रसकदम - Raskadam Recipe - Kheer Kadam Recipe - Khoya Kadam

📅 28 फरवरी 2015 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 17 कमेंट ★ 3.5 (4093)


केसरिया रसगुल्ले के ऊपर नर्म मुलायम मावा की परत और इसे भुने हुये पनीर या नारियल में लपेट कर बनाई बंगाली मिठाई रसकदम आम तौर पर त्यौहारों पर बनाई जाती है. इसे खोया कदम क्या क्षीरकदम भी कहते हैं.

Read - Raskadam Recipe - Kheer Kadam Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients nfor Raskadam Recipe

  • मावा - 1 कप ( 250 ग्राम)
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप से थोड़ी अधिक ( 100 ग्राम )
  • पनीर - 1 कप क्रम्बल किया हुआ ( 200 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • कॉर्न फ्लोर - 2 छोटे चम्मच
  • नींबू - 1 नीबू का रस
  • पीला कलर - 1 पिंच
  • केसर - 10-12 धागे
  • फूल क्रीम दूध - 500 ग्राम

विधि - How to make Raskadam ?

रसकदम बनाने के लिए सबसे पहले छैना बनाकर तैयार कर लीजिए. दूध गरम होने के लिए रख दीजिए. जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दीजिए और दूध को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए. दूध के 80 % गरम रह जाने पर, नींबू के रस में 2 चम्मच पानी मिला कर, थोड़ा-थोड़ा डालते हुये मिलाइये.

दूध पूरी तरह से फट जाए तो दूध में से पानी अलग तथा छैना अलग हो जाता है. तब आप नींबू का रस डालना बंद कर दीजिए. छैना को एक साफ़ कपड़े, सूती कपड़े में डाल कर छान लीजिए, हाथ से दबा कर सारा पानी निकाल दीजिये. तथा छैना के ऊपर ठंडा पानी डाल दीजिए, ऎसा करने से इसमें से नींबू का सारा स्वाद हट जाएगा.  कपड़े को चारों तरफ़ से हाथों से उठाकर दबाते हुए छैनाका सारा पानी निकाल दीजिए. रसगुल्ले बनाने के लिए छैना तैयार हो चुका है.


छैना को अलग थाली में निकाल लीजिए, और हाथों से मसल-मसलकर चिकना कीजिए. कॉर्न फ्लोर और पीला रंग डालिये और मिलाते हुए, छैना को मलिये और चिकना कर लीजिए. रसगुल्ले बनाने के लिए छैना तैयार है. छैना से छोटे-छोटे गोले बनाकर कर थाली में रखते जाइए. सारे गोले बना लीजिये.

चाशनी बनाकर रसगुल्ले पकाइये
कुकर में चीनी और 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए, चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिये, चाशनी में केसर के धागे डाल दीजिये और चाशनी में उबाल आने दीजिये.

उबलती चाशनी में छैना से बने हुए गोले डाल दीजिए. कुकर को बन्द कर दीजिए और 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दीजिए और रसगुल्लों को धीमी मीडियम आंच पर 8-10 मिनिट पकने दीजिए.

इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर समाप्त होने पर रसगुल्लों को निकालें.
रसगुल्लों को 2-3 घंटे तक चाशनी में ही रहने दीजिए इसके बाद इन्हें छलनी की मदद से छान लीजिए ताकि सारी चाशनी निकल जाए.


पनीर को कद्दूकस कर लीजिए और कढा़ई में डालकर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. पनीर ड्राई होकर हल्का ब्राउन हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और भुने पनीर को प्लेट में निकाल लीजिये.

कद्दूकस किए हुए मावा में पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. अब मावा से लड्डू के आकार के लगभग 11 छोटे-छोटे गोले तोड़ लीजिए. एक गोले को उठा कर इसको चपटा करके बढा़ थोड़ा बड़ा कर लीजिये. फिर इसमें एक रसगुल्ला रखकर चारों ओर खोया से बंद करके गोल लड्डू का आकार दे दीजिए. 

इस गोले को भूने पनीर पर लपेट कर थाली में रख दीजिए सारे रसकदम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.

