गाजर की कांजी, गर्मी की खास रेसिपी Summer Special Black Carrot Kanji Recipe

📅 11 दिसंबर 2021 👁 34.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

गर्मी के मौसम में काली गाजर की काफी बिक्री शुरु हो जाती है, खासकर होली के त्यौहार के आसपास.  इसी काली गाजर से आज हम बनाने जा रहे हैं कांजी.  ये त्यौहार के वक्त बनाई जाती है, क्योंकी इस वक्त हम बहुत तला भुना खाते हैं और कांजी उन सब को अच्छे से पचा देती है.  तो किसी भी खास त्यौहार के मौके पर आप भी इसे बनाएं और खाने के साथ गिलास में कांजी भी परोसें, मेहमान और परिवार वाले एकदम खुश हो जाएँगे.

कांजी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Kanji

काली गाजर - Black Carrot - 2 (400 ग्राम)

राई - Black Mustard Seeds - 2 बड़े चम्मच, दरदरी पिसी हुई

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

काला नमक - Black Salt - 2 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच, दरदरी पिसी हुई

हींग - Asafoetida - 1 पिंच

कांजी बनाने की विधि Process of making Kanji

पतीले में 2 लीटर पानी डाल कर उबाल लीजिए, फिर उबाल आने पर ढक कर रख दीजिए.  दो काली गाजर को धो कर सुखा कर छीलिए.  छीलने पर इन्हें वापस से धो कर इनके पतले और लम्बे पीस काटिए.  मिक्सर जार में 4 बड़े चम्मच राई दरदरी पीसिए.  ये एक बार में नहीं पिसेंगी तो इन्हें एक बारी पीस कर देख कर फिर वापस से पीसिए ताकी ये सही दरदरी पिसें.

इसके बाद एक कांच के जार को गरम पानी से धो कर सुखा कर लीजिए.  इसमें कटी हुई गाजर, 1 छोटी चम्मच सादा नमक, 2 छोटी चम्मच काला नमक, ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी काली मिर्च, 1 पिंच हींग और 2 बड़े चम्मच दरदरी कुटी राई डालिए.  अब इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर इसमें उबाला हुआ पानी डाल कर अच्छे से मिला कर सूती कपड़े से ढाक दीजिए.

इसे ढाक कर 3 दिन तक धूप में रखिए और शाम में अंदर रख लीजिए.  अगर धूप ना हो तो रसोई में किसी गरम जगह रखिए.  चौथे दिन इसे खोल कर मिला कर परोसें, इस तरह ये बनकर तैयार हो जाएगा.

सुझाव Suggestions

कांजी को आप 7 दिन तक बाहर रख कर पी सकते हैं और फ्रिज में रख कर 15 दिन तक पी सकते हैं.

अगर 2 लीटर पानी लें तो 3 छोटी चम्मच नमक ही डालना है, 1 चम्मच सादा नमक और 2 चम्मच काला नमक.

गाजर की कांजी, गर्मी की खास रेसिपी Summer Special Black Carrot Kanji Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।