चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
Read - Recipe for Chat Masala Powder In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 50 ग्राम
- हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- साबुत धनियां - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 से 12
- सादा नमक - 100 ग्राम
- काला नमक - 125 ग्राम
- अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
- टाटरी - 10 ग्राम
विधि How to make Chat Masala

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.
2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे.
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना.
पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए. इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं.
चाट मसाला तैयार है. इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
सुझाव
अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है.
कमेंट (161)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya namak ki matra barabar hai? Jyada lag rahi hai.
निशा: प्रतिभाजी चाट मसले में नमक ज्यादा होता है, आप इसे ट्राई कीजिये, बहुत अच्छा मसाला है.
tatri kya hai answar
निशा: pathanji,टाटरी नीबू के रस से बनाया गया एसिड है, इसे टार्टरिक एसिड भी कहा जाता है. इसे खाने में यूज किया जाता है.
Chola masala bata digiye.
Chola masala bata digiye.
Kyoki abh to mere pas tatari nh h nd mujhe urgently chaat masala bnana hai
I have read your "Chaat masala recipe", what I found surprising was that
a) you are preparing masala without using "AMCHUR or Dry Mango" powder". Whereas 7/8 recipes I have browsed uses AMCHUR.
b) you use lot of SALT(Black salt & Sada salt),
Please clear as to what is replacing AMCHUR powder & Too much of salt will salty taste instead of real Chaat MASALA taste which is CHATPATA.
Kindly help me explain this.
Thanks
Taha
निशा: मनोज जी, चाट मसाला में अजवायन नहीं डालते.
In place of tatri we use citric acid or malic acid
Is this possible in this recipe?
निशा: शबीना जी, आप किस रेसिपी में चीज की जगह कुछ डालना चाहती है, प्लीज बताइये, तभी मैं आपके सवाला का रिप्लाई कर सकूंगी.
निशा; सुधीर जी, जीरा और हींग हल्का सा भुनना है, बाकी सारे मसाले साफ करके, ले लीजिये, और अधिक डिटेल के लिये प्लीज आप चाट मसाले का वीडियो देख लीजिये, आप इसे बड़ी आसानी से बना लेंगे.
निशा: तनिशा जी, मुझे वीडियो कुकिंग बहुत पसन्द है, मैं इसे हमेशा ही करती रहूंगी, और आपके ये इतने अच्छे कमेन्ट मुझे ज्यादा काम करने के लिये प्रेरित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च आप इसमें प्याज चाहें तो प्याज डाल सकती है, मसाले को तेल में भून लीजिये, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर जिस तरह डालती हैं उसी तरह डाल कर मसाले को तेल अलग होने जिस तरह ताजा सब्जी बनाने के लिये भूनते है उसी तरह भून कर तैयार कर लीजिये. इस मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रख कर 3 दिन तक यूज किया जा सकता है, अगर इस मसाले की पैकेजिंग हो जाय तो आप इसे जब चाहें पैकेट खोले और यूज कर सकती हैं.
निशा: कनवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मैं बहुत खुश हो रही हूं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam amchur gar pe kaise banaye plz???
निशा: पिन्दरप्रीत जी, कच्चे आम को छिल कर, उसके गूदे को पतला पतला काट कर धूप में सुखा लीजिये, और सूखे हुये आम की खटाई को पीस कर पाउडर बना लीजिये, अमचूर पाउडर बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: तिलक जी, आपके कमेन्ट से मुझे काम को और अच्छा करने की शक्ति मिलती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमेश जी चाट मसाला के इन्ग्रीडियेन्ट तो इसमें लिखे हुये हैं.
ap mjhe sirf itna btaye ki maggi nudals kis Aate ke bnte or kese bnte he or maggi ka masala bi kese bnta he me khud apne pati ke ly banana chahti hu ghar par.....
निशा: विजय, नूडल में सोया सास से ब्राउन कलर आता है, नूडल को उबालते समय 2 छोटे चम्मच तेल डाल दीजिये और गरम पानी छानने के बाद उसे ठंडे पानी से धोकर और एक छोटी चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये, नूडल अलग अलग रहेंगे.
Thanks.
निशा: बत्रा जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: कुकू जी बहुत बहुत धन्यवाद.