अरबी का झोल - Arbi Jhol Recipe

📅 12 दिसंबर 2014 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 3.4 (4892)


अरबी को कई तरह से बनाते हैं लेकिन फ्राइड मखाने को मिलाकर बनाया गया रसेदार अरबी का झोल का कोई जबाव नहीं. ये ब्रजभूमि यानी कि आगरा मथुरा क्षेत्र में तो बहुत ही पसंद किया जाता है.

Read - Arbi Jhol Recipe in English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Arbi Lotus Seeds Jhol

  • अरबी - 5 (200 ग्राम)
  • टमाटर - 3 (200 ग्राम)
  • अदरक - 1 इंच
  • हरी मिर्च - 1
  • मखाने - 10-12
  • देसी घी या रिफाइन्ड तेल - 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Colocasia Lotus Seeds recipe

सबसे पहले अरबी को छीलकर धोकर तैयार कर लीजिये, अब इसे 1/4 इंच मोटे, गोल टुकडो़ं में पतले काट लीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये, सभी को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

पैन में घी डालकर, गरम कीजिये. गरम घी में अरबी के टुकडे़ डाल दीजिए और मीडियम आंच पर दोनों ओर से हल्की ब्राउन होने तक तल लीजिए. तल जाने पर इन्हैं निकाल कर प्लेट में रखिये, सारी अरबी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. अब घी में मखाने भी हल्का ब्राउन होने तक तल कर अलग प्याली में निकाल लीजिए.
गैस बिल्कुल धीमी करके, बचे हुए घी में अजवायन डालिये. अजवायन तड़कने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए.


इसके बाद इसमें टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर डालें और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे

मसाले अच्छे से भून जाने के बाद इसमें 2 कप (500-600 मि.ली.) पानी डाल दीजिए अब इसमें नमक, गरम मसाला और तली हुई अरबी डाल दीजिए. झोल को उबालें और उबाल आने के बाद , धीमी आग में 3- 4 मिनिट तक पकने दीजिए.

अब इसमें मखाने और थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए, अच्छी तरह से मिक्स करें. अरबी झोल सब्जी बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोडा़ सा घी डाल दीजिए, इससे झोल और भी स्वादिष्ट लगता है. हरे धनिए से गार्निश कीजिए. अरबी के झोल को पूरी और परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

Colocasia Lotus Seeds Jhol Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4892 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Gaurav Kumar
Thank you madam , Agra ki dish hai ye
NishaMadhulika
गौरव जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Amarjeet Singh
Shahi andaz

निशा: अमरजीत जी, धन्यवाद.
sandesh walimbe

Nisha ji namaskar,


I really liked ur recipe for masaledar aloo.I tried it tiday and came out really well.Everyone jysr relished it.


Sandesh 


निशा: संदेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reema yadav

Thanks mam i always fallow your recepies.


 

UMESH CHANDRA
nonveg kaisa banaya jata jai
milind pathak
bangan ke pakode oooossssaaammmmm.......
aman
mam i love urs recipies tanx
Shalini
mam, next month meri shadi hai, cooking karne mein kabhi kuch khas interest nahi raha, toh kya apki aisi koi book hai jismein site pe di hui sabhi recipes mil jaye. jo mujhe in future help kare?
निशा: शालिनी जी, मेरी कोई बुक नहीं है, मेरा सारी रेसिपीज वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं.
manisha gharal
i love ur all reciepies....u r awesome...

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pankaj gupta
mam dhahi wali arbi kaise banate hai @ yah recipe bahut acchi hai


निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vipin dubey
अापका जबाव नहीं