nahi hai.
Please reply me

निशा: दक्षा जी, खाने वाला सोडा ही बेकिंग सोडा होता है, आप उसे उपयोग कर सकती हैं. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अलग अलग होते हैं.
bhawna
Nisha ji is recipe me ek cup kitne gram ka Lena hai
निशा: भावना जी, कप में अलग अलग चीजें अलग मात्रा में आती है, एक कप में मैदा -125 ग्राम जब की पाउडर चीनी 150 ग्राम और घी या मक्खन 225 ग्राम, कप को लेबल करके लें और कप को ऊपर तक भरें दोनों मात्रायों में अन्तर हो जाता है. मेरी रेसिपी में कप और ग्राम दोंनों में ही मात्रा दी जाती है.
Mrinalini
Nisha ji, मैने कल आँरेज केक होम मेड कनडेस्ड मिल्क यूज करके बनाया,उस मे आईसिंग भी किया.केक मुझे और सभी को बहुत ही टेस्टी लगा.Many Many Thanks__________

निशा: मृ्णालिनी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Meenakshi
Plz suggest kya hum alsi powder ki jagah milkmaid condense milk le sakte h. If yes dan plz tell me d quantity of dis

निशा: मीना़क्षी जी, हां आप अलसी के पाउडर की जगह कन्डेन्सड मिल्क ले सकती हैं.
yamini
Nishaji, kya hum is cake ko microwave mode par bhi bana sakte hai ?

निशा: यामिनी जी, केक माइक्रोवेव करके बनाये जा सकते हैं, और इसे बनाने का तरीका एपल स्पंज केक रेसिपी से देखा जा सकता है.
Nutan
Jai jinendra auntyji...
Yesterday i made this orange cake for my daughter's b'day.it became too good.
Thanks for share the recipe☺

निशा: नूतन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
Nisha ji,केक मे जैश्ट डालना जरुरी है?जैश्ट डालने से क्या फायदे है?

निशा: मृ्णालिनी जी, इसे फ्लेवर के लिए डाला गया है. आप चाहे, तो बिना इसके भी बना सकते हैं परन्तु इसे डालने से अच्छा फ्लेवर आता है.
renuka
nisha mam alsi powder ko marathi me kya kahate hai
apki ye cake receipe muzhe bahut pasad aai