दही वाली लौकी Lauki ki Yogurt Gravy

हम चना दाल लौकी की करी और लौकी टमाटर की करी बना चुके हैं आज दही वाली लौकी (काश्मीरी लौकी या यखनी लौकी) बनाकर देखिये. फैंटे हुये दही और अदरक सौफ पाउडर की तरी में तली हुई लौकी का स्वाद अन्य लौकी की करी से से एकदम अलग होता है.
Read - Lauki ki Yogurt Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yakhni Lauki
- लौकी - 500 ग्राम
- ताजा दही- 1 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून
- साबुत गरम मसाला - 1 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 2 लौंग, 5-6 काली मिर्च.
- अदरक पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- तेल - लौकी तलने के लिए
विधि - How to make Kashmiri Doodhi Yakhni
लौकी को धोकर सुखा लीजिये, इसे छीलकर इसके डंठल काट दीजिए. लौकी को एक समान बडे़ टुकडों में 1-1/2 इंच के टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिए, अगर लौकी में बीज हों तो उन्हें हटा दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल के अच्छे से गरम होने पर लौकी डालिये और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लीजिए, और बाकी बची हुई लौकी को भी इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए.

सब्जी बनाने के लिये दूसरे पैन में 1-2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने पर इसमें दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला डाल दीजिये. हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लीजिए. लाल मिर्च पाउडर और दही डाल दीजिए. मसाले को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि इसमें उबाल न आ जाए. अब इसमें सौंफ पाउडर, अदरक पाउडर, हरी मिर्च डाल दीजिए
मसाले में अच्छे से उबाल आने पर और मसाले से तेल अलग होने तक मसाला भून लीजिये, अब इसमें आधा कप पानी डाल दीजिए और एक बार फिर से लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक इसमें उबाल न आ जाए. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए. अब इस ग्रेवी में तली हुई लौकी डाल दीजिए. सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

दही लौकी सब्जी बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी़ को प्याले में निकाल लीजिए. दही वाली लौकी सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. धन्यवाद.
निशा: यशोदा जी, कई बार घीया अच्छी किस्म की न हो ताजी न हो तो वो अच्छे से पक नहीं पाती है, आप इसे कुकर में उबाल कर सब्जी बना सकते हैं.
निशा: आस्था जी, दही का तापमान रूम के तापमान पर हो, मसाले में थोड़ा दही डालने के बाद, ग्रेवी में उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाइए, और फिर थोड़ा दही डालें और उबाल आने का इन्तजार करें, दही को थोड़ा थोड़ा करके डालें और उबाल आने तक चलाते रहें, और नमक भी ग्रेवी में उबाल आने के बाद ही डालिए, दही नही फटेगा.
निशा: बिस्वजीत जी, धन्यवाद.
निशा: सना जी, लौकी को बिना हींग के बना सकते हैं, या आप चाहें तो लहसन या प्याज यूज कर सकते हैं.
निशा: शिवांगी जी, लौकी कड़क नहीं होगी.
निशा: अनुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, वेबसाइट पर लौकी चने की दाल और लौकी के कोफ्ते की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप इन्हैं भी ट्राई कर सकती हैं.
निशा: मधुमिता जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रीता जी, हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे. धन्यवाद.
Namaste mam,
Iss sabji me pehle loki ko fry krne ke bad..fr alag se masala pakane k bad..oil ki matra bohat jyda ho jati haii...tooo kya kiya jaye ki quabtity oil ki kam ho..???? Kyu ki loki fry karne ke liye or masala pakane ke liye sufficient oil to chaiye hi hota hai....but is se oil jyda ho jata hai
निशा: राहुल जी, आप सही कह रहे हैं, लेकिन ये अलग तरह की लौकी की सब्जी है, आप चाहें तो लोंकी को कम तेल में ढककर नरम कर लीजिये और बाद में कम तेल का यूज करके लौकी बनायें.
निशा: भगवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के केक बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: नेहा जी, दही को नारमल तापमान पर होना चाहिये, और दही डालने के बाद गैस तेल और ग्रेवी को लगातार चलाते हुये तब तक पकाना है जब तक कि उसमें अच्छी तरह उबाल नहीं आ जाता है.
Kya aap humko Mumbai me milne wali mithai Aflatoon ki recipe bhej sakti h. Hamare gher me ye sabko pasand h. pr yanha milta hi nhi h. PLz recipe jaroor bhejiyega..
निशा: अंजूजी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: जयश्री, लौकी को बिना डीप फ्राई किये बनाया जा सकता है, अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: शोभना जी, हां अवश्य डाल सकते हैं, अच्छी सब्जी बनेगी.