मिर्च का अचार - झटपट - Instant Green Chilli Pickle - Instant Mirchi Achar Recipe

📅 30 दिसंबर 2016 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.7 (1215)

कटी हुई हरी मिर्च को सौंफ, मेथी दाना ओर मसाले के साथ सिरका मिलाकर कर तुरत फुरत बनने वाला मिर्च का अचार सामान्य अचार जितना ही स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बहुत आसान होता है.

Read -  Instant Green Chilli Pickle - Instant Mirchi Achar Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Mirchi Achar Recipe

  • हरी मिर्च- 100 ग्राम
  • सरसों का तेल- 4 से 5 छोटी चम्मच
  • सिरका- 4 छोटी चम्मच
  • सौंफ- 3 छोटी चम्मच
  • काली सरसों के दाने- 3 छोटी चम्मच
  • नमक- 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • मेथी दाने- 1.5 छोटी चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1 छोटी चम्मच
  • हींग पाउडर- ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Instant Green Chilli Pickle

अचार बनाने के लिए सबसे पहले मिर्चों को अच्छे से धोकर इनका पानी सुखा लीजिए. फिर, एक मिर्च उठाइए और कैंची से डंठल हटाकर, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. इसी प्रकार एक-एक करके सभी मिर्चों को काटकर तैयार कर लीजिए.

साबुत मसाले भूनिए और पीसिए
साबुत मसाले भूनने के लिए गैस जलाकर पैन रख दीजिए. फिर, पैन में जीरा, मेथी दाने, सौंफ और काली सरसों के दाने डाल दीजिए. इन मसालों को बिल्कुल हल्का सा मध्यम आंच पर भून लीजिए. मसालों को सिर्फ नमी हटाने के लिए भूना जाना है, इसलिए इन्हें कलछी से चलाते हुए बस ½ मिनिट ही भून लीजिए.

इसके बाद, भुने हुए मसाले जार में डाल दीजिए और हल्का दरदरा पीस लीजिए. मसाले पिसकर तैयार है.

मिर्चों में मसाले मिलाइए
कटी हुई मिर्चों में 4 छोटी चम्मच सरसों का तेल और सफेद सिरका डाल दीजिए. साथ ही, इसमें पिसे हुए मसाले, नमक, हल्दी पाउडर और हींग पाउडर भी डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अचार बनकर तैयार है.

हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार तैयार है, इसे तुरंत किसी भी भोजन के साथ सर्व कर सकते हैं, लेकिन 2 दिन के बाद अचार का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. इस अचार को आप किसी भी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 से 3 महीनों तक मज़े से खाइए.

सुझाव

  • मिर्चों को कैंची से काटा जाए, तो अच्छा रहता है. इससे मिर्च हाथों में नही लगती और आसानी से भी कट जाती है.
  • साबुत मसालों को भूनने की बजाय आप तेज धूप में भी सुखा सकते हैं.
  • अगर आपको तेल का तीखापन नापसंद हो, तो कढ़ाई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए और ठंडा होने के बाद मिर्चों में मिला दीजिए.
  • आप अचार बनाने के लिए किसी भी प्रकार के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Instant Green Chilli Pickle - Instant Mirchi Achar Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (1215 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rachna parihar
It's mouth watering.... thank you so much for sharing the recipe
NishaMadhulika
Rachna parihar जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Saroj
Thanks again for your help
NishaMadhulika
Saroj जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
मिर्ची का अचार रेसिपी बताने के लिऐ Tankiu
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Rupinder
Excellent cook
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rupinder
Vibha Sachdev
Namaste Nisha ji
What if i want to use apple cider vinegar or lemon juice instead of white vinegar. Will that be okay?
Many thanks for such a wonderful site
NishaMadhulika
विभा जी, आप इसे भी उपयोग में ला सकती हैं.
Dinesh Thawkar
chilly pickle can be use after 4 months ?????

निशा: दिनेश जी, इसे लम्बे समय तक भी उपयोग में ला सकते हैं.
taukin inamdar
mam,achar rakhne ke liye kya hum plastic container use kar sakte hai kya?

