चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
Read - Recipe for Chat Masala Powder In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 50 ग्राम
- हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- साबुत धनियां - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 से 12
- सादा नमक - 100 ग्राम
- काला नमक - 125 ग्राम
- अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
- टाटरी - 10 ग्राम
विधि How to make Chat Masala

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.
2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे.
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना.
पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए. इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं.
चाट मसाला तैयार है. इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
सुझाव
अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है.
कमेंट (161)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राकेश जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: हरदीप जी, चाट मसाला मुख्य रूप से चाट, पकौडी़, सलाद, रायता इत्यादि में उपयोग होता है. आप चाहें तो सब्जी में डालकर इसका स्वाद देख सकते हैं.
निशा: सन्तोष जी, सारे मसाले तोल कर ले लीजिये, नमक दोंनो ही डाले गये हैं और मसाला टेस्टेड हैं, बिलकुल भी अधिक नमक नहीं होता है हां यदि आप बहुत कम नमक यूज करते हैं तो आप नमक को 150 ग्राम - 150 ग्राम ले सकते हैं.
निशा:भावना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: टिवंकल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर सभी रेसिपीज़ देख सकते हैं.
निशा: अशोका जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट टाइप किया है, वह चाट मसाला की ही रेसिपी है, और मेरे वेबसाइट पर हिन्दी में पनीर मसाला रेसिपी भी उपलब्ध है.
निशा: अनुराधा जी, जीरा और हींग को भून कर लिया गया है और बाकी सारे मसाले बिना भूने ही लिये गये हैं.
टाटरी किस चीज से बनती है
क्या यह शाकाहारी है
इसके खाने क्या नुकसान है
निशा: सरवेश जी, टाटरी खट्टे फलों नीबू, इमली आदि से बनती है, शाकाहारी ही है.
निशा: बबिता जी, आप अपने स्वादानुसार नमक की मात्रा कम कर सकती हैं.
Kiss me Dhaniya aur jeera ki Matra Bahane se kya ye sahi ho jayega
निशा: राजेश जी, आप इसमें जीरा, धनिया और थोड़ा सा अमचूर पाउडर बारीक पीस कर मिला दीजिये, मसाले में नमक और तीखापन कम हो जायेगा.
निशा: राजेश जी, ये मसाला पूरी तरह टेस्ट किया हुआ है, हमारे घर में हमेशा चलता है, बहुत सारे हमारे व्यूर्स ने भी बनाया है, मसाले का स्वाद बहुत अच्छा है, मुझे लग रहा कि नापने में कही कुछ गड़बड़ हुआ है, आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार और मसाले मिला लीजिये, मसाला अच्छा हो जायेगा.
निशा: बलवन्त जी, बाजार में ड्राई टमाटर पाउडर मिलता है, वह वेफर्स में डाला जाता है.
निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
निशा: राजू जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: पिया जी, टाटरी खट्टे फलों नीबू आदि के रस से बने ड्राई क्रस्टल होते हैं. स्वाद में खट्टे हैं और किराना स्टोर से आसानी से खरीदे जा सकते हैं.
निशा: दीपावली जी, ये टाटरी होती है, नीबू के शत से बनी होती है. अगर आपको न मिल रही हो तब आप इसकी जगह अमचूर पाउडर डाल सकते हैं.