सोया ग्रेन्यूल्स परांठा - Soya Granules Paratha recipe

हल्के मसाले और सोया ग्रेनुअल्स को भरकर बने परांठे स्वादिष्ट भी हैँ ओर प्रोटीन से भरपूर भी. बच्चे के टिफिन में इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी रखा जा सकता है.
Read - Soya Granules Paratha recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya chunks paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोया गेन्यूल्स - 1 कप
- शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- तेल - 4-5 टेबल स्पून
- हरी मिर्च का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
- हींग -1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make soya keema paratha
बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए. पानी के अच्छे से गरम होने पर गैस बंद कर दीजिए और सोया ग्रेन्यूल्स इसमें डाल दीजिए, बर्तन को ढककर 10 मिनिट रख दीजिए.
किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिये. आटे में तेल और नमक डालकर मिक्स कीजिए. पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये. गूंथे हुये आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरा भूनने पर हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, हींग और शिमला मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. सोया ग्रेन्यूल्स और नमक डालकर मिक्स कीजिए.
स्टफिंग को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

आटा सैट हो चुका है, आटे को थोड़ा सा मसल कर चिकना कर लीजिए. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 4-5 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये, बेले हुये परांठे पर थोडा़ सा तेल लगाकर फैला दीजिए ( बिना तेल लगाये भी स्टफिंग रख कर उसे परांठे के अन्दर बन्द कर सकते हैं), 2 चम्मच स्टफिंग रख लीजिये, और हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये.
स्टफिंग भरी लोई को उंगलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये. लोई को परोथन से लपेटें और हल्का दबाव देते हुए 5-6 इंच के आकार में परांठा बेल लीजिये.
तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर इसे चिकना कर लीजिए, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये और निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिये.
पंराठे को दूसरी सतह पर थोड़ा सा सिकने पर, पहली सतह पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और परांठे को पलट दीजिये, दूसरी सतह पर भी तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और कलछी से दबाते हुये सेकिये. परांठे को दोनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये या खाने वाले की थाली में डायरेक्ट परोसिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम सोया ग्रेन्यूल्स परांठे को दही, चटनी या टमैटो कैचअप किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव -
सोया ग्रेनुअल्स स्टफिंग में आप अपनी पसंद अनुसार आलू या पनीर को भी मिला कर भर सकते हैं.
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा जी, बना सकते हैं.
निशा: जी हां अगर बडियों को बारीक तोड़ लिया जाय तो सोया ग्रेन्य़ुअल्स बन जाते हैं.
maim ye soyagreynuls kya hai
निशा: ममता जी, आप सोया बीन वड़ी के बारे में अवश्य जानती होगी, वह थोड़ी बड़ी होती हैं, लेकिन सोया ग्रेन्यूल्स बारीक होते हैं, वड़ियों को बारीक तोड़ लिया जाय तो सोया ग्रेन्य़ुअल्स बन जाते हैं.
निशा: श्वेता जी, सोयाबीन वड़ी होती है, उसी तरह का सोयाग्रेनुअल्स होते हैं, ये चू़रा होता है, इससे परांठे या इसे सब्जी की ग्रेवी में डालकर यूज किया जाता है, पैक में किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: रागनी जी, मैं आपके लिये स्प्राउटेड मूंग परांठा बनाती हूँ.
ma'am plz aap chukandar ka achar banana bataie
निशा: बनदेवी जी, मैं कोशिश करती हूँ.