दाल भरा लच्छा परांठा - Dal stuffed Lachha Paratha Recipe - Chana Dal Lachha Paratha

लच्छा परांठा, और उसके अन्दर चने की दाल, दाल भरा हुआ लच्छा परांठा एकदम कुरकुरे लच्छा परांठा चाहे आप गर्मा गर्म परोसिये या टिफिन में रखिये.
Read - Dal stuffed Lachha Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal stuffed layered paratha
आटा लगाने के लिए
- गेहूं का आटा - 2 कप
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- तेल - 1 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिए
- चना दाल - 1/4 कप (उबली हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हल्दी - 2 पिंच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
विधि - How to make dal stuffed Chur Chur paratha
आटा को प्याले में निकाल लीजिए, नमक, तेल डालकर मिक्स कर लीजिए. पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर 20 -25 मिनिट के लिये रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
दाल को मिक्सर जार में डालकर, बिना पानी डाले, हल्का दरदरा पिस कर प्लेट में निकाल लीजिए. अब इस दाल में नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए.

हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. परांठे बनाने के लिये दाल का मसाला और आटा तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर लम्बाई में पतला परांठा बेल कर तैयार कीजिए. इस पर थोडा़ सा तेल डालकर फैला दीजिए. अब इस पर 2-3 टेबल स्पून दाल डालकर फैला दीजिए और बेलन की मदद से दाल के ऊपर से थोडा़ सा बेल लीजिए ऎसा करने से दाल परांठे पर अच्छे से चिपक जाएगी.

बेले हुये परांठे को लच्छा परांठे की तरह रोल करके लम्बाई में तैयार करें, अब इस लम्बे रोल परांठे को मोड़ते हुये गोलाई में रोल करें, हाथ से दबाकर लोई की तरह तैयार कर लीजिए. लोई को परोथन में लपेट कर, चकले पर रखिये और गोल थोड़ा सा मोटा परांठा बेलिये. तवे पर थोडा सा तेल डालकर फैला दीजिए और इस बेले हुये परांठे को तवे पर डालकर दोनों ओर तेल लगाकर, पलट पलट कर, मीडियम आग पर, ब्राउन होने और खस्ता होने तक सेक लीजिए. इसी तरह सारे परांठे तैयार कर लीजिए.
चने की दाल के लच्छा परांठे को चटनी, अचार दही या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परेसिये और खाइये
सुझाव:
- चने की दाल को 3-4 घंटे पहले पानी में भिगोये और उबाले , और हल्का दरदरा बिना पानी डाले पीद लीजिये, परांठे को थोड़ा मोटा बेले और मीडियम आग पर खस्ता होने तक सेंके.
- 4-5 परांठे के लिये
- समय 40 मिनट
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भानू जी, स्टफिंग आप अपने स्वादानुसार भर सकते हैं.
निशा: इम्तियाज जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पल जी, दाल को उबाल कर लेना है.
निशा: अभिषेक जी, परांठों को हलका दबाव देते हुए बेलें वो नहीं फटेंगे.
निशा: गुरविंदर जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदर्श जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा. धन्यवाद.
Thank you very much
निशा: विक्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद, आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine apki recipes se bhut kuch banana sikha hai
aur mere family me sbko bhut pasand bhi aata hai
thank you so much mam
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai ek sugar pesent hun
Kya aap koi sugar free resipe bata sakti hai jo mai ghar par bana kar kha kasu.
निशा: मैं जल्द ही कुछ शुगर फ्री रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha Ji thanks it is very testi.
Hello nisha jii sach me ye bhut testy h
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam Dal ko boil krenge to wo to bilkul soft ho jaegi mixi me kese grind hoegi
निशा: निधि जी, चना दाल जल्दी से नर्म नहीं होती है, और आसानी से पाउडर फोर्म में पिस कर तैयार हो जाती है. प्लीज ट्राई इट
isay roll kase karna hai.aur vo line kase banani hai
निशा: डिम्पी जी, प्लीज इसके लिये आप परांठे का वीडियो देख लीजिये, उसमें परांठे को रोल करने का तरीका आसानी से समझा जा सकता है.
hi nisha ji ye waqai me testy bana really yummy.
Nishaji thanks for your yummy recipes. I usually watch your recipe & try it to make. Lachha paratha is very tasty.
i had also tried Surti locha, Kachori, Mathari, bread pakoda etc.
thanks a lot.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks mam
hii... Mam nice looking lachcha pratha
ab bana k dekhte hai ..kisi din
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dal laccha parantha seems very yummy
Nisha ji me apna pas bhol gai hu plz bataye