बथुआ का रायता - Bathua Raita Recipe

📅 22 जनवरी 2008 👁 4.1 लाख बार देखी गई 💬 17 कमेंट ★ 3.0 (4825)

bathua ka rayta

बथुआ हरी पत्ते वाली सब्जी है, जो स्वास्थ्य के लिये उपयोगी है, बथुआ सर्दियों में ही मिलता है, ये शरीर को गरमाहट देता है, बथुआ में आइरन, विटामिन A और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, बथुआ का रायता सर्दियों में खाया जाने वाला खास रायता है.  रायता तो खाने के साथ खाना ही चाहिये, यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ खाने को पचाने में भी मदद करते हैं.

Read :  Bathua Raita Recipe in English

आइये आज हम बथुआ का रायता (bathua ka raita) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bathua ka rayta

  • बथुआ - 200 ग्राम
  • दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई )
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • घी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make bathua ka rayta

बथुआ को साफ करके मोटी मोटी डंडियां हटा दें, घास हटा दें और पत्तियां तोड़ लीजिए. इसे साफ पानी में 2 बार धो लीजिए. बथुआ में थोड़ा सा पानी डाल कर इसे ढककर उबलने रख दीजिए. 5- 6 मिनिट में बथुआ उबल जाता है.

बथुआ के उबलने पर गैस बन्द कर दीजिये और बथुआ से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए. उबले हुए बथुए को ठंडा करके मिक्सी से हल्का मोटा पीस लीजिए.

फैंटे हुए दही में पिसा हुआ बथुआ, नमक, काला नमक और हरी मिर्च डालकर मिला दीजिये. 

तड़का लगाइए

पैन में घी गरम कीजिये.  हींग और जीरा डाल कर जीरा हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये .  इस बघार को राइते में डाल कर मिला दीजिये.  बथुआ का रायता तैयार है.

अपने खाने में रायते के लाज़वाब स्वाद को अवश्य जोड़िये. इसे आप रोटी, चावल नान या परांठा के साथ परोस सकते है.

सुझाव

हींग जीरा तवे पर बिना तेल के ही भुना जा सकता है और आप इसे रायते में पीस कर भी डाल सकते हैं. इस प्रकार डाले हींग जीरा से भी स्वादिष्ट रायता ही बनेगा.

Bathua Raita Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (4825 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (17)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

PUSHPA Joshi
Thanks for commutes

निशा: पुष्पा जी, धन्यवाद.
palak mishra
hii nisha ji
aaj meine 1st tyme bathue ka rayta banaya sach me maja aa gya mere husband kbhi rayta pasand nhi karte t aaj unhone bhi khaya thank u soo much jo aap hm logo k itna sb kuche share karti h

निशा: पलक जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
i love ur website because its to helfull for me thank you

निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
AM ONLINE
Nice post...

निशा: अम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanika Nagarwal
How to make bathua ki kadi
निशा:कनिका जी,बथुआ की कढ़ी एकदम पालक की कढ़ी की तरह बनाई जाती है. वेबसाइट पर पालक की कढ़ी की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
pooja
Nice taste good for Rita

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद पूजा जी.
Nitish kumar
how to prepare bhathua murraba
Khursidabibi

Bathua kya he


निशा: खुर्सिदा जी, बथुआ सर्दियों में मिलने वाली हरी पत्तियों वाली सब्जी है, सब्जी वालों से लिया जा सकता है.
Seema Singal
बथुआ की सब्ज़ी और रायता दोनो ही बहुत स्वादिष्ट बने!
Thanku.....
Madhu
Nisha ji isme adrak dal sakte hain?...batHua ka pani aapne fenkne ko bola hai .....per kya hum use dl sakte hain...dahi me pani ki jagah ba
Hua ka pani dalker fent sakte hain?
निशा: मधु जी, बथुआ का पानी दही में मत डालिये इसमें थोड़ा अलग स्वाद होता है जो रायते में अच्छा नहीं लगेगा, आप इसे सूप के रूप में काला नमक और नीबू मिलाकर पीजिये, ये अच्छा होगा.
suman
isse hum sarson k saag ke sath kha sakte hai
निशा: सुमन जी हां अवश्य खाया जा सकता है.
Khushboo
उत्तम. लाजवाब. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
samra
lal mirch nh dalege kya?
निशा: सामरा, रायते तीखे न हो तो ज्यादा अच्छे लगते है, यदि आप अधिक तीखा खाना पसन्द करते हैं तो लाल मिर्च डाल सकते हैं.
kameswari
eazyly found the recipe and prepared. useful site
rachana
recepie of bathua ka raita and also bhujia is very much delicious thanks for this. your site is really very good . Can you learn us how to make eggless pineapple pastry .
sughanda
This recipe in English

We often make bathua (chenopodium) raita. You can also use it along spinach and mustard for enhancing their flavor. It also helps maintain digestive system. Bathua is a crucial part of meals during winters. You can also make Sabzi from it. Today we will make bathua bhujia.

Ingredients for Bathua Bhujia Recipe

Bathua (chenopodium) - 500 grams (1 bunch)
Oil - 2-3 tbsp
Asafoetida - 2-3 pinch
Cumin seeds- ½ tsp
Green chilly - 2-3 (finely chopped)
Turmeric powder - ¼ tsp
Red chilly powder - ¼ tsp
Salt - as per taste

How to make Bathua Bhujia Recipe

Remove the stalk and clean bathua. Wash twice thoroughly. Keep it in a sieve so that excess water drains out.

Now finely chop bathua.

Bathua bhujia can be prepared in two:

One, by directly suating the chopped bathua in oil and spices. Second by boiling chopped bathua first and then sauté in oil and spices.

We will make bhujia with first method of cooking. Take oil in a pan and place it on flame for heating. Add cumin seeds and asafoetida and sauté for while. Also add chopped green chilly as well. Stir with help of a spoon.

Now add chopped bathua, salt and red chilly powder and sauté for 2-3 minutes. Add ½ cup water, cover and cook Sabzi for 5-6 minutes on low flame.

Open the lid of Sabzi. Stir with spoon and check whether leaves have got tender or not. If they are not tender, cook for 3-4 minutes more. Add water if needed. Check the Sabzi again, this time leaves have become soft. If you get to see any amounts of water in Sabzi then bring the flame to maximum and cook for 2-3 minutes without covering the pan. Yummy and tasty Bathua bhujia is now ready.

Take out bathua bhujia in a serving bowl. Serve with chapatti, parantha or any other Indian bread.
anamika
खाने में बथुआ रायते के लाजबाव स्वाद को पहलें बार चखा.