मक्का की पूरी - Corn Masala Poori - Maize flour Poori Recipe

मक्के के आटे से हम रोटी, परांठा, हलवा, उपमा, महेरी, पिन्नी तो बनाते ही हैं, मक्के के आटे से बनी मसाला पूरी एकदम मुलायम लेकिन खस्ता होतीं है. मक्के की गर्मागर्म पूरियां किसी भी सब्जी, दही और अचार के साथ परोसिये.
Read - Corn Masala Poori - Maize flour Poori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn Poori Recipe
- मक्की का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Maize flour Poori
मक्की के आटे को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब इसमें गेहूं का आटा, आधा छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच अजवायन और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए.
थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, जैसा की गेहूं के आटे से पूरी बनाने के लिये गूथा जाता है, गूंथे आटे को 20 - 25 मिनिट के लिए ढककर के रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट होकर तैयार है, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को थोडा़ मसल लीजिए. अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, एक लोई उठाएं और हाथ पर तेल लगाकर इसे अच्छे से गोल कर लीजिए, सारी लोईयों को इसी तरह से गोल पेडा़ बना कर तैयर कर लीजिए.
अब 1 लोई लीजिए, चकले पर थोडा़ सा तेल लगाकर, इसे रखिये और 2.5 - 3 इंच के व्यास में थोड़ी मोटी पूरी बेल लीजिए.

तेल गरम हो गया है चैक कर लीजिये. इसे चैक करने के लिये तेल में थोड़ा सा आटा तोड़कर डालिये, आटा सिककर, तुरन्त ऊपर उठकर आना चाहिये, तेल गरम है, पूरी तलने के लिये तेल में डालिये. पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने पर, किसी प्लेट पर निकाल रख लीजिये.
सारी पूरी इसी तरह बेल कर और तल कर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 11- 12 पूरियां बनकर के तैयार हो जाती हैं.
पूरी को आप मटर आलू की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
सुझाव
- पूरी को थोडा़ सा मोटा ही बेलें.
- पूरी तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए, फूरी फूलेंगी और बहुत ही अच्छी बनेंगी.
- 12 पूरी बनाने के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीनाक्षी जी, आटे में आलू गूंथ सकते हैं.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Indore style usal poha ki recipe pls.
निशा: पूर्णिमा जी, हम यह रेसिपी जल्दी ही पोस्ट करेंगे.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, रोजाना घर में यूज होने वाली दाल हैं, अरहर, मूंग, चनादाल, उरददाल और मसूर दाल. ये दाल आप किसी भी किराना स्टोर से ले सकते हैं.
निशा: शाइन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe sabudane ki thali Perth ke bare me puchhna tha usme aapne vart me Jo chawal khatey h us ka aata daala h ? Aap ke dwara banaee gaee kaee chiz maine bahut try kri h aur ghar me sabki asand aaee h thanku so much
निशा: सोनिका जी, राजगीरा का आटा उपयोग किया गया है जो व्रत में खाया जाता है.
your recepies are awesome
mam kya naan microwave mein banaye ja sakte hai ?
निशा: माइक्रोवेव कन्वेकश्न मोड में बना सकते हैं.
निशा: सुमाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी, मै जल्द ही इसे बनाऊंगी.
निशा: नेहा जी, मैं जल्द ही यह रैसिपी अपलोड करूंगी.