चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

📅 20 फरवरी 2008 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 161 कमेंट ★ 3.2 (7214)

Recipe for Chat Masala powder
चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe

Read - Recipe for Chat Masala Powder  In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder

  • जीरा - 50 ग्राम
  • हींग - 4 ग्राम (1/4 छोटी चम्मच से कम)
  • साबुत धनियां - 50 ग्राम
  • काली मिर्च - 25 ग्राम
  • लाल मिर्च - 10 से 12
  • सादा  नमक - 100 ग्राम
  • काला नमक - 125 ग्राम
  • अमचूर पाउडर - 20 ग्राम
  • टाटरी - 10 ग्राम

विधि How to make Chat Masala

chat_masala_2_991704423.jpg

साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए. 

पैन को गैस पर गरम कर लीजिए. गरम पैन में साबुत धनिया, जीरा डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए. इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए. साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि ये हल्की सी क्रिस्प हो जाए.  

2 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिए. इससे ये जल्दी ठंडे हो जाएंगे. 

मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही टाटरी, हींग, सादा नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए. मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़े ना. 

पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए.

मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए. इस पिसे हुए मसाले को भी छान लीजिए.  इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं. 

मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाएं. 

चाट मसाला तैयार है.  इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये.  चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद,  भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि  बनाने में भी प्रयोग कीजिये.

सुझाव

अगर धूप अच्छी है, तो मसालों को धूप में रख दें, नमी खत्म हो जाएगी. फिर इन्हें बिना भूने पीसा जा सकता है. 

Chat Masala Powder Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (7214 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (161)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Satish kumar
Bhutan Acha
NishaMadhulika
thanks you Satish kumar
सुशीला शाह
निशा जी, बहुत बहुत बढिया स्वादिष्ट बनी ,आपको धन्यवाद।
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
सुशीला शाह
निशा जी, बहुत बहुत बढिया स्वादिष्ट बनी ,आपको धन्यवाद।
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
सुशीला शाह
निशा जी, बहुत बहुत बढिया स्वादिष्ट बनी ,आपको धन्यवाद।
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
सुशीला शाह
निशा जी, बहुत बहुत बढिया स्वादिष्ट बनी ,आपको धन्यवाद।
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
सुशीला शाह
बहुत ही बढिय़ा मसाला हैं ,निशा जी मेरी ओर से धन्यवाद आपको।
NishaMadhulika
सुशीला शाह यू आर मोस्ट वेलकम
Suruchi Sagar
Very nice recipe
NishaMadhulika
Suruchi Sagar जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Thakur shyam kanhaiyalal
बहुत सुंदर रेसीप
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Thakur shyam kanhaiyalal
Rajkamal Gandhi
Packing karna hai chat masala banane ki vidhi bhej dein chief & best
NishaMadhulika
राजकमल जी, आप इसी विधि अनुसार चाट मसाला तैयार कर सकते हैं.
Rozi Rao
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rozi Rao
Ayush Sangal
Good
NishaMadhulika
आयूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rohtash
MDH कि तरह सफेद भुरा रग टेसट नही आता ,कया करे बताये please
rakesh kumar
Noodals masala banana hai plese give me tips

निशा: राकेश जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Hardeep
Kya es masale ko sabzi bnane me bhi pryog kiya ja sakta ha

निशा: हरदीप जी, चाट मसाला मुख्य रूप से चाट, पकौडी़, सलाद, रायता इत्यादि में उपयोग होता है. आप चाहें तो सब्जी में डालकर इसका स्वाद देख सकते हैं.
Santosh
Nisha ji muje yeh confusion ha ki chat masala me sada namak or kala namak dono hi 200 gm ha kya yeh qty me jada ni hoo jaega??
निशा: सन्तोष जी, सारे मसाले तोल कर ले लीजिये, नमक दोंनो ही डाले गये हैं और मसाला टेस्टेड हैं, बिलकुल भी अधिक नमक नहीं होता है हां यदि आप बहुत कम नमक यूज करते हैं तो आप नमक को 150 ग्राम - 150 ग्राम ले सकते हैं.
manu
इसमें नौसादर डालने से स्वाद में और हाजमे में काफी आंतर आएगा
BHAWNA DAHIYA
Mujhe shikanji ka masala banane ki Vidhi bhtaiye plzzzz
निशा:भावना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Twinkle
Nice recepie plz send me more intresting recepie. Thank you

निशा: टिवंकल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर सभी रेसिपीज़ देख सकते हैं.
Ashoka sharma
Chat or paneer masala hindi recipe m

निशा: अशोका जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट टाइप किया है, वह चाट मसाला की ही रेसिपी है, और मेरे वेबसाइट पर हिन्दी में पनीर मसाला रेसिपी भी उपलब्ध है.
anuradha singh
kya dhaniya or anya msale ko bhuna ni jayega

निशा: अनुराधा जी, जीरा और हींग को भून कर लिया गया है और बाकी सारे मसाले बिना भूने ही लिये गये हैं.

Servesh jain
Mam
टाटरी किस चीज से बनती है
क्या यह शाकाहारी है
इसके खाने क्या नुकसान है
निशा: सरवेश जी, टाटरी खट्टे फलों नीबू, इमली आदि से बनती है, शाकाहारी ही है.
Babita sharma
Aunty baki ingridients ke mukable namak jayda nahi hi jayega chat masale me isliye mene abhi nahi banaya kya karu reoly please namak ki matra kam nahi iar sakte kya

निशा: बबिता जी, आप अपने स्वादानुसार नमक की मात्रा कम कर सकती हैं.
Rajesh verma
Nisha ji De Gai samagri ke ansar chaat masala bahut karwa aur namkeen ho gaya hai please Sahi Karne Ka Tarika Bataye Shukriya.
Kiss me Dhaniya aur jeera ki Matra Bahane se kya ye sahi ho jayega
निशा: राजेश जी, आप इसमें जीरा, धनिया और थोड़ा सा अमचूर पाउडर बारीक पीस कर मिला दीजिये, मसाले में नमक और तीखापन कम हो जायेगा.
Rajesh verms
Maine upar di gai samagri ke anusaar chaat masala banaya bahut jyada namkeen aur kadwa ho gaya hai. Samagri ka ratio bahut galat, ab sahi karne ka tarika bataye.
निशा: राजेश जी, ये मसाला पूरी तरह टेस्ट किया हुआ है, हमारे घर में हमेशा चलता है, बहुत सारे हमारे व्यूर्स ने भी बनाया है, मसाले का स्वाद बहुत अच्छा है, मुझे लग रहा कि नापने में कही कुछ गड़बड़ हुआ है, आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार और मसाले मिला लीजिये, मसाला अच्छा हो जायेगा.
HEMUBHAI
gujarati name of tatari
Balvant
Mem plz muje wafer ke uper jo tomato masala dalte he uski recipes bataenge.
निशा: बलवन्त जी, बाजार में ड्राई टमाटर पाउडर मिलता है, वह वेफर्स में डाला जाता है.
santosh more
bhut aacha hai

निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
raju chaudhary
nice i am making this chat masala i want to pls

निशा: राजू जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
piya
tartri kya cheez h
निशा: पिया जी, टाटरी खट्टे फलों नीबू आदि के रस से बने ड्राई क्रस्टल होते हैं. स्वाद में खट्टे हैं और किराना स्टोर से आसानी से खरीदे जा सकते हैं.
Dipavali Naik
What is tartaric acid
निशा: दीपावली जी, ये टाटरी होती है, नीबू के शत से बनी होती है. अगर आपको न मिल रही हो तब आप इसकी जगह अमचूर पाउडर डाल सकते हैं.