मीठा परांठा - Sweet Paratha Recipe - Sugar Paratha Recipe

कभी मीठा परांठा छोटे बच्चों की खास मांग हुआ करती थी. हममें से अधिकांश ने बचपन में चीनी की मिठास से सराबोर मीठा परांठा जरूर खाया होगा.
Read - Sweet Paratha Recipe - Sugar Paratha Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Sugar Paratha
- गेहूं का आटा - 1 कप
- घी - 3-4 टेबाल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- चीनी 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Sweet Paratha
मीठा परांठा बनाने के लिये सबसे पहले हम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को किसी डोंगे में निकाल लीजिये, आटे में नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिये. आटे में थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथिये (ठंड के मौसम में आटे को गुनगुने पानी की सहायता से गूंथें तो आटा अच्छा गूंथा जाता है), इतना आटा गूथने में आदा कप पानी लगा है. गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
तवा गरम कीजिये, आटे से थोड़ा सा आटा 1 नीबू के बराबर तोड़कर गोल लोई बनाकर सूखे आटे में लपेट कर, बेलन की सहायता से 3 इंच के व्यास में बेल लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा सा घी लगाइये और घी को चारों ओर फैलाइये, अब 1 1/2 छोटी चम्मच चीनी ऊपर रखकर बेले गये परांठे को चारों ओर से उठाकर चीनी को बन्द करके गोल कर लीजिये.

चीनी स्टफ्ड गोले को सूखे आटे में लपेटिये, और हल्का दबाव देते हुये परांठे को 5 इंच के व्यास में बेल लीजिये, परांठे को हल्के गरम तवे पर डालिये और निचली सतह सिकने पर परांठे को पलट दीजिये, इस हल्की सिके परांठे पर थोड़ा सा घी डालिये और घी को चारों ओर फैलाइये. दूसरी ओर ब्राउन चित्ती आने पर परांठे को पलट दीजिये और इस ओर भी घी डालकर चारों ओर परांठे के ऊपर फैलाइये. मीडियम आग पर परांठे को दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से उतार कर प्लेट में रखिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
मीठे परांठे बहुत ही स्वादिष्ट बने हैं, इन्हैं आप बीच से खोले तो इनके अन्दर चीनी का रस होता है, बच्चे इस परांठे बड़े ही स्वाद से खाते हैं. मीठे परांठे को जैंम, सास या दही के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
मीठा परांठा बच्चे के टिफिन में बना कर दिया जा सकता है, बच्चे ये परांठा अपने टिफिन में बहुत पसन्द करेंगे.
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine try kiya ye recipe bt mere mithe parathe bahut tight ho jate hain...soft nai bante... Why..??? And what to do for making soft meetha paratha
bahot hi lajawab recipee hai thanks
निशा: रीना जी, आलू मोटे हों तो थोड़ा उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये, आलू को भरने के बाद लोई को उंगलियों से दबाकर बड़ाइये और स्टफिंग को एक जैसा फैला लीजिये, और अब हल्का प्रेशर लगाते हुये परांठे को बेलिये, आप बिलकुल अच्छा परांठा बेल पायेंगी. गोभी को ग्रेट करने के बाद उसे उसका जूस खतम होने तक भून लीजिये और अब बिलकुल आलू की तरह ही भर कर परांठे बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे परांठे बनायेंगी.
निशा: हर्षादा जी, परांठे फटने पर चाशनी निकल जाती है, वह चिपकती है, एसा होता है, परांठे में शुगर बहुत ज्यादा न भरें और परांठे को कलछी से आराम से हल्का सा दबा कर सेके, और फिर भी कभी एसा हो जाय तब तवे को पोंछने के बाद दूसरा परांठा सिकने लिए डालें.