चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
Read - Recipe for Chat Masala Powder In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 50 ग्राम
- हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- साबुत धनियां - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 से 12
- सादा नमक - 100 ग्राम
- काला नमक - 125 ग्राम
- अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
- टाटरी - 10 ग्राम
विधि How to make Chat Masala

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.
2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे.
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना.
पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए. इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं.
चाट मसाला तैयार है. इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
सुझाव
अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है.
कमेंट (161)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुरकुरे मसाले की रैसिपी मुझे नहीं मालुम.
pls btaia
ye chip kiya hoti hai? kitni matra hoti hai
निशा: एक चने के दाने के बराबर हींग ले लीजिये.
aap mail kar de
निशा: रजिया, आप टी पार्टी में जो आपके हजबैन्ड पसन्द करते हैं बनाइये, आलू की कचरियां, सूजी का हलवा, आलू, इडली, दोसा, पाव भाजी इत्यादि चीजें जल्दी बन जाती हैं.
निशा: मनु, यह मसाला, ओनियन पाउडर, गार्लिक पाउडर, डिहाड्रेटैड वेजिटेबिल पाउडर (टमाटर, गाजर, मटर, हरे धनियां की पत्तियां,हरी मिर्च ),vनमक, चीनी, खाने वाले कलर इत्यादि को मिलाकर बनाया जाता है. इसकी फार्मूला सार्वजनिक नहीं है इसलिये इसे को घर में बनाना मुश्किल है,
hi mam
plz make the noodles masala recipe
निशा: Raima जी, मैंने आपको लिखा तो था पर पता नही वह save नही होने के कारण आप उसे नहीं देख सकी, ये वेबसाईट अपने शक के लिये है. मैं जो भी बनाती हूं लिख देती हूं. आप इसमें किस तरह जुड़ सकती है
reply sooon
Kya Fitkari hi tatri hai
Or yadi nahi to tatri ka dushra matlab kya hai.
please reply me fast
निशा: ज्योति, फिटकिरी और टाटरी दोनों एक दम अलग हैं. टाटरी तो टार्टरिक एसिड होता जो नींबू और इमली इत्यादि के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है. खाने में टाटरी का प्रयोग खट्टा स्वाद लाने लिये किया जाता है.