सोया चंक्स मटर - Soya Matar Sabji Recipe - How to make dry Soya Matar Sabzi

सोयाबीन ग्रेन्युअल्स के कुटे हुये टुकड़े, हरी हरी ताजा मटर, भुने हुये टमाटर अदरक मसाले को मिलाकर तुरत फुरत बनने वाली सोया चंक्स मटर की सब्जी बनाईये. इन्हें चपाती या चावल दोनों के साथ परोसा जा सकता है. प्रोटीन, आयरन, कैल्सियम से भरपूर इस सब्जी को हम परांठें के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Soya Matar Sabji Recipe - How to make dry Soya Matar Sabzi In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Matar Sabji Recipe
- सोया चंक्स - 1 कप
- हरी मटर के दाने - 1 कप
- टमाटर - 3 (200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - ½ इंच
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make dry Soya Matar Sabzi
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
सोया चंक्स को तोड़कर टुकडे़ कर लीजिए.
पैन में थोडा़ सा तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में सोया चंक्स के टुकडे़ डालकर मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें, सोया चंक्स के भून जाने पर इनमें 1 कप पानी डाल दीजिए और ढककर के धीमी आंग पर पकने दीजिए.
दूसरे पैन में बचा हुआ तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालकर भूनें. जीरा भूनने पर इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनें जब तक की मसाले में से तेल न अलग होने लगे.
सोया चंक्स को भी बीच-बीच में चलाते हुए चैक करते रहें, सोया चंक्स का पानी समाप्त होने, और सोया चंक्स के नरम होने तक इन्हें पका लीजिए.

मसाला भून जाने पर इसमें मटर के दाने, गरम मसाला और नमक डाल कर अच्छे से मिलाते हुए 1 मिनिट के लिए भून लीजिए, आधा कप पानी डालकर ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए, फिर चैक कीजिए.
पके हुये सोय चंक्स को मटर मसाला में डालकर मिला दीजिए, और ढककर 2 मिनिट पकने दीजिए, सब्जी बनकर तैयार है, थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
सोय चंक्स मटर की सब्जी को चपाती, परांठे या नॉन किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
यदि आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कटी हुई और 4-5 लहसन की कली बारीक काट कर हल्का सा गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डालकर सब्जी बना लीजिये.
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेणुका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, धन्यवाद.
निशा: रूपल जी, धन्यवाद.
निशा: नीना जी, आप बिना मटर डाले, सिर्फ सोयाबीन की सब्जी भी ऎसे ही तैयार कर सकते हैं.
निशा: ऊषा जी, सोया चंक्स को भिगोने के लिये पानी को उबाल आने तक गरम कीजिये, स्वादानुसार नमक डाल दीजिये, अब सोया चंक्स डाल कर ढक दीजिये, 10 मिनि बाद सोया चंक्स एकदम नरम होकर तैयार हो जायेंगे. लौकी और दूध साथ में मिलाये जा सकते हैं, लौंकी की खीर बहुत स्वादिष्ट होती है.
MAINE AAJ YE RECIPE BAAI OR BAHUT TASTY BANI
निशा: अपर्णा जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, बिलकुल आप इस तरह से बना सकते हैं.
निशा: रैटीना जी हां अवश्य कर सकते हैं
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेन्द्र जी, सोयाबीन बड़ी को सोयाबीन चंक्स भी कहते हैं.
I have made this recipe today for dinner. Is recipe mei soyabean ko humne wash nahi kiya hai..soyabean ki ek alag se smell hoti hai jo mujhe laga k sabzi mei hai. I hope ye khane mei achi hogi.
Thanks
Aanchal
निशा: आंचल जी, अगर आप पहली बार सब्जी खा रही है तब आपको इसका अलग वाला स्वाद अवश्य लगेगा.
निशा: सिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रमेश जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर सोया चंक्स पुलाव सोया चंक्स परांठे रेसिपी देख सकते हैं. मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
can we use nutrela soya chunks which are available in the market?
निशा: रितु जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: उज्मा जी, आप मेरी वेबसाइट पर केक की विभिन्न रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: आप क्रीम के बिना भी बना सकते हैं या काजू, खसखस, खरबूजे के बीज या जिसे पसंद करें उसे डाल सकते हैं
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Muje video dekh kar banani hai kya karu
निशा: नाज़ जी, नेटवर्क सही से न आ पाने से ऎसा होता है.
thank u mam...aap sari recipes bht easy way me btati hai....thank u mam
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.