भन्डारे वाली आल् की सब्जी - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe

भन्डारे वाली आलू की सब्जी को भन्डारे के समय पूड़ियों के साथ बनाया जाता है, और प्रसाद के रूप में खाया जाता है. ये सब्जी स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस सब्जी की महक इतनी अच्छी होती है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है.
Read - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi
- आलू उबाले हुये - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- रिफाइन्ड तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhandarewale Aloo ki Sabzi
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये और पीस लीजिये. आलू को छील लीजिये, और मोटा मोटा हाथ से तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुये 2 मिनट भून लीजिये. 1.5 कप पानी डालिये, अमचूर पाउडर भी डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग पर पका लीजिये.
सब्जी गाड़ी हो होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर गार्निस कीजिये.
भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी या गरम गरम परांठे के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव: सब्जी का मुख्य मसाला गरम मसाला है, गरम मसाला घर पर बनाया गया हो तो ज्यादा अच्छा है. गरम मसाला ताजा ताजा कूट कर भी सब्जी में डाला जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank u Ma'am ur recipes are so easy and great in taste.
निशा: अजीत जी, आपके इस स्नेह और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hai
निशा: सचिन जी, ये मेरे हिसाब से बहुत अधिक है.
निशा: रजत जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
I want to know the recipe of pure south Indian coconut chutney. Because I many times tried according to your guideline but the test didn't come. So please help on this
निशा: अजय जी, कोकोनट चटनी को मूंगफली दाने मिलाकर या चना दाल मिलाकर या हरा धनियां मिलाकर बनाया जाता है, और राई साबुत लाल मिर्च कर तड़का लगाते हैं, आपको जिस फ्लेवर में ये चटनी पसन्द उसमें बना सकते हैं.
aur heeng ki wajah se ghar me bhandare wali sabji nahi bana paa raha tha mere ghar me heeng kisi ko bhi nahi pasand lekin ab aap ne bata diya hai to aaj ise try karta hun maim aap ki shahi paneer supab rahi ghar walo ne bhi bahut tareef ki thanks maim thank u so much aap hum log ko itni acchi acchi recipi batati hai aur ek dum asaan bhi banane me bahut maza aati hai am so lucky maim jo hume itni acchi web site mili thanks
निशा: आपको मेरी रेसिपी पसंद आई इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. यदि आप हींग नहीं डालना चाहते तो उसे हटा भी सकते हैं .
निशा: शारिक जी, अगर आपको हींग का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसे हटा सकते हैं.
निशा: मोनी जी, अगर आपके पास आमचूर नहीं है तो आप इसमें नींबू का जूस या इमली का पल्प भी उपयोग कर सकती हैं.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शंकर जी, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और फिर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. नमक बाद में इसलिये डालते हैं क्यों कि हमें सब्जी का पूरा अन्दाज हो जाता है कि यह कितनी है.
निशा: ऋशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
It wasreally testy
Thanks for sharing valuable recipes with us
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:निन्जा जी, सब्जी में मसाला दिये गये तरीके से ही तैयार करना है, अगर आप सब्जी में तरी चाहते हैं तो उसमें पानी थोड़ा अधिक यूज करें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधा जी, बनाया जा सकता है.
निशा: चौधरी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
I m thankful to you..
निशा: सुहेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध रेसिपीज़ में से अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकते हैं.
Thanks a Ton,u changed my life by ur simple reciepies .i love try new reciepes
निशा: प्राची जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
Your receipe is awesome. My husband & me liked the taste very much.
निशा: अंशु जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.