हल्दी का दूध - Turmeric Latte - Haldi ka Milk - Golden Drink Turmeric
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर हल्दी सैंकड़ों सालों से दूध में मिलाकर लोग पीते आ रहे हैं. मांसपेशियों, त्वचा, रक्त प्रवाह, पेट की जलन, मस्तिष्क इत्यादि के लिए फायदेमंद कच्ची हल्दी का दूध टर्मरिक लाटे के नाम से काफी प्रचलित है. सर्दियों में इस दूध के सेवन से आप भी अपने स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं.
Read - Turmeric Latte - Haldi ka Milk - Golden Drink Turmeric Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golden Drink Turmeric
- कच्ची हल्दी- 200 ग्राम
- गाय का दूध- 500 मि.ली.
- शहद- 2 से 3 छोटी चम्मच
- इलाइची पाउडर- 1 पिंच
- दालचीनी पाउडर- 1 पिंच
- जायफल- 1
विधि - How to make Turmeric Latte
हल्दी का दूध बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को अच्छे से धोकर और पानी सुखाकर रख लीजिए.
इसके बाद, दूध को किसी बर्तन में डालकर गैस पर उबलने रख दीजिए.
दूध को उबलने रखते ही, हल्दी को छीलकर व पीसकर तैयार कर लीजिए. इसे छीलने के लिए पहले पॉलीथीन के दस्ताने पहन लीजिए क्योंकि हल्दी का पीला रंग हाथों पर चढ़ जाता है. फिर, एक हल्दी की गांठ उठाइए और इसे अदरक की तरह खुरचते हुए छीलकर रख लीजिए. सारी हल्दी की गांठों को इसी तरह छीलकर तैयार कर लीजिए.

सभी हल्दी की गांठों को छीलने के बाद, इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए ताकि ये मिक्सर में आसानी से बारीक पिस सके. कटी हुई हल्दी को मिक्सर जार में डाल दीजिए और इन्हें एकदम बारीक पीस लीजिए. हल्दी को पीसते समय एक बार चम्मच से जार के अंदर हल्दी को चला दीजिए ताकि जार के किनारे पर लगी हल्दी भी पिस जाए. हल्दी को बारीक पीसकर तैयार करने के बाद, हल्दी को जार से निकालकर एक प्याली में डाल लीजिए.
जैसे ही दूध में उबाल आने वाला हो, वैसे ही गैस धीमी कर दीजिए और इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हल्दी डाल दीजिए. साथ ही, इसमें इलाइची पाउडर भी डाल दीजिए और दूध को 2 मिनिट उबलने दीजिए.
2 मिनिट बाद, दूध तैयार है. इसे छलनी से छान लीजिए. छने हुए दूध में 2 छोटी चम्मच शहद डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए. फिर, दूध को फैंटकर थोड़ा से झाग बना लीजिए.
दूध को एक कप में सर्व कीजिए और इसके ऊपर जरा सा दालचीनी पाउडर डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. इसके बाद, दूध में थोड़ा सा जायफल भी घिसकर डाल दीजिए. हल्दी का दूध पीने के लिए तैयार है.
स्वाद और सेहत से भरपूर हल्दी का दूध एकदम तैयार है. आप इसे पीने के लिए बिल्कुल न नही कर पाएंगे. इस स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट दूध को सर्दियों भर बनाकर पीजिए और इसके फायदे उठाइए.
सुझाव
- हल्दी के दूध को गाय के दूध में बनाया गया है. आप चाहे तो इसे बादाम के दूध, नारियल के दूध या फिर सोया मिल्क किसी में भी बना सकते हैं.
- वैसे आप पिसी हुई हल्दी की जगह हल्दी पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कच्ची हल्दी को पीसकर इस्तेमाल करना ज्यादा असरदार होता है.
- कच्ची हल्दी को पीसने की जगह, हल्दी की गांठ को छीलकर बारीक कद्दूकस से भी कसकर दूध में डाला जा सकता है.
- इसके अतिरिक्त, सारी हल्दी को छीलकर और पीसकर फ्रीजर में बर्फ के टुकड़ों की तरह भी रख सकते हैं और जब दूध बनाना हो, तब एक टुकड़ा डालकर दूध बना सकते हैं.
- आप इसे बिना शहद के फीका भी पी सकते हैं या चाहे तो दूध उबलते समय ही चीनी भी डाल सकते हैं.
- दालचीनी पाउडर गार्निशिंग के साथ-साथ दूध के स्वाद को भी बढ़ाता है.
- आप चाहे तो जायफल को कसने की बजाय जायफल पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं.

कमेंट (3)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Recently my wife started problem in knee and joints of the body. Can this milk be useful.
निशा: सुरेन्द्र जी, हल्दी का दूध हर तर और सूजन के लिये फायदेमन्द है.
निशा: अहबाब जी, अधिक दर्द शायद जल्दी से कन्ट्रोल न हो या हो जाय ये तो मुझे नहीं मालुम लेकिन ये बहुत फायदेमन्द है, आप यूज कीजिये और इसके फायदे को महसूस कीजिये.
Thanks mam me aapki sari recipe try krty hu and all recipe very very good mam
Thanks
निशा: शालिनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.