चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
Read - Recipe for Chat Masala Powder In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 50 ग्राम
- हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- साबुत धनियां - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 से 12
- सादा नमक - 100 ग्राम
- काला नमक - 125 ग्राम
- अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
- टाटरी - 10 ग्राम
विधि How to make Chat Masala

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.
2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे.
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना.
पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए. इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं.
चाट मसाला तैयार है. इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
सुझाव
अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है.
कमेंट (161)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिखा, कुकर में कुकीज उसी तरह बेक की जा सकती हैं, जिस तरह कुकर में केक को बेक किया जाता है, आप बनाकर देखिये और बताइये कि कुकर में कुकीज कैसी बनी.
निशा: शिखा, कुकीज ओवन में अच्छी बनती हैं, ओवन के न होने पर कुकर में भी कुकीज बनाई जा सकती हैं, मैं कुकर में कुकीज बनाने की कोशिश करूंगी.
kesi hai, i have a problem kya tatri ka aur dusra nam nhi hai agar hai to plz rply ok mam .
निशा: ज्योति, Tartaric acid टाटरी है.
निशा: पायल, आपके लिये मैं ये नाप कप और स्पून में लिख दे रही हूँ. जीरा - आधा कप, हींग - 1 चने के बराबर, साबुत धनियां - कप, काली मिर्च - 1/2 कप, लाल मिर्च - 10 -15, टाटरी - 2 - 2.5 छोटे चम्मच, सफेद नमक - 1 कप और काला नमक - 1 कप ले लीजिये.
निशा: जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, टाटरी घर में नहीं बनाई जाती है, किराना स्टोर पर टाटरी मिल जाती है.
maine aapke chat masala receipe k according h chat masala banaya tha lekin usme namak k test jyada aa raha h ab m kya karu please reply
निशा: ज्योति, इसमें अमचूर पाउडर और काली मिर्च की मात्रा बढ़ा दीजिये.
निशा: राजेन्द्र, जी हां टार्टरिक एसिड ही है.
निशा: मीनाक्षी, अमचूर पाउडर के लिये आम को छील कर पल्प को टुकड़ों में काटकर धूप में सुखाया जाता है, और सूखे आम के टुकड़ों को पीस कर पाउडर बना लिया जाता है.
biryani masala kaise banta h vo b bataiye.
निशा: दीपेश, आपका, सुझाव बहुत ही अच्छा है, हम इसे जल्दी ही शुरू करते हैं, धन्यवाद.
This is very great recipe for me, I was searching it for a very long time. I like your recipe. Thanks for this Nisha ji.
निशा: राजेश, सभी चाट में ये मसाला डाला जाता है, घर में बने चाट मसाले को सलाद में, पुलाव में या दाल में भी स्वाद बढ़ाने के लिये प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: निधि, जी हाँ.
निशा: प्रजेश, इसे टारटरिक एसिड कहते हैं.
kya hum tatri ki jagah kuch aur use jar sakte hai aur kitni matra me
निशा: रुचि, आप टाटरी की जगह, 50 ग्राम अमचूर पाउडर का प्रयोग कर साकती हें.