बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रागुल जी, बादाम और दूध दोंनो ही बहुत पौष्टिक है, दोंनो को मिलाने से दोंनो का स्वाद बड़ जाता है.
निशा: यासमीन जी, दबाइयों के साथ खाने में आप उन्हैं पौष्टिक खाना ही दीजिये, दूध और फल वे अवश्य लेते रहें, हरी सब्जियां, दाल दलिया, खिचड़ी, ताजा बना खाना लें, और प्रोपर चैकअप अवश्य कराय़ें
निशा: इसमाइल जी, बादाम में विटामिन ई है जो हर्ट की बीमारियों को कम करता है, इसमें राइबोफ्लेविन है जो ब्रेन को एक्टिव बनाता है, ताकत मिलती और अच्छी फैट मिलती है. केसर गरम है, पाचन में हैल्प करती है. ज्यादा डिटेल जानने के लिये आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं.
Thanks for this lovely site
निशा: प्रशान्त जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कामता जी, घर का बना ताजा खाना, दूध और फल खाने में अच्छे रहते हैं, दूध सुबह शाम अवश्य लेती रहें, और डाक्टर से कंसन्ट करती रहें,इस समय वेट गेन होता ही है, धन्यवाद.
निशा: हार्पी, बेबी को दूध दिया जा सकता है.
plz reply fast
निशा: पूनम, उस दूध में फूड कलर डाले जाते हैं.
निशा: अंजू, जी हां अवश्य रख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: कनु, आप दोंनो टाइम गाय का दूध पीते हैं, इसके सिर्फ फायदे ही फायदे हैं, गाय के दूध में बहुत ज्यादा पोषक तत्व है जो आपको मिल रहे हैं.
निशा: आशिमा, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक काजू और किशमिश को काट कर डाला जा सकता है, इन्हैं बादाम के साथ पीस कर भी दूध में मिलाया जा सकता है.
निशा: अमित केसर का दूध फायदे मन्द है, और ज्यादा हर चीज नुकसान देय हो जाती है.
mujeh bornvita or horlickes or milk me dalne ka powder ke vidhi baty.milk me dalne ke ly ache powder (jo gudkari ho) ke vidhi baty.
thanks
निशा: विशाल, जो पाउडर लेते हैं उन पर अच्छी तरह उनके यूज करने तरीका दिया रहता है, प्लीज उसे पढ़ लीजिये.
निशा: कमानी, आप फ्रिज में ये मिक्सर 3 - 4 दिन तक रख सकती हैं, अधिक दिन तक रखने के लिये फ्रीजर में रखना अच्छा है.
निशा: मनोज, बादाम गरम होता है, लेकिन पानी में भिगो कर यूज किया जाय तब ये तराबट देता है.
निशा: नितिन, जी हां बादाम को रात को भिगोये जा सकते हैं.
निशा: सोनम, ये दूध शरीर को ताकत देने के साथ, चमक तो देगा ही.
निशा: जिन्नी, दूध में खोया मिलाया तो नहीं जाता है, अच्छा खोया हो और दूध को खोया मिला कर थोड़ा गाड़ा करना चाहें तो कर सकती हैं.
निशा: आलिशा, जरूर डालिये दूध स्वादिष्ट भी हो जायेगा और सेहत मन्द भी.