रसकदम को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख कर उसके बाद सर्व कीजिए. रसकदम फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाये जा सकते है.
सुझाव

  • रसकदम बनाने के लिए रसगुल्लों की चाशनी को पूरी तरह से छान कर ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर चाशनी रसगुल्लों में से पूरी तरह नहीं निकली होगी तो मावा में रसगुल्ले भरने पर चाशनी उसमें से निकलने लगेगी और रसकदम भी ढीले-ढीले बनकर तैयार होंगे.
  • 11-12 रसकदम बनाने के लिये
  • समय - 90 मिनट

Raskadam - Kheer Kadam Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4093 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (17)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arpita Shrivastav
namaste Nisha ji,
Ek aur behatareen recipie!! Thank you so much, Nisha ji :)
yeh mithai hamare yaha market me Gupchup ke naam se milti hai, me isse jaroor banaugi aur ghar me sabko surprise dugi :)

निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद और रेसिपी कैसी बनी बताइयेगा जरूर.
M.D Nadeem Khan
Nisha jee, Chena pdo Humare yaha odisha ka famous mithai hai. Aap iski recipe bhi banao na.
Thanks.

निशा: नदीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sneha devi
Cutlet mater aloo is superior recipe we all femily like it many thanks to you new year2017

निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी आने वाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
afia
Helo ap ke recipe both achi lagi main Pakistani hun.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

Mallika
nishaji market ke raskadam ke rasgullon mein ek khushboo hoti hai..kya koi vanilla essence ya kuch aur bhi daala hota hai rasgullon mein?
sukhi

nisha ji, kya hm cornflour ki jgh refined flour(maida) use kr skte hai


 

sapna

thanks mem for this recipy


 

shree

Hellow nisha ji mam Maine jub kukar band kiya aur.jub open kiya to dekha sare chhene pichak gae the Aisa kyu huaa..


निशा: श्री जी, छैना के गोले कम पके होने के कारण ठंडे होने पर पिचक जाते हैं.
shrija
Corn flour kya hota hai? Maine kai shops pucha par corn flour nahi tha
Sudha Agarwal
Thank you Nishaji for lovely recipe.I want to try it soon and wanted to ask one point.Kheerkadamb from famous Bengali sweets shop like Annapurna have very nice flavour/essence.what is that? It is not gulabjal or kewra. Please can you help.
nandani singh
U r fabulous
ruchi gupta
Meri raskadam ki ander wali yellow balls bahut tight hu gayi hai jabki maine chaine ko bahut ache se mix kiya tha plz koi solution dijiye jisse ki balls soft ban sake
निशा: रुचि जि, छैना सोफ्ट हो तो, छोटे रसगुल्ला जो रसकदम के अन्दर भरने के लिये तैयार किये हैं, वह सोफ्ट बनेंगे, प्लीज एक बार वीडियो देख लीजिये. रसगुल्ले बनाने के लिये भैंस का या गाय का ताजा दूध यूज लीजिये, ताजा दूध उपलब्ध न हो तो अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकते हैं, और कोशिश कीजिये आप अच्छे सोफ्ट रसगुल्ले अवश्य बना लेंगे.
deshraj yadav
i like your all racipy thanku nisha ji
Arohi
Thank you Nishaji
Arohi
Hello Nishaji, mawa mei sugar milane ke baad mawa patla (loose) ho gaya. Kya karan ho sakta hai? Woh mawa mai raskadam ke liye use nahi kar payi.
निशा: आरोही जी, यदि मावा गरम हो और पाउडर चीनी मिलायें तो वह पतला हो जाता है, या मावा पतला वाला हो तो हो सकता है. ठंडे मावा में पाउडर चीनी डालकर मिलायें, वह सोफ्ट हो जाता है, और आसानी से फोल्ड होता है, आप पतले मावा को फ्रिज में कुछ देर के लिये रख लीजिये वह सैट हो जायेगा और फिर यूज कीजिये.
kirti
Its lovely recipe....nisha ji
Rakhi
thank you nisha ji for a tasty recipe