निशा: जी हां आप प्लास्टिक का कंटेनर भी उपयोग में ला सकते हैं.
Madhu
Very nice recipe Nishani. Can u please tell, is there a need to keep this pickle under sun? Is there any tipif there is no exposure to sun? Thanks in advance.
Mithilesh Chandra
Excellent recipe!! Easy and delicious!! Thank you Nisha Madhulika

निशा: मिथिलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema Kothari
Can we use other oil rather than using Sarson oil ??

निशा: सीमा जी, डाला जा सकता है, लेकिन सरसों का तेल ज्यादा अच्छा रहता है.
chandrakant kamble
aapke sabi recipes easy &aasan hai

निशा: चंद्रकान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam
Nice recepie nishaji

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Babulal jangid
Thanks nisha ji

निशा: बबूलाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Babulal jangid
Nisha ji Namaste.... Nisha ji muje green chilli ka pickle bhut tasty lagta hain par 2 kg banana hai uske liye shuddle bataye plz.. Total samgray thanks ji
निशा: बाबूलाल जी, हमने 100 ग्राम हरी मिर्च का अचार बनाया है, आप 2 कि.मिर्च का अचार बना रहे हैं, सारी सामग्री को 20 गुना करके ले लीजिये, और सामग्री में थोड़ा बहुत अन्तर रहे तब भी कोई ज्यादा फरक नहीं आता, आप अचार बनायें, आप बहुत अच्छा अचार बनायेंगे.
shaukat Ali
All Very nice recipy

निशा: शौकत जी, धन्यवाद.
malvika
Namaste mam
Kya hum is achar ko banane ke liye jo mix masale ka packet aata hai wo bhi istemal kar sakte hain ??

निशा: माल्विका जी, हां आप बाजार का तैयार मसाला डाल सकती हैं.
Manisha Goel
Nishamadulika jee aapki sabhi recipe bahut achie hai sabhi samaan ghar par hi mil jaye hai I am a fan of you

निशा: मनीषा जी, धन्यवाद.
M Asif Ali
A.o.a nisha apa mein pakistan se hn apki recipies bohat bohat achi easy aur mazedar hoti hein thanx for this

निशा: आसिफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi
Mam, kali sarson ki jagah peeli sarson use Kr sakte hain??
Dono mein kya difference hai??

निशा: निधि जी, आप पीली सरसों का भी उपयोग कर सकती हैं. रंग और थोड़ा सा स्वाद का फर्क है.
Anchal
Nishaji Can we skip vinegar
निशा: आंचल जी, विनेगर स्किप किया जा सकता है, नीबू का रस यूज कर सकते हैं, लेकिन मिर्च का अचार 20-25 दिन में खतम करना होगा, इसे अधिक दिन तक रखकर नहीं खाया जा सकता है, विनेगर डालने के बाद आप इसे 2-3 महिने और भी अधिक दिनों तक रखकर यूज कर सकती हैं.
aju
इंडियन रेसिपी </a> आपने इंडियन रेसिपी के बारे में लीखा सभी को प्रेरणा मिले.
निशा: अजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Brajesh
Very nice and very tasty. Waise aapki prayah sabhi didhes mujhe psdand aati hain.

निशा: ब्रजेश जी, रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha dwivedi
Hello,I am
Nisha and our name matches same.I am nisha dwivedi
and your name is Nisha madhulika.I only watch your home made
recipes and I also learnt many things.My relation is that I think we are like friends and sisters.Now I will see all your recipes and also practise them.

निशा: निशा जी, स्नेह और सराहना भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mansi
Very nice recipe mam. Thank you for this spicy recipe .

निशा: मानसी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhieshek
Veg korma recipe plz

निशा: अभिषेक जी, धन्यवाद. हम रेसिपी जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
Baisali
South indian vegitable stew recipe plz

निशा: बैसाली जी, हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
Purnima
Namste nishaji,
Aapke sabi recipes bhut easy hoti hai. Aur aasani se ban jati hai. Nishaji pls usal poha ki recipe bhi bataye.

निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करने की कोशिश करेंगे.
Anchal Jamwal
Nice recipe,mix veg kofta curry recipe bhi de

निशा: आंचल जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही यह रेसिपी पोस्ट करेंगे.