बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भूपेन्द्र जी, केसर गरम होती है.
or konse din .
mem meri waif ka piriyad fix nahi he .dr ko dikhaya kos kiya .par 3-4 mahine me ek bar aatahe .pls ans mem reply... pls
निशा: सुनील जी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Merit age 27 hai mai bahut hi patala hu plz mam mota hone ki koi upay bataye....plzz...
निशा: आशीश जी, घर का बना ताजा खाना समय पर खाइये, जल्दी उठिये और थोड़ा व्यायाम कीजिये, हैल्थ अपने आप ही अच्छी हो जाती है.
निशा: शिवानी जी, केसर बादाम को भिगो कर शर्बत के रूप में यूज करेंगी तब वे गरम नहीं होते हैं, और इनका यूज गरमी के मौसम में किया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विक्की जी, बादाम शेक बनाकर उसके ऊपर आइस क्रीम डालकर सर्व कर सकते हैं.
निशा: पुष्पा जी हां अवश्य पी सकती हैं.
Gram dhood m kitne chamch shahad mila sakte h raat m
Plz repl de mujhe mre mail id pr
Plzzz
निशा: आशिश जी, इसके बारे में तो नहीं पता, लेकिन केसर को दूध में डालकर, कलर छोड़ने तक भिगोयें और चेहरे पर लगायें, थोड़े ही दिन में त्वचा पर अच्छी चमक दिखने लगेगी. सर्दी के मौसम में दूध में 6-7 केसर के धागे डालकर पीने से आप सर्दी से बचे रहेंगे.
निशा: आशिश जी, केसर फायदेमन्द है, ये तो ठीक है, गोरा रंग के लिये कुछ लोग कहते हैं, और नारियल का पानी पीने से भी बेबी का कलर गोरा आता है ये भी कहते हैं, और ये भी बहुत फायदेमन्द है, आप इन्हैं ले सकते हैं. केसर के 3-4 धागे दूध में डालकर नाश्ते के समय या डिनर के बाद कभी भी लिया जा सकता है.
निशा: आरती जी, केसर मिल्क प्रिग्नेन्ट वोमन के पीने से बेबी का रंग साफ होता है, एसा कहा जाता है. मोटापा कम करने के लिये, खाने में घी या तेल कम खायें और रोजाना व्यायाम करें, वजन पर फर्क पड़ेगा.
निशा: सहीना जी, आप सही कह रही है, एसा ही कहा जाता है, और ये चीजें बहुत फायदे मन्द होती है, आपके यहां नारियल पानी मिलता है तो रोजाना नारियल पानी पी सकती हैं.
निशा: आरती जी, अगर आपको एसा लगता है कि दूध से मोटापा बढ़ेगा तब आप डेयरी से डबल टोन्ड दूध ले सकती हैं, इसमें फैट न के बराबर होती है.