खसखस पूरी - Khus Khus Poori Recipe - Khus Khus Ki Puri - Poppy Seeds Puri

📅 17 फरवरी 2017 👁 53.3 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.8 (664)

स्वाद में लाज़वाब खसखस पूरी किसी भी पार्टी या स्पेशल नाश्ते के मैन्यू में चार चांद लगा सकती है. आप भी सादी पूरियां खाकर ऊब गए हैं, तो इस सप्ताहांत बनाइए खसखस पूरी.

Read - Khus Khus Poori Recipe - Khus Khus Ki Puri - Poppy Seeds Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khus Khus Poori Recipe

आटा गूंथने के लिए

  • मैदा - 1.5 कप (200 ग्राम)
  • घी - 4 टेबल स्पून 
  • कलौंजी - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए

  • खसखस - ¼ कप 
  • तेल - तलने के लिए 
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • साबुत गरम मसाले- लौंग 3, काली मिर्च 8 से 10, बड़ी इलायची 2, दालचीनी ½ इंच टुकडा़
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच 
  • कलौंजी - ¼ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Poppy Seeds Puri

खसखस को साफ करके, पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दीजिए. भीगे हुए खसखस से अतिरिक्त पानी निकाल कर ले लीजिए.

आटा गूंथिए
मैदा किसी डोंगे में निकालिए. इसमें तीन टेबल स्पून घी, कलौंजी और नमक डाल लीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाइए. आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए, पूरी के आटे जैसा आटा गूंथिए. गूंथे आटे को सैट होने के लिए 15 से 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

स्टफिंग बनाएं
जब तक आटा सैट हो, तब तक स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए, सबसे पहले साबुत मसाले भून लीजिए. पैन में दालचीनी, काली मिर्च, लौग, बडी़ इलायची के दानों, जीरा, हींग और कलौंजी को डालकर हल्का सा भून लीजिए. मसालों को प्याले में निकाल लीजिए.

मसालों को मिक्सर की मदद से पीस लीजिए. इसी में नमक और धनिया पाउडर भी मिला दीजिए. अब खसखस को भी हल्का दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिए. खसखस को पीस लेने के बाद, इसे भून लीजिए. इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर खसखस डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए.

अब इसमें अदरक पेस्ट और सारे पिसे मसाले, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करते हुए 1-2 मिनिट और धीमी आंच पर भून लीजिए. स्टफिंग बनकर के तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

पूरियां बेलिए
आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए. फिर इस आटे से लोई बना लीजिए, इतने आटे से 16 से 17 लोई तोड़ लीजिए. इसके बाद एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और बेलन से ढाई-तीन इंच के व्यास में बेलिए. बेली हुई लोई पर 1 चम्मच स्टफिंग रखिए और इसे चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छे से बन्द कीजिए. फिर भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके थाली में एक ओर रखिए. सभी लोई को इसी तरह भरकर चपटा करके प्लेट में रख लीजिए.

पूरियां तलिए
कड़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. एक भरी हुई लोई उठाइए और कम दबाव डालते हुए, पूरी बेलिए, गरम तेल में पूरी को डालिए और मध्यम आग पर पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए. तली हुई पूरी निकाल कर, प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिए. एक-एक करके सारी पूरियां इसी तरह से बेलकर और फ्राय करके तैयार कर लीजिए.

खसखस की खस्ता गरमागरम स्वादिष्ट पूरियां बनकर तैयार हैं, इन्हें आप अपनी मनपसंद सब्जी, रायता या अचार किसी के भी साथ परोसिए और इसके अनोखे ज़ायके का भरपूर मज़ा लीजिए. 

सुझाव

  • आप किसी भी प्रकार के कुकिंग अॉयल या घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • स्टफिंग भरते समय ध्यान रखें कि स्टफिंग पूरी तरह बंद हो जाए, उसे उंगली से थोड़ा सा दबाकर फैला दें. इसके अतिरिक्त पूरी हल्का दबाव देकर ही बेलें. पूरियां बिल्कुल भी फटनी नही चाहिए.

Khus Khus Poori Recipe - Khus Khus Ki Puri - Poppy Seeds Puri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (664 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

विभाकर ध्रुव
निशाजी, कलोंजी (Nigella)

निशा: विभाकर जी, कलौंजी को काला जीरा भी कहते हैं. यह आपको किराना स्टोर पर मिल जाएगी.
Rewa
Ma'am khus khus ko kaise saaf karte hein ? Isski peethi kitne dinon tuk fridge mein rukh sakte hein ?
Jyoti
so sweet recipe nisha ji

निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
akash kumar
verry verry nice recipe...
but what is this khashkhash....

निशा: आकाश जी, खसखस को पोस्त दाना भी कहा जाता है. इसे poppy seeds भी कहते हैं. इसकी तासीर गरम होती है और सर्दियों में इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है.
vidya
Liked your recipe. will try this soon.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा.