चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
Read - Recipe for Chat Masala Powder In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 50 ग्राम
- हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- साबुत धनियां - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 से 12
- सादा नमक - 100 ग्राम
- काला नमक - 125 ग्राम
- अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
- टाटरी - 10 ग्राम
विधि How to make Chat Masala

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.
2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे.
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना.
पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए. इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं.
चाट मसाला तैयार है. इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
सुझाव
अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है.
कमेंट (161)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपने एक जगह (Ruchi on 28 November, 2010 12:54:10 PM) पे बताया है की टाटरी की जगह 50 ग्राम आमचूर लीजिए, तो दूसरी जगह (Harish khera on 05 July, 2016 01:47:18 AM) बताया की 20 ग्राम लीजिए. बड़ी कन्फ्यूजन है. कितना ग्राम लेना है.? कृपया मार्गदर्शन करे.
धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, आप कन्फ्यूज न हों, अमचूर आप 20 -50 ग्राम तक ले सकते हैं अगर आप ज्यादा खट्टा मसाला पसन्द करें तो थोड़ा ज्यादा अमचूर और कम खट्टा मसाला पसन्द करें तो थोड़ा कम अमचूर ले सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, टाटरी नीबू के रस का सोलिड फार्म है, जो क्रिस्टल टुकड़ों में होता है.
निशा: रानी जी, अमचूर का उपयोग कर सकते हैं.
or kaha milta h
निशा: विनोद जी, टाटरी नीबू के रस का सोलिड फार्म है, जो क्रिस्टल टुकड़ों के रुप में किराना स्टोर्स पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुहाना जी, काला नमक पकाते वक्त डाल सकते हैं, लेकिन इसकी खुशबू खतम हो जाती है.
निशा: हरिश जी, 20 ग्राम अमचूर पाउडर लीजिए.
how way u help us
pinkey food india hathras
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to make all type masala recipe
so plz sand the your formula of all type masala...
Think you....
muze kurkure k masaale ki recipe chahiye.
me apna business shuru karna chahta hu
jese jaljeera,chat masal,shikanji masala ya or bhi baht kuch jisk bare m aap Jante ho ya kisi aise Insan ko jante ho Jo meri help kar sake me unhe salary b de sakta hu pls help me.
aap ki recipe bauth acchi he mere ghar par sabhi meri banai chije pasand karte he.
निशा: सोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, हाँ मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
what can i use in place of citric acid?
निशा: शामला जी, आप इसमें आमचूर डाल लीजिए.
निशा: सचिन जी, आप अमचूर पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: परवेज जी हां पीली मिर्च यूज की जा सकती है.
aap ne simple tareeko se aap dishes bnana btati h thanxs or pl tea masala powder ka bhe tarika batiya. Regards
निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं चाय मसाला बनाने की कोशिश करूंगी.
i like your resipe
निशा: कुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीशा जी, अवश्य बना सकते हैं.
किचन किंग की क्या रेसेपी है? प्लीज उसका बखान बताये।
taste is very good of chat masala but hav a query that is " tartaric acid dalne se kya fayda" thanks
Hello, Thanks you for good recipes
M
<ul>
<li>टाटरी - what is this?</li>
</ul>
निशा: भास्कर जी, टाटरी, टार्टरिक एसिड और सीट्रिक एसिड होता है, ये नीबू के रस और दूसरे खट्टे फलो से बनाया जाता है, इसे खट्टे स्वाद के लिये यूज किया जाता है.
Hi...
Nisha ji kya hum tartaric acid ki jagah par nimbu ke ras ko masalo ke upra dal kar phir unhe sukhne de aur phir grind kare to kya ye same result nahi dega...
Kyunki tartaric acid ki purity confirm nahi hoti aur agar quality thik nahi hai to ye health related problems bhi crate karsakta hai
Pls Reply.....even if this does not work....
Hi...
Nisha ji kya hum tartaric acid ki jagah par nimbu ke ras ko masalo ke upra dal kar phir unhe sukhne de aur phir grind kare to kya ye same result nahi dega...
Kyunki tartaric acid ki purity confirm nahi hoti aur agar quality thik nahi hai to ye health related problems bhi crate karsakta hai