पाव भाजी मसाला - Pav bhaji masala - Pav Bhaji masala powder

मुम्बई के लोकप्रिय स्ट्रीटफूड पाव भाजी और तवा पुलाव में पाव भाजी मसाला प्रयोग किया जाता है. हम इसे सामान्य तवे पर भून कर बनाने वाली सब्जियों में भी प्रयोग कर सकते हैं.
Read - Pav bhaji masala - Pav Bhaji masala powder In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Masala
- साबुत धनियां - 8 टेबल स्पून (25 ग्राम)
- जीरा - 2 टेबल स्पून ( 15 ग्राम)
- सोंफ - 2 टेबल स्पून ( 10 ग्राम)
- लाल मिर्च - 20 साबुत ( 20 ग्राम)
- बड़ी इलाइची - 10 ( 10 ग्राम)
- दाल चीनी - 4-5 टुकड़े ( 5 ग्राम)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच ( 5 ग्राम)
- लोंग - 1 छोटी चम्मच ( 3 ग्राम)
- जिंजर पाउडर - 1 टेबल स्पून ( 10 ग्राम)
- अमचूर पाउडर - 1.5 टेबल स्पून ( 15 ग्राम)
- काला नमक - 1 टेबल स्पून ( 15 ग्राम)
- अनार दाना - 1 टेबल स्पून ( 5 ग्राम)
- जायफल - 1 ( 4 ग्राम )
- हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून ( 10 ग्राम)
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ( 3 ग्राम)
विधि - How to make pav bhaji masala powder
साबुत धनियां, जीरा, सोंफ, लालमिर्च, बड़ी इलाइची, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग, अनार दाना और अजवायन को पैन में डालें और 1-2 मिनिट धीमी आग पर हल्का सा भून लें, अलग प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दीजिये.

सारी चीजें मिक्सर जार में डालिये और बारीक पीस लीजिये, पीसते समय जार को तुरन्त न खोंलें, मसाले उड़ रहे होते हैं जो आपके मुंह और आंख पर जा सकते हैं, जार को 2 मिनिट बाद खोलें. मसाला पीस कर तैयार कर लीजिये.
सूप वाली छलनी में छान लीजिये और मोटे मसाले फिर से पीस कर छान कर मिला दीजिये.
पावभाजी मसाला पाउडर तैयार है, मसाले को एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 6 महिने तक यूज कीजिये.
- 150 ग्राम मसाला बनाने के लिये
- समय 25 मिनिट
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam, mai masalo Ka business karna chahta hu,
Mujhe iske baare me jyada jankari chahiye.
Mere business ka response kaisa rahega?
Aap sabhi Masalo ki recipe Hindi me mail kardijiye.
I will be very grateful to you.
निशा: आदित्य जी, मुझे इस बारे में अधिक जानकारी तो नहीं है. पर आप इस से संबंधित व्यवसाय करने के लिए अपने आस पास के थोक विक्रेताओं से बात करें तो अधिक बेहतर होगा.
my mother really love your recipies you make food like mother's food
निशा: साजिद जी, आपके इन प्रशंसा भरे श्ब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, सौंफ जो आप खाने में उपयोग लाते हों उसे उपयोग कर कर लीजिए मसाला बनाने के लिए.
निशा: नीलेश जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर स्नैक की बहुत सी वैरायटी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: सुप्रिया जी, जिंजर पाउडर, जायफल छोड़ा जा सकता है, लेकिन मेथी आप डाल कर देख सकते हैं.
निशा: करन जी, आप रेसिपी को जरूर बना कर देखें और फिर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Voh kis masale ki vajah se hai.
निशा: स्वाति जी, आप सभी मसालों को दी गई मात्रा के अनुसार डालें, तभी पाव भाजी मसाला सही स्वाद का तैयार होगा.
निशा: संतोष जी, धन्यवाद. ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए, इसे थोड़ी देर धीमी आंच पर खौला लीजिए.
निशा: कृ्तिका जी, धन्यवाद.
I really like your recipe style It is very cool to be written.
निशा: दरक्षां जी, धन्यवाद.
निशा: कीर्ति जी, जायफल को टुकड़ों में तोड़कर बिना भूने ही मसाले में मिला कर पीसा गया है.
निशा: प्रियंका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेशमा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, अगर आपके यहां ये चीजें नहीं मिल पा रही हैं तो इन्हैं यूज न करें, बड़ी इलाइची और जायफल अच्छी खुशबू के लिये यूज किये जाते हैं, और अनारदाना खट्टा स्वाद लाने के लिये यूज किया जाता है, आप इसकी जगह अमचूर पाउडर या आम की खटाई यूज कर सकती हैं.
निशा: मिलीसाहनी जी, मेरा कोई रेस्टोरेन्ट नहीं हैं, आप मेरे रेसिपीज को देख कर बनायें और खायें, और अपने अनुभव शेयर करें.
I am a big fan of you. I have been using your racipes videos for long time. Of course my best site. Today I opened my'' kitchen 24hours'' mini restaurant in my town. I learned totally all recipes from nishamadhulika.com. great Responses coming from customers.... Wow. Thanks ji for all sweets n delicious meals.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.