गोभी भुर्जी - Gobhi Bhurji Recipe

गोभी की भुर्जी (Gobi bhurji) शीघ्र पचने वाली स्वादिष्ट सब्जी है. गोभी के एन्टी एजिंग तत्वो के बारे में तो आप जानते ही होंगे. आइये आज हम गोभी भुर्जी (Gobhi bhurji) बनायें
Read this recipe in English - Gobi Burji Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobi Bhurji Curry
- गोभी - 500 ग्राम
- टमाटर - 3
- हरे मटर के दाने -1 कप
- तेल - 3-4- टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Gobi Bhurji Curry
गोभी के पत्ते हटा दीजिये. गोभी के फूल को बड़े बड़े टुकड़ों में तोड़ लीजिये. गरम पानी में 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, गोभी के टुकड़ों को 5 मिनिट के लिये डूबा रहने दीजिये. गोभी के टुकड़ों को गरम पानी से निकालिये, और अच्छी तरह धो कर प्लेट में रख लीजिये. अगर आपके पास फूड प्रोसेसर है, तो गोभी के टुकड़ों को उसमें डाल कर चोपिंग ब्लेड की मदद से बारीक कर लीजिये, या कद्दूकस में कसकर बारीक कर लीजिये.
टमाटर को ब्लांच करके छोटा छोटा काट लीजिये. इसक लिए किसी भी बर्तन में इतना पानी ले लीजिए कि टमाटर आसानी से डूब जाएं और पानी को उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर टमाटर डाल दीजिए और 1 से 1.5 मिनिट इन्हें उबलने दीजिए. 1.5 मिनिट बाद, टमाटर पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल दीजिए. टमाटर के ऊपर हल्का सा कट लगाएं और टमाटर को छीलकर बारीक काट लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भूनिए. फिर, धनिया पाउडर, टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालिए. टमाटर को चमचे से चला लीजिए, टमाटर को ढककर 2 मिनिट धीमी आग पर टमाटर को नरम होने तक पकने दीजिये.
टमाटर के नरम होने पर, हरी मटर के दाने और नमक डालकर मिक्स कीजिए. फिर से इसे 2-3 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए ताकि मटर थोड़ी सी नरम हो जाए. 3 मिनिट बाद, इस मसाले में कद्दूकस किया हुआ गोभी डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद, इसमें 2 चमचे पानी डाल दीजिए और सब्जी को ढककर 4 मिनिट पकने दीजिए.
इसके बाद, सब्जी को चलाकर चैक कर लीजिए. सब्जी में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. गरमागर गोभी की भुर्जी तैयार है.
गोभी की भुर्जी को प्याले में निकाल लीजिये ,और गरमा गोभी की भुजिया, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोससिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
टमाटर को ब्लांच करने की जगह ऎसे ही छोटा-छोटा काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ब्लांच करने के बाद टमाटर के छिलके अलग करके टमाटर को यूज करने से सब्जी का स्वाद और भी अच्छा आता है.
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूणा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनानी की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जय पानी को गरम कर लीजिये (पानी बहुत अधिक गरम नहीं करना है),गैस से उतार लीजिये, इसमें आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये, और गोभी के टुकड़े डालकर 5 - 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, अब गोभी के टुकड़े निकाल कर पानी से अच्छी तरह धो लीजिये. गोभी को इस तरह बरसात के दिनों में धोना होता है, जिससे ये अच्छी तरह साफ हो जाता है, बैक्टीरिया खतम हो जाते हैं, अब बनाइये सब्जी.
निशा: रंजना जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: शिवानी, गुलाब जामुन और रसगुल्ले की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
aapki har recepie banane mě bahut hi easy Aur tasty bhi hai.pehle měří husband aaye dib bahar ka khana laate the pár ab ghar pe hi khate hai.
निशा: दीपा, मुझे बहुत खुशी हुई कि आप इतना अच्छा खाना बनाती हैं कि आपके हजबेन्ड आपके हाथों का बना हुआ खाना पसन्द करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Regards
निशा: शशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, जी अवश्य अभी हम अपने बारे में जानकारी वेबसाइट पर ही दे देंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: ऊषा, जी हां मैं लिखूंगी लेकिन अभी इसमें समय लगेगा.
निशा: पम्मी, मसाले स्वाद के लिये ही डाले जाते हैं, लेकिने हमें इनके फायदे तो मिलते ही हैं. हींग के फायदे पर भी जल्दी लिखने की कोशिश करूंगी.
kya aap non-veg recips nhi banati???????
ya fir koi site ho to mujhe bata do,taki me nonveg bana saku
thanks
sanjana
Regards.
thanks