मिक्स वेज (Mix Vegetable Rayta) रायता - Mixed Veg Raita recipe - Mixed Vegetable Raita

रायता खाने के स्वाद को बढ़ाता हैं और खाने को पाचक भी बनाता हैं. आज हम खाने के साथ मिक्स वेज रायता बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Vegetable Rayta
- दही - 2 कप (फैंटा हुआ)
- आलू - 1 (उबला हुआ)
- टमाटर - 1
- खीरा - 1
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम (आप चाहे तो)
- चीनी - ½ छोटी चम्मच
- काला नमक - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Mix Veg Raita
खीरे को दोनों ओर से थोड़ा सा काट लीजिए और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. टमाटर को भी बारीक टुकड़ों मे काट लीजिए. आलू को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काटकर रख लीजिए.
फैंटे हुए दही में सारी कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही, इसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, आधा जीरा पाउडर और आधा हरा धनिया डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए, मिक्स वेज रायता तैयार है.

मिक्स वेज रायते के ऊपर थोड़ा सा जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निशिंग कर दीजिए. इस स्वाद में लाज़वाब रायते को किसी भी भोजन के साथ सर्व कीजिए.
सुझाव
- आप इस रायते में अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सब्जियां- गाजर, प्याज, ककड़ी इत्यादि को बारीक-बारीक काटकर डाल सकते हैं.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (3853 रेटिंग)
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रांजल जी, चीनी दही में डाले गए मसालों और दही के स्वाद को बैलंस करने में मदद करती हैं और स्वाद को बढा़ती भी है. आप चाहें तो चीनी के बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: विजेता जी, 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त रहेगा.
निशा: सना जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर हेल्दी स्नैक्स और फूड की रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: नरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, धन्यवाद.
निशा: सना आप पेशेन्ट को पालक का, बथुआ का या ककड़ी खीरे का, रायता बना कर दे सकती हैं और ये सारे रायते मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर देखे जा सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
delious raita
निशा: मुकेश जी, नारियल डाला जा सकता है.
निशा: महावीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरुष जी, बैगन को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और तल कर निकाल लीजिये, दही में डालिये और रायते वाले मसाले डालकर रायता बना लीजिये.
निशा: स्वाति, गाजर छीलो और धोकर पतला पतला गोल या लम्बाई जैसे आपको पसन्द है काट सकते हैं, आप चाहें तो इसमें नमक जीरा और नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: अम्रित, रायते में ककड़ी, प्याज, उबले आलू जो आपको पसन्द हो डाला जा सकता है जो नहीं पसन्द हो उसे हटा सकते हैं.
THANKS
kya aap mujhe kele ka shake bnana bta skti hai???
mai jab bhi kele ka shake bnati hu wo turant kala go jata hai....
निशा: शवनम जी आप अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी इस तरह की सब्जी डाल सकती है जो जल्दी से कुक हो जाय.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, जी तवे को धोना तो होता है, नानस्टिक पोलिस धीरे धीरे निकल जाती है,इस कारण एसा होता है.
urs recepies r 2 good for people like me who do not take onion and garlic in their food
i have tried aachari aaloo, and some sweets
rasmalai. after that i start feeling that i am also a good cook
pls keep it up